जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक करार देते हुए कहा कि उन्हें दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है।
अहमदाबाद, पीटीआई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक करार देते हुए कहा कि उन्हें दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है। बुमराह ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में चार विकेट लेकर भारत की 96 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे भारत टी-20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने और तीन बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें बुमराह ने कहा कि मैं पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता हूं। मैं हमेशा सक्रिय रूप से भाग लेना चाहता हूं। मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद हैं। बुमराह को फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट इसी मकसद से खेला है। मैंने क्रिकेट खेलना इसी मकसद से शुरू किया था। जब मैं कुछ बदलाव लाता हूं तो मुझे बहुत खुशी मिलती है। इससे बेहतर कोई अहसास नहीं है। गुजरात में जन्में इस तेज गेंदबाज के लिए यह जीत भावनात्मक रूप से और भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह जीत उसी स्थान पर मिली जहां से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी। बुमराह ने कहा कि मैंने यहीं से क्रिकेट खेलना शुरू किया। मैंने अपना अधिकतर क्रिकेट यहीं खेला है। मैं यहीं गुजरात के लिए खेलते हुए आगे बढ़ा। यहीं विश्व कप जीता और मैन ऑफ द मैच बना। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल हम बस थोड़ा सा चूक गए थे, लेकिन इस बार जीत हासिल करने में सफल रहे। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। बुमराह ने खिताबी जीत के दौरान अपने परिवार की मौजूदगी के बारे में भी बात की और उस पल को बेहद निजी बताया। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा आया था। वह पिछली बार भी आया था। मेरी मां भी आई थीं, यह वाकई खास था। बुमराह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह पूरा चक्र है या नहीं, लेकिन मैं सचमुच बहुत खुश हूं। आप लगातार दो विश्व कप कभी-कभार ही जीत पाते हैं। मैं इसके लिए ईश्वर का बहुत आभारी हूं। मैं इससे अधिक की कल्पना नहीं कर सकता। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए भारत ने बनाया अपना पूरा प्लान, जसप्रीत बुमराह को लेकर खास तैयारी यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के अलावा किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी लिस्ट में भारतीयों का रहा दबदबा.
अहमदाबाद, पीटीआई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक करार देते हुए कहा कि उन्हें दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है। बुमराह ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में चार विकेट लेकर भारत की 96 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे भारत टी-20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने और तीन बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें बुमराह ने कहा कि मैं पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता हूं। मैं हमेशा सक्रिय रूप से भाग लेना चाहता हूं। मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद हैं। बुमराह को फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट इसी मकसद से खेला है। मैंने क्रिकेट खेलना इसी मकसद से शुरू किया था। जब मैं कुछ बदलाव लाता हूं तो मुझे बहुत खुशी मिलती है। इससे बेहतर कोई अहसास नहीं है। गुजरात में जन्में इस तेज गेंदबाज के लिए यह जीत भावनात्मक रूप से और भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह जीत उसी स्थान पर मिली जहां से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी। बुमराह ने कहा कि मैंने यहीं से क्रिकेट खेलना शुरू किया। मैंने अपना अधिकतर क्रिकेट यहीं खेला है। मैं यहीं गुजरात के लिए खेलते हुए आगे बढ़ा। यहीं विश्व कप जीता और मैन ऑफ द मैच बना। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल हम बस थोड़ा सा चूक गए थे, लेकिन इस बार जीत हासिल करने में सफल रहे। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। बुमराह ने खिताबी जीत के दौरान अपने परिवार की मौजूदगी के बारे में भी बात की और उस पल को बेहद निजी बताया। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा आया था। वह पिछली बार भी आया था। मेरी मां भी आई थीं, यह वाकई खास था। बुमराह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह पूरा चक्र है या नहीं, लेकिन मैं सचमुच बहुत खुश हूं। आप लगातार दो विश्व कप कभी-कभार ही जीत पाते हैं। मैं इसके लिए ईश्वर का बहुत आभारी हूं। मैं इससे अधिक की कल्पना नहीं कर सकता। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए भारत ने बनाया अपना पूरा प्लान, जसप्रीत बुमराह को लेकर खास तैयारी यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के अलावा किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी लिस्ट में भारतीयों का रहा दबदबा
T20 World Cup Indian Cricket Team Narendra Modi Stadium Jasprit Bumrah T20 World Cup Win India Defends T20 World Cup Title Jasprit Bumrah Man Of The Match India Three-Time T20 World Cup Winner
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग: अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पह...ICC T20 World Cup Ranking Update After T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई।
Read more »
T20 World Cup 2026: ICC ने किया प्राइस मनी का एलान, विनर इंडिया से लेकर ओमान तक हर टीम हुई मालामालटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद अब आईसीसी ने प्राइस मनी का एलान कर दिया है। भारत से लेकर ओमान तक सभी 20 टीमें मालामाल हुई हैं।
Read more »
T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत को 24 तो कंगाल पाकिस्तान को 5 करोड़ से भी कम, आईसीसी ने किस टीम को कितनी प्राइज मनी दीआईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को सबसे ज्यादा 24.28 करोड़ रुपये मिले हैं। आईसीसी ने 20 टीमों को 103.5 करोड़ रुपये दिए हैं।
Read more »
T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर के साथ-साथ भारत को चैंपियन बनाने में जुटे थे ये 4 दिग्गज, देश इनका रहेगा आभारीटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी।
Read more »
T20 World Cup 2026: 'वो गुस्से में था... मैंने माफी मांगी', वर्ल्ड चैंपियन कप्तान Suryakumar Yadav का बड़ा खुलासासूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप करना उनकी गलती थी, जिसके लिए उन्होंने अक्षर से माफी भी मांगी। भारत को उस मैच में हार मिली थी।
Read more »
T20 World Cup 2026: जीत के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से क्या कहा था? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासाटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी।
Read more »
