भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण से पहले तिलक वर्मा को खास सलाह दी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया। गत चैंपियन को अब 2024 की रनर्स-अप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सामना करना है। भारतीय टीम अच्छी लय में है और उसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सूर्या ब्रिगेड की निरंतरता की तारीफ की, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रदर्शन दमदार नहीं था। यूट्यूब पर ऐश की बात शो में अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने संभलकर पारी को बढ़ाया जबकि शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने सही समय पर रन गति बढ़ाई। अश्विन ने क्या कहा अश्विन ने ध्यान दिलाया कि भले ही भारतीय टीम अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं हो, लेकिन टीम की ताकत को देखते हुए उसे हरा पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हैं। सूर्या ने शानदार पारी खेली। रनगति बढ़ाना थी तो दुबे, हार्दिक और रिंकू वहां थे। वो जानते हैं कि रन गति को कैसे बढ़ाना हैं। मगर नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम बल्ले से दमदार नहीं थी। मगर वो इतनी मजबूत टीम है कि साधारण दिन होने के बावजूद उसे हरा पाना मुश्किल है। वो औसत प्रदर्शन कर रही थी और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। डच बल्लेबाज उसे समझ नहीं पाए। जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में स्विंग मिली और उन्होंने यॉर्कर भी डाली। - रविचंद्रन अश्विन तिलक को मिली अहम सलाह रविचंद्रन अश्विन ने इस दौरान तिलक वर्मा की टी20 प्रारूप में सोच पर भी विचार रखे। अश्विन का ध्यान दिलाया कि टी20 सफलता दम लगाकर खेलने पर निर्भर नहीं, जरूरी है कि टाइमिंग और बल्ले के सबसे अहम हिस्से पर गेंद लगे। कृपया ध्यान रखिए, आप वैभव सूर्यवंशी की तरह खेल सकते हैं, लेकिन आप तिलक की तरह भी खेल सकते हैं, जो टाइमिंग के साथ गैप निकालना जानता है। बता दें कि भारतीय टीम रविवार को साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। इसके बाद वह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे की चुनौती का सामना करेगी। फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया सुपर-8 राउंड का अपना आखिरी मैच खेलेगी। यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारत की बड़ी कमजोरी आई सामने, नेपाल और ओमान जैसे टीम इंडिया के हालात यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को नंबर-5 पर क्यों भेजा जा रहा है? पूर्व क्रिकेटर ने सुपर-8 राउंड से पहले किया अहम सवाल.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया। गत चैंपियन को अब 2024 की रनर्स-अप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सामना करना है। भारतीय टीम अच्छी लय में है और उसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सूर्या ब्रिगेड की निरंतरता की तारीफ की, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रदर्शन दमदार नहीं था। यूट्यूब पर ऐश की बात शो में अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने संभलकर पारी को बढ़ाया जबकि शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने सही समय पर रन गति बढ़ाई। अश्विन ने क्या कहा अश्विन ने ध्यान दिलाया कि भले ही भारतीय टीम अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं हो, लेकिन टीम की ताकत को देखते हुए उसे हरा पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हैं। सूर्या ने शानदार पारी खेली। रनगति बढ़ाना थी तो दुबे, हार्दिक और रिंकू वहां थे। वो जानते हैं कि रन गति को कैसे बढ़ाना हैं। मगर नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम बल्ले से दमदार नहीं थी। मगर वो इतनी मजबूत टीम है कि साधारण दिन होने के बावजूद उसे हरा पाना मुश्किल है। वो औसत प्रदर्शन कर रही थी और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। डच बल्लेबाज उसे समझ नहीं पाए। जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में स्विंग मिली और उन्होंने यॉर्कर भी डाली। - रविचंद्रन अश्विन तिलक को मिली अहम सलाह रविचंद्रन अश्विन ने इस दौरान तिलक वर्मा की टी20 प्रारूप में सोच पर भी विचार रखे। अश्विन का ध्यान दिलाया कि टी20 सफलता दम लगाकर खेलने पर निर्भर नहीं, जरूरी है कि टाइमिंग और बल्ले के सबसे अहम हिस्से पर गेंद लगे। कृपया ध्यान रखिए, आप वैभव सूर्यवंशी की तरह खेल सकते हैं, लेकिन आप तिलक की तरह भी खेल सकते हैं, जो टाइमिंग के साथ गैप निकालना जानता है। बता दें कि भारतीय टीम रविवार को साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। इसके बाद वह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे की चुनौती का सामना करेगी। फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया सुपर-8 राउंड का अपना आखिरी मैच खेलेगी। यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारत की बड़ी कमजोरी आई सामने, नेपाल और ओमान जैसे टीम इंडिया के हालात यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को नंबर-5 पर क्यों भेजा जा रहा है? पूर्व क्रिकेटर ने सुपर-8 राउंड से पहले किया अहम सवाल
Ravichandran Ashwin Hardik Pandya Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah Vaibhav Sooryavanshi Tilak Varma India Cricket Team ICC Men's T20 World Cup 2026 Vaibhav Suryavanshi India National Cricket Team T20 World Cup 2026 Super 8 R Ashwin Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Ravichandran Ashwin News Vaibhav Suryavanshi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026: पाकिस्तानवर संकटाचे ढग; सुपर-8 साठी काय आहेत समीकरणे?Team Pakistan in World Cup: 2026 च्या टी-20 विश्वचषकात पाकिस्तान क्रिकेट संघ अडचणीत आहे. आता, नामिबियाविरुद्धचा त्यांचा सामना बाद फेरीत गेला आहे. या सामन्यापूर्वी, पाकिस्तानच्या सुपर-8 साठीची समीकरणं समजून घेऊया.
Read more »
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी, उस्मान तारिक के स्पिन में उलझा नामीबिया- pakistan qualified for super 8 beat netherlands in last league match t20 world cup 2026
Read more »
India vs Netherlands: মাত্র ১৭ রানে জয়! ভারতের বিরুদ্ধে লড়ে হারল নেদারল্যান্ডস...India wins against Netherlands in T20 World cup 2026
Read more »
ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ಆಡಳಿತ ಮಂಡಳಿಯಿಂದ ಸಂಚಲನದ ನಿರ್ಧಾರ.. ಖ್ಯಾತ ಆಟಗಾರನೇ ತಂಡದಿಂದ ಔಟ್! ಟೀಂ ಪಾಕ್ ಅಸ್ತಿತ್ವದಲ್ಲಿರೋದೇ ಡೌಟ್T20 World Cup 2026 Updates: ಟಿ20 ವಿಶ್ವಕಪ್ ಮಧ್ಯದಲ್ಲೇ ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ಆಡಳಿತ ಮಂಡಳಿ ತೆಗೆದುಕೊಮಡಿರುವ ನಿರ್ಧಾರ ಕ್ರಿಕೆಟ್ ಅಭಿಮಾನಿಗಳನ್ನು ದಿಗ್ರಮೆಗೊಳಿಸಿದೆ.
Read more »
सुपर-8 में कब-किससे भिड़ेगी पाकिस्तान की टीम? नोट कर लीजिए PAK का शेड्यूलT20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने लड़खड़ाते हुए आखिरकार सुपर-8 में जगह पक्की कर ही ली है. आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान कब और किन टीमों के साथ मैच खेलेगी? क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »
T20 World Cup Super 8 Match Schedule: শুরু হচ্ছে সুপার এইট, ভেন্যু-সূচি-সময় চূড়ান্ত! এ-টু-জেড পুরো ডিটেইলস রইল এখানে...T20 World Cup Super 8 Match Schedule-Venues-Timing Confirmed-Full Details Here
Read more »
