IIT JAM 2025 Registration Date: आईआईटी जैम 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. जो भी उम्मीदवार अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे सीधे इस लिंक jam2025.iitd.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.
IIT JAM 2025 Registration Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने IIT JAM 2025 के लिए पंजीकरण की समय-सीमा को बढ़ा दिया है. अब उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी JAM के लिए ऑनलाइन आवेदन JOAPS पोर्टल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jam2025.
iitd.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jam2025.iitd.ac.in/ के माध्यम से भी IIT JAM 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण की नई और पुरानी समयसीमा पहले IIT JAM 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर 2024 को समाप्त होना था, लेकिन उम्मीदवारों को और अधिक समय देने के लिए यह तारीख बढ़ा दी गई है. पंजीकरण प्रक्रिया 3 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी. IIT JAM 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन सबसे पहले JOAPS पोर्टल jam2025.iitd.ac.in पर रजिस्टर करें और फिर लॉग इन करें. अपना नाम, माता-पिता का नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरें. फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाणपत्र के साथ जन्म तिथि का प्रमाण पत्र अपलोड करें. ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें. आवेदन की स्थिति की पुष्टि करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म डाउनलोड करें. IIT JAM 2025: महत्वपूर्ण तिथियां परीक्षा की तारीख: 2 फरवरी 2025 परिणाम की घोषणा: 19 मार्च 2025 स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि: 25 मार्च 2025 आवेदन शुल्क और बदलाव शुल्क महिला, SC, ST, और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: एक पेपर: 900 रुपये दो पेपर: 1250 रुपये अन्य श्रेणियों के लिए: एक पेपर: 1800 रुपये दो पेपर: 2500 रुपये अगर उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, पेपर, श्रेणी, या लिंग से संबंधित जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए 300 का अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा. आईआईटी जैम के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स आवेदन के समय उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है. IIT JAM 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा साइंस के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री और अन्य पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण है. ये भी पढ़ें… 12वीं में 97.4% मार्क्स, नीट यूजी में 24वीं रैंक, अब AIIMS जैसे कॉलेज छोड़ यहां से कर रहे हैं MBBS अगर यहां पा लिए दाखिला, तो पैसों की टेंशन खत्म! इंटर्नशिप में मिलता है 1.75 लाख मंथली, ऐसे होगा एडमिशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अतुल माहेश्वर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक करें ऑनलाइन अप्लाईविद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है. एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Read more »
JNVST Class 6 Admission 2025: नवोदय विद्यालय के छठी क्लास में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आजJNVST Class 6 Admission 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन करने की आज यानी 23 सितंबर को अंतिम तिथि है.
Read more »
UP News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें ऑनलाइन अप्लाईUP News: राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024-25 सत्र के लिए आवेदन 16 सितंबर से शुरू हो गये हैं, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है.
Read more »
GATE 2025 के लिए आवेदन करने की बढ़ी डेट, अब gate2025.iitr.ac.in से इस तारीख तक करें अप्लाईGATE 2025 Registration: गेट 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार इस दिन तक इस लिंक gate2025.iitr.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.
Read more »
बिहार 10वीं परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाईBSEB ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 9 अक्तूबर कर दिया गया है. जिन छात्रों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जल्द अप्लाई कर लें.शिक्षा | बोर्ड परीक्षा
Read more »
GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाईअगर आप GATE 2025 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आज, 7 अक्टूबर 2024 को, GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है. GATE 2025 की परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. शिक्षा
Read more »
