T20 World Cup: बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में क्या पहुंचा, बड़बोले शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग को ही जानने से इंकार कर दिया.
नई दिल्ली. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में क्या पहुंचा, बड़बोले शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग को ही जानने से इंकार कर दिया. जी हां, यह सच है.नीदरलैंड के खिलाफ 64 रन बनाने वाले शाकिब अल हसन से जब रिपोर्टर ने सहवाग का नाम लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बड़ी बेरुखी से पलटकर पूछ लिया- कौन… अब शाकिब ने तो अपने तेवर दिखा दिए, लेकिन इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर यूं ट्रोल किया गया, जो वे जल्दी नहीं भूल पाएंगे.
आइए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है. शाकिब अल हसन की वीरेंद्र सहवाग पर यह प्रतिक्रिया बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच के कॉमेंट पर आई है. बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में 113 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश 109 रन ही बना सका. इस मैच के बाद वीरेंद्र सहवाग ने शाकिब अल हसन की क्लास ही लगा दी. T20 World Cup: रॉकेट सा भाग रहा यह पेसर… बुमराह से दोगुना, कमिंस से 4 गुना, स्टार्क से 6 गुना विकेट लिए वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज के पोस्ट मैच शो में कहा, ‘मुझे तो ऐसा लगा कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुनना ही नहीं चाहिए था. उन्हें अब तक रिटायर हो जाना चाहिए था. आप इतने सीनियर खिलाड़ी हैं. टीम के कप्तान भी रहे हैं. आपको अपने हाल के प्रदर्शन पर शर्म आनी चाहिए. और अगर आपको अनुभव के लिए वर्ल्ड कप टीम में चुना जाता है, तो ये साबित करें कि ये सही फैसला था.’ सहवाग ने आगे कहा, ‘आपको क्रीज पर कुछ समय तो बिताना ही चाहिए. आप कोई एडम गिलक्रिस्ट या मैथ्यू हेडन तो नहीं हैं. हुक और पुल आपके शॉट नहीं हैं. आप एक बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं. अपनी ताकत पहचानिए और उसके हिसाब से खेलिए.’ शाकिब अल हसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. Shakib Al Hasan, the most arrogant cricketer in the his history. Journalist: There has been lot of discussions about your performance especially criticize by Virendra Sehwag” Shakib: Who is Sehwag? pic.twitter.com/wtqlGrdeX3 — Farrago Abdullah Parody June 14, 2024 शाकिब अल हसन को वीरेंद्र सहवाग का जवाब देने का मौका तब मिल गया, जब उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 46 गेंद पर 64 रन की पारी खेली. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब से पूछा गया कि आपके पिछले प्रदर्शन के लिए काफी आलोचना हुई है और वीरेंद्र सहवाग ने भी सवाल उठाए हैं… सहवाग का नाम आने पर शाकिब कहते हैं- कौन… हालांकि, शाकिब बाद में अपने कॉमेंट को यह कहकर संभालने की कोशिश करते हैं कि जब आप मैदान पर उतरते हैं तो किसी को जवाब देने के लिए ऐसा नहीं करते. आपको प्रदर्शन करना होता है. अगर आप बैटर हैं तो रन बनाना होता है. अगर बॉलर हैं तो विकेट लेना आपका काम है.
Shakib Al Hasan Virender Sehwag Bangladesh Bangladesh Vs Netherlands BAN Vs NED Bangladesh Cricket Team T20 World Cup Super 8 Schedule ICC T20 World Cup टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 शेड्यूल भारत अमेरिका भारत बनाम अमेरिका अफगानिस्तान बांग्लादेश शाकिब अल हसन वीरेंद्र सहवाग Cricket News Cricket Score Cricket Results Off The Field
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2024 के लिए अमेरिका रवाना हुए 2 और भारतीय खिलाड़ी, VIDEO आया सामनेT20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. अब इस टूर्वनामेंट में हिस्सा लेने के लिए दो भारतीय प्लेयर्स न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं.
Read more »
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप होने को तैयार, जानें भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग, बाकी बातेंT20 World Cup 2024: बुधवार को पहले नेट अभ्यास के साथ ही टीम इंडिया ने एक तरह से टी20 विश्व कप में अपने अभियान का बिगुल बजा दिया है
Read more »
T20 World Cup 2024: भारत और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव स्कोरकार्डT20 World Cup 2024: भारत और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव स्कोर
Read more »
PAK vs CAN T20 Playing 11 : कनाडा के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा पाकिस्तान, दर्ज करनी होगी बड़ी जीतPakistan vs Canada Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : पाकिस्तान का अब सुपर आठ में क्वालीफाई करने का मौका कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर निर्भर करेगा।
Read more »
T20 World Cup: उलटफेरांनी बदललं सुपर-8 चं समीकरण; न्यूझीलंड, पाकिस्तान, इंग्लंड वर्ल्डकपमधून बाहेर जाण्याच्या मार्गावरT20 World Cup Super 8 Qualification Scenario: आत्तापर्यंतचा सर्वात मोठा उलटफेर अमेरिकेने पाकिस्तानचा पराभव करत केला होता. ज्यामुळे अ गटाची स्थिती पूर्णपणे बदलली आहे. जाणून घेऊया सुपर 8 चं समीकरण कसं आहे.
Read more »
T20 World Cup: पाकिस्तान-इंग्लैंड, न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बिना हो सकता है सुपर-8, जानें समीकरणT20 World Cup Super 8 Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 ने अभी अपना आधा सफर भी तय नहीं किया है, लेकिन इसने इतिहास में अपनी खास जगह बना ली है. इस बात में कोई शक नहीं कि यह उलटफेरों के टी20 वर्ल्ड कप के तौर पर याद रखा जाएगा.
Read more »
