आज हम आपको जिस कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं ऐसे कलाकारों की खासियत ये रही कि उन्होंने अभिनय को कभी काम नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा माना. उनकी कला में सच्चाई झलकती थी और यही वजह थी कि हर किरदार में वे अलग नजर आते थे. कभी दर्द से भरे चेहरे से भावनाएं जगाते, तो कभी मुस्कान से दिल जीत लेते. दर्शक उनकी हर परफॉर्मेंस में कुछ नया पाते थे.
हिंदी सिनेमा का वो अभिनेता, जिसने 1 ही फिल्म में निभाए थे 9 अलग-अलग किरदार, खुद की थी अपनी मौत की भविष्यवाणीहिंदी सिनेमा का वो अभिनेता, जिसने 1 ही फिल्म में निभाए थे 9 अलग-अलग किरदार, खुद की थी अपनी मौत की भविष्यवाणीभारतीय सिनेमा में कुछ चेहरे ऐसे रहे हैं, जिनके अभिनय ने दशकों तक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है.
उनके डायलॉग्स से ज्यादा उनकी आंखें और चेहरे के भाव कहानी बयां करते थे. वे हर सीन में इतनी गहराई से उतर जाते थे कि किरदार असली लगने लगता था. फिल्म हो या थिएटर, उनकी मौजूदगी स्क्रीन पर एक अलग असर छोड़ती थी. दर्शक उन्हें देखकर किरदार के साथ जुड़ जाते थे और कहानी का हिस्सा महसूस करते थे. आज ऐसे ही एक सितारे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. आज हम आपको जिस कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं ऐसे कलाकारों की खासियत ये रही कि उन्होंने अभिनय को कभी काम नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा माना. उनकी कला में सच्चाई झलकती थी और यही वजह थी कि हर किरदार में वे अलग नजर आते थे. कभी दर्द से भरे चेहरे से भावनाएं जगाते, तो कभी मुस्कान से दिल जीत लेते. दर्शक उनकी हर परफॉर्मेंस में कुछ नया पाते थे. वे सिर्फ डायलॉग नहीं बोलते थे, बल्कि हर शब्द को जीते थे. उनकी यही सादगी और गहराई उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती थी.ऐसे ही एक महान कलाकार थे संजीव कुमार, जिनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था. 9 जुलाई, 1938 को गुजरात के सूरत में जन्मे संजीव बचपन से ही अभिनय के दीवाने थे. वो एक साधाराण से परिवार से आते थे, लेकिन सपने बड़े. वे जवानी के दिनों में मुंबई आए थे और थिएटर से शुरुआत की. ‘इंडियन नेशनल थिएटर’ से जुड़कर उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी. थिएटर में लोग उन्हें ‘हरीभाई’ कहकर बुलाते थे. अभिनय के लिए उनकी लगन इतनी गहरी थी कि जल्द ही फिल्मी दुनिया में उनका नाम छा गया. संजीव कुमार ने 22 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म 1960 में आई ‘हम हिंदुस्तानी’ थी. जिसमें उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल प्ले किया था. कुछ साल बाद 1965 में उन्हें ‘निशान’ में बतौर हीरो मौका मिला. धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और 1970 की फिल्म ‘खिलौना’ से उन्हें बड़ी सफलता मिली. इस फिल्म में उन्होंने मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति का किरदार इतनी गहराई से निभाया कि दर्शक उनके दर्द से जुड़ गए. संजीव किरदार को निभाते नहीं थे, वे उसे जीते थे.50 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ में संजीव ने ठाकुर बलदेव सिंह का उनका किरदार निभाया था, जिसको आज भी याद किया जाता है. उस समय वे सिर्फ 37 साल के थे, लेकिन उन्होंने एक बुढ़े इंसान का दर्द और गुस्सा बखूबी दिखाया. इतना ही नहीं, 1974 में आई ‘नया दिन नई रात’ में उन्होंने 9 अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. हर किरदार का स्वभाव और अंदाज अलग था. उन्होंने ‘मौसम’ में डॉक्टर और ‘कोशिश’ में बधिर इंसान बनकर साबित किया कि उनके लिए अभिनय पूजा के समान था.संजीव कुमार ने ‘आंधी’, ‘अंगूर’, ‘दस्तक’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘नमकीन’, ‘परिचय’ और ‘सिलसिला’ जैसी यादगार फिल्में दीं. उन्हें ‘दस्तक’ और ‘कोशिश’ के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. गुलजार और रमेश सिप्पी जैसे निर्देशकों के साथ उन्होंने कई शानदार फिल्में कीं. उनकी फिल्मों में गहराई और सच्चाई हमेशा नजर आई. साल 1978 के बाद से उन्हें दिल की बीमारी ने घेर लिया. एक बार संजीव कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे 50 की उम्र तक नहीं जिएंगे, क्योंकि उनके परिवार के पुरुष भी जल्दी चल बसे थे. उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित हुई और 47 साल की उम्र में 6 नवंबर, 1985 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.हिंदी सिनेमा का वो अभिनेता, जिसने 1 ही फिल्म में निभाए थे 9 अलग-अलग किरदार, खुद की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी'मौत का बिस्तर' ना बना दे Electric Blanket! खरीदने से पहले जान लीजिए ये 5 बातें, नहीं तो पछताएंगेMangal Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में मंगल का गोचर, इन 3 राशि वालों के बदलेंगे दिन, हर ओर से पाएंगे पैसे!विशाखापट्टनम के पास बसी इन 5 जगहों को टूरिस्ट्स मानते हैं एकदम स्वर्ग! घूमने के लिए विदेशी टूरिस्ट्स भी करते हैं ट्रिप प्लाननासिक के पास घूमें प्रदेश के सबसे सुंदर और खूबसूसत 5 हिल स्टेशन, दुनियाभर से नजारों का दीदार करने आते हैं लोगSuspense Murder Mystery Movie
Sanjeev Kumar Roles Sanjeev Kumar Played 9 Roles In 1 Movie Sanjeev Kumar Sholey Thakur Sanjeev Kumar Real Name Sanjeev Kumar Film Naya Din Nai Raat Sanjeev Kumar Debut Film Sanjeev Kumar Death Sanjeev Kumar Died At 47 Sanjeev Kumar Legacy Sanjeev Kumar Iconic Movies Sanjeev Kumar Superhit Songs Sanjeev Kumar Net Worth Sanjeev Kumar Death Reason Sanjeev Kumar Age Sanjeev Kumar Short Life Sanjeev Kumar Short Career Sanjeev Kumar Sanjeev Kumar Own Death Prediction संजीव कुमार की फिल्में संजीव कुमार के किरदार संजीव कुमार ने एक ही फिल्म में निभाए 9 किरदार संजीव कुमार शोले ठाकुर संजीव कुमार का असली नाम संजीव कुमार की फिल्म नया दिन नई रात संजीव कुमार की पहली फिल्म संजीव कुमार की मौत संजीव कुमार का 47 की उम्र में निधन संजीव कुमार की विरासत संजीव कुमार की आइकॉनिक फिल्में संजीव कुमार के सुपरहिट गाने संजीव कुमार की नेटवर्थ संजीव कुमार की मौक का कारण संजीव कुमार की छोटी सी जिंदगी संजीव कुमार का करियर संजीव कुमार मनोरंजन की खबरें
