T20 WORLD CUP: सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी बांग्लादेश, भारत वाले ग्रुप-1 में मारी एंट्री, नेपाल को हराकर बढ़ी आगे
किंग्सटाउन: बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-आठ राउंड में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन चुकी है। अपनी कातिलानी गेंदबाजी के बूते 106 रन के मामूली स्कोर को डिफेंड करते हुए बांग्लादेश ने नेपाल को सिर्फ 85 रन पर ही ऑलआउट कर दिया इस तरह बांग्लादेश अब भारत-ऑस्ट्रेलिया वाले ग्रुप-1 में पहुंच चुका है, जिसकी चौथी टीम अफगानिस्तान है। अब भारत सुपर-8 राउंड के अपने दूसरे मैच में 22 जून को बांग्लादेश से टकराएगा। लीग स्टेज में ग्रुप डी की टीम बांग्लादेश ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई और अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे सुपर आठ में संभवत: कम से कम दो और मैच जीतने होंगे।तंजीम हसन और मुस्ताफिजुर के जादुई स्पैलतंजीम हसन साकिब के तेजतर्रार शुरुआती स्पैल ने बांग्लादेश को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। टॉस गंवाकर सिर्फ 106 रन पर ढेर होने के बाद बांग्लादेश की जीत मुश्किल लग रही थी। मगर तंजीम हसन साकिब ने चार ओवर में दो मेडन के साथ सिर्फ सात रन देते हुए चार विकेट का जादुई स्पैल फेंका, जिससे नेपाल की आधी टीम सिर्फ 26 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। बची कसर लेफ्ट आर्म अनुभवी पेसर मुस्तफिजुर रहमान ने निकाल दी, जिन्होंने डेथ बॉलिंग में मास्टरक्लास प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में एक मेडन समेत सिर्फ सात रन देते हुए तीन विकेट चटकाए।मैच हारकर नेपाल ने जीता दिलनेपाल ने टूर्नामेंट में हर किसी को प्रभावित किया। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वह आखिरी गेंद पर जरूरी दो रन बना लेता या उसके मैच बारिश से नहीं धुलते तो शायद बांग्लादेश की जगह भारत का एक और पड़ोसी मुल्क सुपर-8 में पहुंच जाता। इस मैच में भी उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेपाल का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला उस वक्त सही साबित हो गया, जब मैच की पहली ही गेंद पर नेपाल के पेसर सोमपाल कामी ने बांग्लादेश के ओपनर तनजीद हसन को आउट कर दिया। लगातार तीसरा ओवर दिए जाने पर, कामी ने लिटन को भी आउट किया। नेपाल के लिए सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह एरी, कप्तान रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने ने दो-दो विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।.
किंग्सटाउन: बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-आठ राउंड में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन चुकी है। अपनी कातिलानी गेंदबाजी के बूते 106 रन के मामूली स्कोर को डिफेंड करते हुए बांग्लादेश ने नेपाल को सिर्फ 85 रन पर ही ऑलआउट कर दिया इस तरह बांग्लादेश अब भारत-ऑस्ट्रेलिया वाले ग्रुप-1 में पहुंच चुका है, जिसकी चौथी टीम अफगानिस्तान है। अब भारत सुपर-8 राउंड के अपने दूसरे मैच में 22 जून को बांग्लादेश से टकराएगा। लीग स्टेज में ग्रुप डी की टीम बांग्लादेश ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई और अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे सुपर आठ में संभवत: कम से कम दो और मैच जीतने होंगे।तंजीम हसन और मुस्ताफिजुर के जादुई स्पैलतंजीम हसन साकिब के तेजतर्रार शुरुआती स्पैल ने बांग्लादेश को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। टॉस गंवाकर सिर्फ 106 रन पर ढेर होने के बाद बांग्लादेश की जीत मुश्किल लग रही थी। मगर तंजीम हसन साकिब ने चार ओवर में दो मेडन के साथ सिर्फ सात रन देते हुए चार विकेट का जादुई स्पैल फेंका, जिससे नेपाल की आधी टीम सिर्फ 26 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। बची कसर लेफ्ट आर्म अनुभवी पेसर मुस्तफिजुर रहमान ने निकाल दी, जिन्होंने डेथ बॉलिंग में मास्टरक्लास प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में एक मेडन समेत सिर्फ सात रन देते हुए तीन विकेट चटकाए।मैच हारकर नेपाल ने जीता दिलनेपाल ने टूर्नामेंट में हर किसी को प्रभावित किया। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वह आखिरी गेंद पर जरूरी दो रन बना लेता या उसके मैच बारिश से नहीं धुलते तो शायद बांग्लादेश की जगह भारत का एक और पड़ोसी मुल्क सुपर-8 में पहुंच जाता। इस मैच में भी उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेपाल का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला उस वक्त सही साबित हो गया, जब मैच की पहली ही गेंद पर नेपाल के पेसर सोमपाल कामी ने बांग्लादेश के ओपनर तनजीद हसन को आउट कर दिया। लगातार तीसरा ओवर दिए जाने पर, कामी ने लिटन को भी आउट किया। नेपाल के लिए सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह एरी, कप्तान रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने ने दो-दो विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
Virat Kohli T20 World Cup विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप India Schedule In T20 World Cup T20 World Cup Super 8 Full Schedule टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल Bangladesh Vs Nepal T20 World Cup 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2024: भारत vs बांग्लादेश Warm-up मैच के बारे में पूरी जानकारी, जानिए भारत में कितने बजे से देख पाएंगे मैचT20 World Cup 2024 India Warm-up schedule, भारत की टीम अपना वार्म अप मैच बांग्लादेश के साथ 1 जून को खेलने वाली है.
Read more »
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच से हर हाल में तलाशने होंगे ये 4 बड़े जवाबBangladesh vs India, Warm-up at New York, T20 World Cup: टीम इंडिया 1 जून को वॉर्म-अप मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेगी
Read more »
PAK vs CAN T20 Playing 11 : कनाडा के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा पाकिस्तान, दर्ज करनी होगी बड़ी जीतPakistan vs Canada Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : पाकिस्तान का अब सुपर आठ में क्वालीफाई करने का मौका कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर निर्भर करेगा।
Read more »
T20 World Cup: कौन सहवाग? बांग्लादेश को सुपर-8 के करीब लाते ही सामने आया शाकिब का घमंड, देखें VIDEOT20 World Cup: बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में क्या पहुंचा, बड़बोले शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग को ही जानने से इंकार कर दिया.
Read more »
ग्रुप 'बी' से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने कटाया 'सुपर 8' का टिकट, इन 3 टीमों का टूट गया सपनाAustralia vs Scotland, T20 World Cup 2024: ग्रुप 'बी' से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ने 'सुपर 8' के लिए क्वालीफाई किया है.
Read more »
T20 World Cup Super 8: सुपर 8 में कौन सी टीम का किस टीम के साथ होगा मुकाबला, जानें पूरा Scheduleटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में आखिरकार इंग्लैंड की टीम क्वालीफाई करने में सफल हो गई है, अबतक 7 टीमों ने सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है. अब देखना है कि बांग्लादेश की टीम और आयरलैंड की टीम में से कौन सी टीम सुपर 8 में क्वालीफाई करेगी. लेकिन उम्मीद यही है कि बांग्लादेश की टीम सुपर 8 में जाएगी. बांग्लादेश की टीम का आखिरी मैच नेपाल की टीम के साथ है.
Read more »
