T20WC 2026: अब तक 4 अजेय टीमें, लेकिन इस ‘शॉकिंग’ एंट्री ने बदला पूरा खेल, सुपर-8 में होगा बड़ा उलटफेर?

Zimbabwe Ruthless Comeback News

T20WC 2026: अब तक 4 अजेय टीमें, लेकिन इस ‘शॉकिंग’ एंट्री ने बदला पूरा खेल, सुपर-8 में होगा बड़ा उलटफेर?
Zimbabwe The Biggest Match Winner In T20wc2026Sikandar RazaT20 World Cup 2026
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 63%

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लीग मैचों की आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मैच के साथ समाप्ति हो जाएगी. अब सुपर-8 की शुरुआत होने वाली है.22 तारीख को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त भिड़ंत होनी है. टी20 विश्व कप 2026 में 4 टीमें अजेय रही हैं.

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लीग मैचों की आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मैच के साथ समाप्ति हो जाएगी. अब सुपर-8 की शुरुआत होने वाली है.22 तारीख को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त भिड़ंत होनी है.

टी20 विश्व कप 2026 में 4 टीमें अजेय रही हैं. जिन्हें 1 भी मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. इन टीमों में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज के अलावा एक टीम का नाम हैरान कर देने वाला है और वह नाम है जिम्बाब्वे का. बता दें कि जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट के दौरान बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सबसे पहले इस टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट जगत की सबसे खूंखार टीम ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से रौंदकर रख दिया था. उसके बाद वह यहीं नहीं रुके कल उनकी भिड़ंत श्रीलंका के साथ थी और जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को भी 6 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का रोमांच दोगुना कर दिया. ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जिम्बाब्वे सुपर-8 के मुकाबलों में भी उलटफेर कर पाएगी. अगर वह ऐसा करते हैं तो पूरी दुनिया के सामने वह दर्शा देंगे कि वह अब अंडरडॉग नहीं रह गए हैं. ऑस्ट्रेलिया को हराया लीग मैच के दौरान जिम्बाब्वे की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से थी और उन्होंने उस रोमांचक मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से दमखम दिखाते हुए कंगारुओं को 23 रनों से रौंद दिया था. इस रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 169 रन लगाए थे. जिसमें ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी. 170 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कंगारु टीम की ओर से मैट रेंशॉ के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और आखिर में बाजी ऑस्ट्रेलिया मारने में कामयाब रही. श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 178 रन लगा दिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 19.3 गेंदों में 182 रन बनाकर टारगेट को बड़ी ही आसानी से चेज कर लिया. इस जीत के हीरो रहे कप्तान सिकंदर रजा. उन्होंने 45 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी. इसी के साथ जिम्बाब्वे ने अपने लीग स्टेज के सभी मैचों में बाजी मारने में कामयाब रही. अब सुपर-8 की महाजंग अब जिम्बाब्वे की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होनी है. 23 फरवरी को यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. बहरहाल, इस मुकाबले के अलावा अगर बात करें जिम्बाब्वे के इस टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस कि तो उन्होंने सभी के होश उड़ाए हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगे आने वाले मैचों में वह ऐसा उलटफेर कर सकती है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले जिम्बाब्वे एसोसिएट नेशन के साथ सबसे बड़ी अंडरडॉग टीमों में से एक मानी जा रही थी. लेकिन, इस बार उन्होंने जो कर दिखाया है वह और अंडरडॉग नेशन के लिए एक बड़ा सबक है. ये भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा कहेगा ऑस्ट्रेलिया का सबसे खतरनाक ऑलराउंडर, महान कप्तान का हैरान करने वाला खुलासा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Zimbabwe The Biggest Match Winner In T20wc2026 Sikandar Raza T20 World Cup 2026 T20 World Cup Muqaddar Ka Sikandar Zimbabwe Zimbabwe Cricket Team Zimbabwe T20 World Cup T20 World Cup Zimbabwe T20 World Cup Super 8 टी20 वर्ल्ड कप 2026 टी20 वर्ल्ड कप मुकद्दर का सिकंदर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 सिकंदर रजा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026: पाकिस्‍तान सुपर-8 में, सेमीफाइनल स्‍थानों पर असमंजसटी20 वर्ल्‍ड कप 2026: पाकिस्‍तान सुपर-8 में, सेमीफाइनल स्‍थानों पर असमंजसपाकिस्‍तान ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 में प्रवेश किया। सुपर-8 का लाइनअप तय हो गया है, जिसमें भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे, वेस्‍टइंडीज, इंग्‍लैंड, साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड शामिल हैं। सेमीफाइनल के स्‍थानों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति है। सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे।
Read more »

T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की संभावनाT20 विश्व कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की संभावनाटी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का कार्यक्रम जारी हो गया है। भारत और पाकिस्तान सहित आठ टीमों ने इस चरण में अपनी जगह बनाई है। भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, और सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत की संभावना है।
Read more »

टी20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, सुपर-8 में प्रवेश और श्रीलंका को हरायाटी20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, सुपर-8 में प्रवेश और श्रीलंका को हरायासिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया और श्रीलंका को हराया। टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहते हुए ओमान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया। ब्रायन बेनेट के शानदार प्रदर्शन और टीम के समग्र प्रयास से जिम्बाब्वे ने क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ी है।
Read more »

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 के मुकाबले शुरू, जानिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ेटी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 के मुकाबले शुरू, जानिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ेटी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले शुरू हो चुके हैं, जिसमें भारत, साउथ अफ्रीका सहित कई टीमें शामिल हैं। इस लेख में, हम अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों पर नज़र डालते हैं, जिसमें रोमारियो शेफर्ड, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद नबी और नाथन एलिस जैसे गेंदबाजों का प्रदर्शन शामिल है।
Read more »

T20 World Cup: 'वैभव सूर्यवंशी की तरह खेलो', टीम इंडिया को सुपर-8 से मिली अहम सलाहT20 World Cup: 'वैभव सूर्यवंशी की तरह खेलो', टीम इंडिया को सुपर-8 से मिली अहम सलाहभारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 चरण से पहले तिलक वर्मा को खास सलाह दी।
Read more »

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 टीमें घोषित, सेमीफाइनल की भविष्यवाणीटी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 टीमें घोषित, सेमीफाइनल की भविष्यवाणीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने जगह बनाई है। सुपर-8 के मैच 21 फरवरी से शुरू होंगे। कमेंट्री पैनल ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भविष्यवाणी की है, जिसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को प्रमुखता से चुना गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:11