रोहित ने दावा किया था कि पंत की नकली चोट वाली घटना ने खेल को धीमा करने में मदद की और भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता। पंत ने रोहित के दावे पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने फिजियो को मैदान पर अपना समय लेने के लिए कहा।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सूझबूझ की वजह से भारत ने टी20 विश्व कप 2024 अपने नाम किया था। उन्होंने कहानी बताई थी कि कैसे पंत ने मैच को धीमा करने में मदद की थी और दक्षिण अफ्रीका के लय को रोक दिया था। तब मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि यह मैच भारत के हाथ से निकल चुका है। भारत को मैच को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए कोई चमत्कार की जरूरत थी। इसके बाद पंत ने घुटने में चोट की वजह से फीजियो को बुलाया, यहीं से दक्षिण अफ्रीका के विकेटों का पतन शुरू हुआ। रोहित ने इस मैच के टर्निंग पॉइंट में से एक बताया था। पंत ने रोहित के दावे पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने फिजियो को मैदान पर अपना समय लेने के लिए कहा था। पंत ने कहा- मैं इस बारे में सोच रहा था। क्योंकि मैच की गति अचानक दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में मुड़ गई। दो-तीन ओवर में काफी रन बने। इसलिए मैं सोच रहा था कि आप पता नहीं फिर कब विश्व कप फाइनल में खेल रहे होंगे, ये क्षण फिर कब आएगा। इसलिए मैं फिजियो से कह रहा था कि आप अपना समय लें, समय बर्बाद करते रहें। रोहित भैया मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैं ठीक हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं सिर्फ एक्टिंग कर रहा हूं। कई बार इस तरह के मैच की स्थिति में, मैं यह नहीं कहता कि यह हर बार काम करता है, लेकिन कई बार यह काम कर जाता है। और अगर यह ऐसे क्षण में काम करता है, तो आप और कुछ नहीं चाहते हैं।' Rishabh Pant on his fake injury in the World Cup Final 🤣What a day! Also got a group photo with Rishabh Pant where I’m standing right next to him 🤩.
pic.twitter.com/nrLG5o5xba— Naman 🏏 October 11, 2024 इससे पहले रोहित ने 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड के दौरान पूरे वाकये को याद किया था। उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका को जब 30 गेंद में 30 रन चाहिए थे तब शायद किसी को पता नहीं, लेकिन छोटा सा ब्रेक हुआ था। पंत ने खेल को रोकने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया। उन्होंने घुटने में चोट की समस्या बताई थी इसके लिए उन्होंने अपने घुटने को टेप कर लिया था, जिससे खेल को धीमा करने में मदद मिली। क्योंकि खेल उस वक्त फास्ट पेसिंग थी। उस समय सभी बल्लेबाज चाहते हैं कि गेंद जल्दी फेंकी जाए, लेकिन हमें लय तोड़नी थी। जब मैं मैदान सेट कर रहा था और गेंदबाजों से बात कर रहा था, अचानक मैंने पंत को जमीन पर गिरते देखा। फिजियोथेरेपिस्ट आ गया था और उनके घुटने को टेप कर रहा था। क्लासेन मैच के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मैं यह नहीं कह रहा कि यह एकमात्र कारण है, लेकिन यह उनमें से एक हो सकता है। पंत साहब ने अपनी स्मार्टनेस का इस्तेमाल किया और चीजें हमारे पक्ष में काम कर गईं।' pic.twitter.com/PehUkXEqoa— ' October 5, 2024 इस ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन को आउट किया था। इसने भारतीय टीम को एकबार फिर ड्राइविंग सीट पर लाने और वापसी करने में मदद की थी। हालांकि, डेविड मिलर ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा था। आखिरी दो-तीन ओवरों में दक्षिण अफ्रीका पर दबाव था और भारत ने स्थिति को अच्छी तरह से भुनाया। रोहित ने कहा, 'ऐसा ही हुआ। हार्दिक ने उस ओवर में क्लासेन को आउट किया और इसके बाद से दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनने लगा। फिर सभी लड़के इकट्ठा हुए और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को स्लेज करना शुरू कर दिया। इसके बारे में मैं यहां नहीं बता सकता, लेकिन यह आवश्यक था क्योंकि हमें किसी भी कीमत पर जीतना था। इसे जीतने के लिए, हम कुछ भी सजा झेलने को तैयार थे। यही कारण है कि मैंने लड़कों से कहा कि वे जो चाहें कहें; हम अंपायरों और रेफरी को बाद में संभालेंगे।'
Rishabh Pant Breaks Silence Rohit Sharma Rishabh Pant Fake Injury Ind Vs Sa T20 World Cup 2024 Final India Vs South Africa T20 World Cup 2024 Final
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऋषभ पंत ने बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने में मदद कीचेन्नई टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को फील्डिंग लगाने की सीख देते दिखे। पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »
लक्ष्मी, पोलोसाक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए मैच अधिकारियों में शामिललक्ष्मी, पोलोसाक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए मैच अधिकारियों में शामिल
Read more »
IND W vs NZ W: रनआउट के बावजूद अमेलिया कर को नहीं दिया गया आउट, हरमनप्रीत कौर की हुई अंपायर्स से बहस, वीडियोमहिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
Read more »
Rohit Sharma: रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, ऋषभ पंत की इस चालाकी से टीम इंडिया ने जीता था टी 20 विश्व कपT20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी 20 विश्व कप 2024 के 3 महीने बाद ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
Read more »
वर्ल्ड कप फाइनल में क्या हुआ था, रोहित शर्मा के खुलासे के बाद ऋषभ पंत ने भी तोड़ी चुप्पी, बताया फीजियो से क...भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता. मैच में एक वक्त साउथ अफ्रीका को 30 बॉल पर 30 रन की जरूरत थी जब ऋषभ पंत ने मैच चोटिल होने की वजह से मैच रुकवाया था. कप्तान रोहित शर्मा ने इसे टर्निंग प्वाइंट बताया. अब ऋषभ पंत ने भी इस बारे में बात की है.
Read more »
पाकिस्तान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम घोषितपाकिस्तान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम घोषित
Read more »
