साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन के बजाय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए भारतीय तेज गेंदबाज ज्यादा हकदार थे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड संजू सैमसन के बजाय जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहिए था। एबीडी के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार पाने के प्रबल दावेदार थे। याद दिला दें कि भारत ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई थी। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड को जल्दी समेटने में जसप्रीत बुमराह ने प्रमुख किरदार अदा किया था। सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। एबी डिविलियर्स ने क्या कहा संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच काफी करीबी मुकाबला रहा। मैंने बुमराह का जिक्र क्यों किया? वो सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार बने। मगर मेरे लिए वो प्रमुख पल और अहम ओवर थे, जो उन्होंने किए और इसलिए मुझे लगता है कि वो खिताब पाने के हकदार थे। यह करीबी हो सकता था। मगर संजू सैमसन को चुना गया और उनके लिए क्या टूर्नामेंट रहा। उन्होंने अवसरों को भुनाया। भारत में तेज गेंदबाजी करना आसान नहीं, अगर आप जसप्रीत बुमराह नही हो। टूर्नामेंट के दौरान बुमराह भी कई बार खर्चीले साबित हुए। मगर जब सेमीफाइनल और फाइनल में प्रदर्शन मायने रखता है तब बुमराह ने शानदार ओवर डाले। मैंने पहले कभी ऐसे देखा नहीं। उनकी गेंदों पर प्रहार करना मुमकिन था, लेकिन जब अहम पल हो तो बुमराह की गेंद को छू पाना मुश्किल होता है। वो अलग ग्रह पर जाते हैं। एक शानदार प्रदर्शन करने वाले और भारतीय क्रिकेट के लिए बेजोड़ हैं। - एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर राय दी बुमराह का प्रदर्शन बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट चटकाए। वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। फाइनल में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। वैसे टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने 26 मैचों में 40 विकेट झटके और इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम के कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 : संजू सैमसन को बाहर करने के बाद क्या बातचीत हुई थी? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासा.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड संजू सैमसन के बजाय जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहिए था। एबीडी के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार पाने के प्रबल दावेदार थे। याद दिला दें कि भारत ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई थी। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड को जल्दी समेटने में जसप्रीत बुमराह ने प्रमुख किरदार अदा किया था। सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। एबी डिविलियर्स ने क्या कहा संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच काफी करीबी मुकाबला रहा। मैंने बुमराह का जिक्र क्यों किया? वो सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार बने। मगर मेरे लिए वो प्रमुख पल और अहम ओवर थे, जो उन्होंने किए और इसलिए मुझे लगता है कि वो खिताब पाने के हकदार थे। यह करीबी हो सकता था। मगर संजू सैमसन को चुना गया और उनके लिए क्या टूर्नामेंट रहा। उन्होंने अवसरों को भुनाया। भारत में तेज गेंदबाजी करना आसान नहीं, अगर आप जसप्रीत बुमराह नही हो। टूर्नामेंट के दौरान बुमराह भी कई बार खर्चीले साबित हुए। मगर जब सेमीफाइनल और फाइनल में प्रदर्शन मायने रखता है तब बुमराह ने शानदार ओवर डाले। मैंने पहले कभी ऐसे देखा नहीं। उनकी गेंदों पर प्रहार करना मुमकिन था, लेकिन जब अहम पल हो तो बुमराह की गेंद को छू पाना मुश्किल होता है। वो अलग ग्रह पर जाते हैं। एक शानदार प्रदर्शन करने वाले और भारतीय क्रिकेट के लिए बेजोड़ हैं। - एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर राय दी बुमराह का प्रदर्शन बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट चटकाए। वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। फाइनल में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। वैसे टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने 26 मैचों में 40 विकेट झटके और इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम के कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: संजू सैमसन को बाहर करने के बाद क्या बातचीत हुई थी? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासा
Jasprit Bumrah Sanju Samson T20 World Cup 2026 ICC Men's T20 World Cup 2026 India National Cricket Team T20 World Cup ICC Men's T20 World Cup Sanju Samson Player Of The Tournament POTT T20 World Cup POTT India Beat New Zealand Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Ab De Villiers News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत को 24 तो कंगाल पाकिस्तान को 5 करोड़ से भी कम, आईसीसी ने किस टीम को कितनी प्राइज मनी दीआईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को सबसे ज्यादा 24.28 करोड़ रुपये मिले हैं। आईसीसी ने 20 टीमों को 103.5 करोड़ रुपये दिए हैं।
Read more »
T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर के साथ-साथ भारत को चैंपियन बनाने में जुटे थे ये 4 दिग्गज, देश इनका रहेगा आभारीटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी।
Read more »
T20 World Cup: हार्दिक पांड्या के खिलाफ बंगलूरू में शिकायत दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोपभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर बंगलूरू के शिवाजी नगर
Read more »
T20 World Cup 2026: 'वो गुस्से में था... मैंने माफी मांगी', वर्ल्ड चैंपियन कप्तान Suryakumar Yadav का बड़ा खुलासासूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप करना उनकी गलती थी, जिसके लिए उन्होंने अक्षर से माफी भी मांगी। भारत को उस मैच में हार मिली थी।
Read more »
T20 World Cup: अक्षर पटेल भयंकर गुस्सा हो गए थे, कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले- मैंने माफी मांगीटी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उपकप्तान अक्षर पटेल को ही ड्रॉप कर दिया था। कप्तान सूर्या ने खुलासा किया है कि इससे अक्षर काफी नाराज हो गए थे।
Read more »
T20 World Cup 2026: जीत के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से क्या कहा था? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासाटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी।
Read more »
