देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल के जरिए यह सूचना दी गई थी. पुलिस की कई टीम अभिनेता के घर पहुंची. पुलिस ने बताया कि पहले घर के बाहर तलाशी ली गई और जब विजय जागे, तब टीम को घर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई.
चेन्नई में अभिनेता और तमिलगा वेत्रि कझगम प्रमुख थलपति विजय के नीलांकरई स्थित घर पर बम रखे जाने की झूठी धमकी से हड़कंप मच गया. देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल के जरिए यह सूचना दी गई थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 37 वर्षीय शबिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने यह झूठी कॉल की थी.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कॉल मिलने के बाद बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया. तड़के करीब 3 बजे से तलाशी अभियान शुरू हुआ, जो सुबह 7:25 बजे तक चला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पहले घर के बाहर तलाशी ली गई और जब विजय जागे, तब टीम को घर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई. पूरी तलाशी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह एक होअक्स कॉल थी. शुरुआत में बताया गया था कि धमकी ईमेल के माध्यम से मिली, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि यह फोन कॉल थी.एक सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि हाल के दिनों में चेन्नई की कई नामी हस्तियों को बम धमकी वाले ईमेल मिल रहे हैं, जो एक Hotmail ID से भेजे गए हैं. उन्होंने कहा, “पिछले महीने एक्टर-राजनीतिज्ञ एस. वी. शेखर को भी इसी तरह का ईमेल मिला था. इन ईमेल्स की भाषा काफी हद तक एक जैसी है. हम उस मेल आईडी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.”---- समाप्त ---- ये भी देखें
Vijay Thalapathy Vijay Neelankarai Residence Bomb Threat Hoax Call Shabik Arrested Chennai Police Bomb Detection And Disposal Squad BDDS Search Tamilaga Vetri Kazhagam Actor Politician Fake Bomb Alert Chennai News RDX IED Hoax टीवीके प्रमुख विजय थलपति विजय नीलांकरई आवास चेन्नई पुलिस झूठी धमकी बम की अफवाह शबिक गिरफ्तार बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड तमिलगा वेत्रि कझगम एस वी शेखर चेन्नई समाचार फर्जी कॉल बम धमकी मेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
करूर भगदड़- विजय ने मृतकों के परिजन से बात की: मद्रास हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी; सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच...TVK Vijay Karur Rally Stampede Case Update; Follow Supreme Court, Karur News On Dainik Bhaskar. एक्टर और तमिझगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना शुरू किया है।
Read more »
TVK Vijay: கரூர் விவகாரம்! தமிழக வெற்றிக் கழகம் எடுத்த அதிரடி முடிவு!விஜய் பங்கேற்ற பிரச்சார கூட்டத்தில் ஏற்பட்ட கட்டுக்கடங்காத கூட்ட நெரிசலில் சிக்கி, பெண்கள் மற்றும் குழந்தைகள் உட்பட 41 பேர் பரிதாபமாக உயிரிழந்தனர்.
Read more »
बिहार चुनाव के बीच BJP को इस राज्य में चाहिए नया एलायंस; TVK समेत इन पार्टियों को साधने की कोशिशTamil Nadu Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु की चिंता सताने लगी है, क्योंकि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले भाजपा को यह एक मजबूत एलायंस की जरूरत होगी.
Read more »
கரூர் செல்ல அனுமதி கேட்ட விஜய்! காவல்துறை சொன்ன முக்கிய தகவல்!கரூர் சம்பவத்தில் உயிரிழந்தோர் குடும்பங்களை நேரில் சந்திக்க TVK தலைவர் விஜய் சார்பில் அனுமதி கோரி அனுப்பபட்ட கடிதத்திற்கு காவல்துறை தரப்பில் பதில் வந்துள்ளது.
Read more »
'TVK चीफ विजय के घर पर बम रखा है', सुबह-सुबह धमकी भरे मेल से हड़कंपचेन्नई में टीवीके प्रमुख विजय के घर बम रखने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने विजय के आवास पर गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, विजय को एक धमकी भरा मेल मिला था। पहले भी शहर की कई हस्तियों को ऐसी धमकियां मिल चुकी...
Read more »
TVK Vijay: టీవీకే విజయ్ సంచలన నిర్ణయం.. అన్నాడీఎంకేతో పొత్తుకు రెడీ?TVK Vijay Likely To Alliance With AIADMK: రాజకీయంలో ఎప్పుడు ఏమైనా జరగొచ్చు అనడానికి తాజాగా తమిళనాడులో జరుగుతున్న రాజకీయ పరిణామాలు ఉదాహరణగా చెప్పవచ్చు. సైద్ధాంతికంగా వ్యతిరేకంగా ఉన్న బీజేపీ మిత్రపక్షం అన్నాడీఎంకేతో విజయ్ చేతులు కలుపుతున్నాడనే వార్త సంచలనం రేపుతోంది. ఆ వివరాలు ఇలా ఉన్నాయి.
Read more »
