Rashid Khan Emotional After Lose vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल का कटाया टिकट
Rashid Khan After Lose Semifinal vs SA T20 WC 2024: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मात्र 56 रन पर आउट कर दिया.
मार्को जेनसन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि कैगिसो रबाडा ने 14 और एनरिच नॉर्किया ने सात रन देकर दो दो विकेट चटकाये. वहीं पावरप्ले के भीतर अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 28 रन था और पूरी टीम 11.5 ओवर में आउट हो गई. अफगानिस्तान का पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने तो कहर बरपाया ही, अफगानिस्तान के बल्लेबाज भी गलतियां करते चले गए. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान ने अफ्रीका के सामने मात्र 56 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जिसके जवाब में अफ्रीका ने 9 विकेट शेष रहते हुए मुकबला जीत लिया, इससे पहले ही स्कोर बोर्ड पर अपनी टीम के द्वारा अफ्रीका को दिए गए लक्ष्य से राशिद खान चिंतित दिखे और मैच के दौरान वो जोनाथन ट्रॉट के साथ सर पे हाथ रखे भी खड़े दिखे.हार के बाद भावुक हुए राशिद खान एक टीम के तौर पर हमारे लिए यह बहुत मुश्किल था. हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन परिस्थितियों ने हमें वह करने की इजाजत नहीं दी जो हम करना चाहते थे. टी20 क्रिकेट ऐसा ही है, आपको सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए. मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि हमें इस टूर्नामेंट में अच्छी सफलता मिली क्योंकि तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है. मुझे लगता है कि हम मुजीब की चोट के कारण बदकिस्मत रहे, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों और यहां तक कि नबी ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की. इससे स्पिनरों के तौर पर हमारा काम आसान हो गया.हमने इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया. हम सेमीफाइनल खेलना और अफ्रीका जैसी शीर्ष टीम से हारना स्वीकार करेंगे. यह हमारे लिए सिर्फ शुरुआत है, हमारे पास किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास और विश्वास है. हमें बस अपनी प्रक्रिया को जारी रखने की जरूरत है. यह हमारे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है. हम प्रतियोगिता से जो सीखते हैं, वह है आत्मविश्वास. हम जानते हैं कि हमारे पास कौशल है, यह सिर्फ कठिन परिस्थितियों, दबाव की स्थिति को संभालने के बारे में है. कुछ काम करने की जरूरत है, खासकर मध्य क्रम में पारी को आगे बढ़ाने के लिए. जैसा कि मैंने कहा, हमारी टीम के लिए यह हमेशा सीखने वाली बात है और हमने अब तक अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, लेकिन हमें और अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी, खासकर बल्लेबाजी विभाग में.Chin up, Skipp! You've given us the World this event! 🙌@RashidKhan_19#AfghanAtalan | #T20WorldCup | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/jFu6SO2vmX— Afghanistan Cricket Board June 27, 2024THANK YOU, AFGHANISTAN CRICKET 🌟- This dream run in T20I World Cup 2024 will be remembered forever by all cricket fans. pic.twitter.com/dm51oSsqtK— Johns. June 27, 2024{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
South Africa Rashid Khan Arman ICC T20 World Cup 2024 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs USA: अमेरिकी टीम में शामिल वो भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने पाकिस्तान को दिया 'हार' का कभी ना भरने वाला जख्मUSA vs PAK T20 WC 2024: अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर कर दिया है.
Read more »
शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को लताड़ा, जमकर सुनाई खरी-खरी, VIDEOशोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को अमेरिका से मिली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली हार के बाद जमकर लताड़ा है, देखें VIDEO
Read more »
T20 WC 2024: सुपर-8 मुकाबले से पहले टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटेंगे ये दो भारतीय स्टारT20 WC 2024: 15 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के यूएस में खेल के समाप्त होने के बाद दो सितारे स्वदेश लौटने वाले हैं.
Read more »
T20 World Cup: इन 3 खिलाड़ियों में से कोई एक बनेगा बाबर आजम की जगह पाकिस्तान का कप्तानBabar Azam, T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में बड़े बदलाव करने जा रहा है
Read more »
IND vs AFG T20 WC 2024 Super-8: "हम जानते थे कि...", अफगानिस्तान के खिलाफ 'सुपर' जीत के बाद कप्तान रोहित के बयान ने मचाई खलबलीRohit Sharma on Super-8 Win vs AFG: सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराकर भारत ने किया जीत से आगाज
Read more »
Rohit Sharma; T20 WC 2024: "हम जानते थे कि...", अफगानिस्तान के खिलाफ 'सुपर' जीत के बाद कप्तान रोहित के बयान ने मचाई खलबलीRohit Sharma on Win vs AFG: सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराकर भारत ने किया जीत से आगाज
Read more »
