India vs Australia 4th T20I: अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और वह आज इतिहास रच सकते हैं. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
India vs Australia 4th T20I: अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और वह आज इतिहास रच सकते हैं. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा. पांच मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत अगर आज का मैच जीत लेता है, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त बना लेगा. T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा अभिषेक शर्मा आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. अभिषेक शर्मा अगर आज 68 से कम गेंदों में कम से कम 39 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाने के मामले में दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे. अभिषेक शर्मा, जिन्होंने पिछले साल जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत के लिए अपना T20I डेब्यू किया था, अब तक 500 गेंदों में 961 रन बना चुके हैं. टिम डेविड का रिकॉर्ड खतरे में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिम डेविड के नाम पर दर्ज है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 नवंबर को होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टिम डेविड ने 38 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए. टिम डेविड ने 569 गेंदों पर 1000 रन पूरे किए थे. फिलहाल भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 573 गेंदों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के फिन एलन 611 गेंदों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 1. टिम डेविड - 569 गेंदों पर 1000 रन 2. सूर्यकुमार यादव - 573 गेंदों पर 1000 रन 3. फिन एलन - 611 गेंदों पर 1000 रन विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका इसके अलावा, अभिषेक शर्मा के पास मैचों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा. फिलहाल, यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. विराट कोहली ने भारत के लिए 1000 T20I रन बनाने के लिए 29 मैच खेले थे. अभिषेक शर्मा के पास आज अपने 28वें T20I मैच में 1000 रन का आंकड़ा छूने का मौका है. ऐसा करते ही वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. मैचों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान और चेक गणराज्य के बल्लेबाज सबावून डेविजी के नाम पर दर्ज है. दोनों ही बल्लेबाजों में 24-24 T20I मैचों में यह कमाल किया था. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन 1. विराट कोहली - 29 मैचों में 1000 रन 2. केएल राहुल - 32 मैचों में 1000 रन 3. सूर्यकुमार यादव - 33 मैचों में 1000 रन 4. रोहित शर्मा - 47 मैचों में 1000 रन
Abhishek Sharma Records Abhishek Sharma Close To Create History Abhishek Sharma News India Vs Australia 4Th T20I
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी20i मैच?IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच 6 नवंबर 2025 को गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबर है और दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। यह मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20...
Read more »
IND vs AUS 4th T20I Pitch Report: कैरारा ओवल के मैदान पर पहली बार खेलेगी टीम इंडिया, बैटर्स या बॉलर्स, किसके हक में होगी पिच?IND vs AUS 4th T20I Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल Carrara Oval Pitch Report में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। कैरारा ओवल की पिच पर अब तक केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और भारतीय टीम ने यहां कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में चौथे टी20I मैच से...
Read more »
344 रन और 290 रन से जीत... T20I इतिहास का असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड, बल्लेबाजों ने उड़ाए 27 छक्के और 30 चौकेUnbreable Cricket Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टी20 सीरीज चल रही है, जिसके चलते हर जगह इस फॉर्मेट का खुमार छाया हुआ है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले हम आपको टी20 के उस रिकॉर्ड से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका टूटना असंभव नंजर आता है.
Read more »
NZ vs WI T20I: 18 गेंद और 48 रन... वेस्टइंडीज के खिलाफ मिचेल सेंटनर का आया तूफान, फिर भी मैच हारा मेजबानवेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 9 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना...
Read more »
IND vs AUS 4th T20I: चौथे टी20 मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा क्वींसलैंड में मौसम का मिजाजIND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है. मैच के दौरान बादल साफ रहने की उम्मीद है खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs AUS 4th T20I: चौथे टी20 मैच में गेंदबाज या बल्लेबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें कैरारा ओवल की पिच रिपोर्टIND vs AUS 4th T20I: टीम इंडिया क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेली है. क्वींसलैंड के कैरारा ओवल के मैदान पर अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. खेल समाचार
Read more »
