इस आर्टिकल में दिए घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना सतह को नुकसान पहुंचाए और बिना कोई निशान छोड़े स्टिकर को पूरी तरह साफ कर कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी नया सामान खरीदते समय उस पर लगे हुए प्राइस टैग, ब्रांड लेबल या सजावटी स्टिकर्स को हटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। चाहे वो शीशे की बोतल हो, लकड़ी का फर्नीचर, प्लास्टिक का डिब्बा, मिरर, दीवार या कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम.
.. स्टिकर हटाने के बाद अक्सर उस जगह पर चिपचिपा गोंद बच जाता है, जो देखने में भी खराब लगता है और साफ करना भी झंझट भरा होता है। ऐसे में, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप यह काम बेहद सरल और साफ-सुथरे तरीके से कर सकते हैं। हेयर ड्रायर की गर्म हवा का इस्तेमाल करें स्टिकर को गर्म करने से उसकी स्टिकिनेस सॉफ्ट हो जाती है और वह आसानी से छिल जाता है। इसके लिए हेयर ड्रायर को मीडियम हीट पर ऑन करें। आप स्टिकर से 2-3 इंच की दूरी से 30-40 सेकंड तक गर्म करें। इसके बाद एक कोने से स्टिकर उठाकर धीरे-धीरे खींचें। अगर जरूरत हो, तो इस प्रक्रिया को दोहराएं। बेकिंग सोडा और तेल का घरेलू पेस्ट बेकिंग सोडा और तेल का घरेलू ये पेस्ट स्टिकिनेस को दूर कर देता है। इसके लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और कुकिंग ऑयल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे स्टिकर या गोंद के निशान पर लगाएं। इसे 15 मिनट छोड़ने के बाद कपड़े से रगड़कर साफ करें। विनेगर का इस्तेमाल भी कारगर विनेगर स्टिकर की गोंद को लूज करता है। इसके लिए रुई या कपड़े को गिनेगर में भिगोकर स्टिकर पर रखें। आप देखेंगे कि 10-15 मिनट बाद स्टिकर आसानी से निकल जाएगा। इसके बाद इसे किसी सॉफ्ट कपड़े से पोंछ दें। नेल पॉलिश रिमूवर यह हार्ड स्टिकर के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रुई में रिमूवर लें और स्टिकर वाली जगह पर लगाएं। 5-7 मिनट बाद धीरे से खुरचें। आप देखेंगे कि गोंद के निशान पूरी तरह साफ हो गए हैं। गर्म पानी और डिश वॉश अगर सतह वॉटरप्रूफ है तो यह तरीका सबसे आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा डिश लिक्विड मिलाएं। अब इसमें स्पंज भिगोकर स्टिकर वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़े। स्टिकर और गोंद आसानी से हट जाएंगे। अब स्टिकर हटाने की समस्या बीते जमाने की बात हो चुकी है। इन आसान और असरदार घरेलू तरीकों को अपनाकर आप किसी भी सतह से स्टिकर को हटा सकते हैं। यह भी पढ़ें- पीले पड़ चुके हैं White Shoes? धोने के लिए आजमाएं 5 ट्रिक्स, मिनटों में हो जाएंगे 'ब्रांड न्यू' यह भी पढ़ें- नींबू के छिलकों से आसान हो जाएंगे घर के ये 5 मेहनत भरे काम, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल
Remove Glue Residue Home Remedies For Sticky Labels Hair Dryer For Sticker Removal Baking Soda Oil Glue Remover Vinegar Sticker Adhesive Removal DIY Sticky Residue Solutions Easy Ways To Remove Stubborn Stickers How To Remove Sticker Residue How To Remove Stickers How To Remove Sticker Residue Remove Stickers Remove Sticker How To Remove Old Sticker Residue Sticker Removal How To Remove Stickers From Glass How To Remove Stickers From Laptop How To Remove Stickers From Plastic How To Remove Sticky Labels How To Remove Sticker Residue Sticker How To Remove Glue How To Remove Price Tags How To Remove Labels How To Remove Sticker How To Remove Sticky Stickers Lifestyle
