Pakistan vs Canada Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : पाकिस्तान का अब सुपर आठ में क्वालीफाई करने का मौका कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर निर्भर करेगा।
शेष दो मैचों में दर्ज करनी होगी बड़ी जीत पाकिस्तान का अब सुपर आठ में क्वालीफाई करने का मौका कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर निर्भर करेगा, लेकिन इसके लिए उसे उम्मीद करनी होगी कि अमेरिकी टीम भारत और आयरलैंड के खिलाफ मुकाबलों में बुरी तरह हार जाए। इस हालत में दोनों टीमों के चार-चार अंक होंगे और फैसला बेहतर नेट रन रेट से होगा। पाकिस्तान की टीम इस तरह आंकड़े अपने पक्ष में रहने की बस दुआ ही कर सकती है। अमेरिका का नेट रन रेट दो जीत के बाद +0.
626 है और आयरलैंड के खिलाफ जीत उसके लिए काफी होगी। वहीं, पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.150 है जो निराशाजनक है जिससे उसे जीत नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत की दरकार होगी। अभी तक दोनों मैच में 2009 की चैंपियन उस तरह की मजबूत नहीं दिखी है जिसके लिए वह कभी मशहूर हुआ करती थी। बाबर की कप्तानी पर उठ रहे सवाल टी20 विश्व कप से चंद महीने पहले दोबारा पाकिस्तान टीम की कमान संभालने वाले बाबर आजम के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बाबर की कप्तानी पर भी कोई स्पष्टता नहीं दिख रही है और टीम के एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में भी असफल रही है। अभी तक दोनों मैच में पाकिस्तान ने खेल के किसी भी विभाग में दम नहीं दिखाया और अगर उन्हें थोड़ी उम्मीद बरकरार रखनी है तो मिलकर एकजुट प्रयास करने होंगे। बाबर और शादाब खान की बदौलत पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ सात विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया, लेकिन इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाया और सुपर ओवर में हार गया। वहीं, भारत के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और 59 डॉट गेंद खेलकर सात विकेट पर महज 113 रन ही बना सका। बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता आगे आने वाले मुकाबलों में पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन है जिसमें फखर जमां, इमाद वसीम, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ ढीला शॉट खेलकर अपनी परेशानी बढ़ाई। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने 44 गेंद खेकर 31 रन बनाए, जबकि वसीम ने 15 रन बनाने के लिए 23 गेंद खेलीं। रविवार को पाकिस्तान के लिए अच्छी चीज उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा जिसमें नसीम शाह ने 21 रन देकर तीन, जबकि मोहम्मद आमिर ने 23 रन देकर दो विकेट झटके। लेकिन बचे हुए दो मैचों में उसके मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन को और अधिक जिम्मेदारी से गेंदबाजी करनी होगी। कनाडा करेगा उलटफेर की उम्मीद इस विश्व कप में अब तक कई उलटफेर हो चुके हैं और कनाडा टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करेगी। कनाडा ग्रुप-ए में दो मैच में एक जीत से तीसरे स्थान पर काबिज है। अमेरिका से सात विकेट की हार के बाद कनाडा ने शानदार वापसी करते हुए अगले मैच में आयरलैंड को 12 रन से मात दी। नवनीत धालीवाल के रूप में कनाडा के पास शीर्ष क्रम का अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है। कनाडा ने अमेरिका के खिलाफ 194 रन का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि उसे हार मिली थी लेकिन अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से सकारात्मक होकर खेल सकती है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है... पाकिस्तानः बाबर आजम , मोहम्मद रिजवान , सईम अयुब, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर। कनाडाः आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किरटॉन, श्रेयस मोवा , डिल्लों हेलीगर, साद बिन जफर , कलीम सना, जुनैद सिद्धिकी, जेरेमी गॉर्डन।
Pakistan Vs Canada T20 World Cup 2024 Players Lis Pakistan Vs Canada T20 World Cup 2024 Playing 11 Pak Vs Can Playing 11 Pak Vs Can Dream 11 Pak Vs Can Playing 11 Today Dream 11 Prediction Pak Vs Can T20 World Cup 2024 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup: 'गति, उछाल और...' भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कैसी होगी पिच, ICC ने दिया अपडेटT20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले के लिए कैसी होगी पिच, आईसीसी ने दिया अपडेट
Read more »
RCB vs CSK: ये 2 गेंदबाज होंगे करो-मरो की जंग में सीएसके के हथियार, बॉलिंग कोच ब्रावो ने किया खुलासाRCB vs CSK: चेन्नई और आरसीबी के लिए करो या मरो की जंग है
Read more »
'मैं इस पर बहुत ही ज्यादा हैरान हूं...', ललिद मोदी भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की इतनी ज्यादा कीमत को लेकर आईसीसी पर बरसेInd vs Pak, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है
Read more »
बाबर-रिजवान नहीं, भारत के लिए इस बार पाकिस्तान का यह गेम चेंजर है सबसे बड़ा खतराIndia vs Pakistan, T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में इस बार बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान नहीं, बल्कि यह गेम चेंजर है टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा.
Read more »
IND vs PAK: भारत की इस पेस तिकड़ी और 4 ऑलराउंडर के सामने धराशायी हो जाएगा पाकिस्तानIndia vs Pakistan, T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम इन 11 धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है.
Read more »
IND vs PAK T20 World Cup 2024 Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है भारत-पाक की प्लेइंग इलेवनIND vs PAK T20 World Cup 2024 Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match, Squad, Players List:जनसत्ता.कॉम ने भारत और पाकिस्तान के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन तैयार की है।
Read more »
