USA vs PAK T20 WC 2024: अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर कर दिया है.
USA Beat PAK in T20 WC 2024 Indian Players in USA Team vs PAK in T20 WC 2024: मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी करते हुए सात वाइड सहित 18 रन दिए जिसके बाद सौरभ नेत्रवलकर ने सिर्फ 13 रन खर्च करके अमेरिका को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के बेहद रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान पर पांच रन की उलटफेर भरी जीत दिलाई जो उसकी लगातार दूसरी जीत है.
आमिर के सुपर ओवर में अमेरिका ने आरोन जेम्स और हरमीत सिंह की पारियों से एक विकेट पर 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में नेत्रलवकर के ओवर में एक विकेट पर 13 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने पलट दी बाज़ी गुजरात के आणंद में जन्में मोनांक ने पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में 50 की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमे सात चौके और एक छक्का शामिल है. आयु स्तर के क्रिकेट में अपनी घरेलू टीम के लिए खेले थे जिसके बाद वह 2016 में अमेरिका में बस गये. वह 2018 विश्व टी20 अमेरिका क्वालीफायर में छह पारियों में 208 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे और 2019 में उन्होंने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. टीम में मुंबई के पूर्व और राजस्थान रॉयल्स के बायें हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह . टीम में सौरभ नेत्रावलकर भी शामिल हैं जो अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. अपने 33वें साल में चल रहे लंबी कद काठी के सौरभ नेत्रावालकर ने साल 2008-09 में भारतीय घरेलू कूच बिहार ट्रॉफी में 30 विकेट चटकाए थे. इसके बाद वह न्यूजीलैंड में खेले गए जूनियर विश्व कप से पहले अंडर-19 ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. सौरभ अपनी लंबाई के कारण गेंद को अच्छा बाउंसर कराते हैं और वह प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी ओरेकल में पूर्णकालिक इंजीनियर भी हैं. अमेरिका: मोनांक पटेल , आरोन जोन्स , एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर. पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: USA, Pakistan, Mohammad Babar Azam, Monank Dilipbhai Patel, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Pakistan Mohammad Babar Azam Monank Dilipbhai Patel ICC T20 World Cup 2024 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024: 'हमारा मर्जी हम नहीं जीतेगा...' एक बार फिर टूटा RCB का खिताब जीतने का सपना, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ ही एक बार फिर टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया.
Read more »
ENG vs PAK: बाबर आजम पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- जब कप्तानी नहीं सीखी तो फिर क्यों तुमने…बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच में हार मिली। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम पर भड़क गए।
Read more »
ENG vs PAK: इंग्लैंड के कप्तान बटलर नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा मैच, उनकी जगह ये खिलाड़ी कर सकता है कप्तानी!पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20आई मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान।
Read more »
T20 World Cup: जब जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को दिया था कभी न भूलने वाला जख्म, आखिरी गेंद पर उलटफेर का शिकार हुई थी बाबर की टीमजिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने पहले पांच ओवरों में ही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ल्यूक जोंगवे ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर स्कोर तीन विकेट पर 36 रन कर दिया। शान मसूद और शादाब ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को वापस पटरी पर ला दिया लेकिन इसके बाद कुछ आश्चर्यजनक चीजें...
Read more »
Rahul Dravid Education: टीम इंडिया के कोच ने डॉक्टरेट की डिग्री लेने से कर दिया था इनकार, किस्मत ने पूरा नहीं करने दिया MBAभारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के सबसे पढ़े लिखे खिलाड़ियों में शामिल हैं।
Read more »
T20WC: बाबर आजम की टीम की मोहम्मद कैफ ने खोली सबसे बड़ी पोल, कहा- सबको पता है पाकिस्तान की बल्लेबाजी…पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी पोल खोल दी और इस टीम की बल्लेबाजी को लेकर ये बातें कही।
Read more »
