टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 के मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। वर्ल्ड नंबर 1 टी20I बैटर सूर्यकुमार यादव Suryakumar Yadav प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए है। बता दें कि भारतीय टीम को अपना सुपर-8 में पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले ही सूर्या का चोटिल होना टीम के लिए टेंशन की बात...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का सुपर-8 में पहला मैच अफगानिस्तान से 20 जून को होना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ चुकी है। विश्व के नंबर 1 T20I बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 17 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए। स्टार बल्लेबाज को नेट्स में बल्लेबाजी करते समय हाथ पर चोट लगी थी। उनकी इंजरी पर अब अपडेट सामने आया है। भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान Suryakumar Yadav के हाथ में लगी चोट दरअसल, सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगी। हालांकि, सूर्या ने इस झटके को सह लिया और फिजियो का ध्यान आकर्षित करने के बाद बल्लेबाजी जारी रखी। जैसे ही मुंबई के बल्लेबाज ने अपना बल्लेबाजी सत्र पूरा किया। इसके बाद फिजियो द्वारा लगाए गए स्प्रे के बाद वह बैटिंग करते हुए नजर आए। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं कि उनकी चोट गंभीर है या नहीं। यह भी पढ़ें: WI vs AFG: Nicholas Pooran और वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड बुक को किया तितर-बितर, अफगानिस्तान का निकला दम बता दें कि यह पहली बार था कि जब बारबाडोस पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कैरेबियाई द्वीपों में प्रैक्टिस की, लेकिन सूर्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ चुकी है। सूर्या इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और न्यूयॉर्क की पिच पर जब भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ मुश्किल में फंसी थी तो सूर्याकुमार ने अपनी काबिलियत का नजाका पेश किया था और फिफ्टी जड़कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले सुपर-8 मैच के लिए उपलब्ध रहे। A minor scare as Surya was hit on his hand while taking throw downs.
He’s back at the nets within minutes of the magic spray #T20WorldCup #Indiancricket pic.twitter.com/CBChGw4g4j— Vikrant Gupta June 17, 2024
Suryakumar Yadav Suryakumar Yadav India Vs Afghanistan Indian Cricket Team Indian Team ICC Men’S T20 WC 2024 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Rohit Sharma
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 WC 2024: "ये बारिश नहीं...", पाकिस्तान का टूटा सुपर-8 का सपना, सोशल मीडिया पर आई मिम्स की बाढ़Pakistan Ruled Out from T20 WC 2024 Memes Viral: बारिश ने तोड़ा सुपर-8 का सपना, पाकिस्तान टी20 विश्व कप से हुआ बाहर.
Read more »
T20 WC 2024: सुपर-8 के मुकाबले से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, यह स्टार स्पिनर चोट के चलते हुआ टूर्नामेंट से बाहरअफगानिस्तान के रहस्यमयी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान अंगुली की चोट के दोबारा उभरने के कारण मौजूदा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हजरतुल्लाह जजई को टीम में जगह दी गई है। अफगानिस्तान पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। उन्होंने टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में युगांडा न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी...
Read more »
T20 World Cup: सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी बांग्लादेश, भारत से 22 जून को टक्करT20 WORLD CUP: सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी बांग्लादेश, भारत वाले ग्रुप-1 में मारी एंट्री, नेपाल को हराकर बढ़ी आगे
Read more »
विराट ने दिखाया वॉलीबॉल में दम, लेकिन ये 2 हैं खेल के मास्टर, खलील का खुलासा, टीम इंडिया ने शुरू की सुपर-8 की तैयारीWorld Cup 2024: टीम इंडिया के खिलाड़ी सुपर-8 राउंड से पहले खुद को तरोताजा रखने के लिए वह हर चीज कर रहे हैं, जो वे कर सकते हैं
Read more »
रिंकू सिंह यहां भी एकदम छा गए गुरु, बीच पर वॉलबॉल की तस्वीरें से देखें टीम इंडिया की मस्तीWorld Cup 2024: टीम इंडिया के खिलाड़ी सुपर-8 राउंड से पहले खुद को तरोताजा रखने के लिए वह हर चीज कर रहे हैं, जो वे कर सकते हैं
Read more »
T20 World Cup 2024 : सुपर-8 शुरू होने से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ीT20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर को चोट लगी है.
Read more »
