T20 World Cup 2024 के लिए जल्‍द होगी भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक पांड्या-संजू सैमसन को लग सकता है तगड़ा झटका

India Cricket Team News

T20 World Cup 2024 के लिए जल्‍द होगी भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक पांड्या-संजू सैमसन को लग सकता है तगड़ा झटका
T20 World Cup 2024Hardik PandyaSanju Samson
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 53 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए जल्‍द ही भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। सेलेक्‍शन पर ध्‍यान दें तो भारतीय टीम के पास हर एक पोजीशन के लिए कई विकल्‍प मौजूद हैं। ऐसे में स्‍टार हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन का पत्‍ता कट सकता है। ऋषभ पंत का चुना जाना तय माना जा रहा...

प्रेट्र, नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा जल्द की जा सकती है। आईसीसी ने टीम चुनने के लिए एक मई की समयसीमा दी है, इसलिए बीसीसीआई इस सप्ताह के अंत में या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में टीम की घोषणा कर सकता है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है, जबकि दूसरे विकेटकीपर के लिए संजू सैमसन से केएल राहुल आगे चल रहे हैं। चयनकर्ता जब टीम चयन करने के लिए बैठेंगे तो उनके सामने एक अतिरिक्त गेंदबाज चुनने की भी दुविधा होगी। अब ये देखना होगा कि वह तेज गेंदबाज आवेश खान को चुनते हैं या फिर धीमी पिचों को देखते हुए रवि बिश्नोई या ऑलराउंडर अक्षर पटेल में किसी एक को अवसर देते हैं। शिवम या हार्दिक में से कौन? पांड्या ने आइपीएल में आठ मैचों में 17 ओवर डाले हैं। अभी तक वह सात छक्के ही लगा सके हैं। उनके बल्ले से 150 रन ही निकले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 142 रहा है। हालांकि अभी हार्दिक का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है क्योंकि शिवम दुबे ने अभी तक एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की है। यह भी पढ़ें: 'अगर टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो.

..' नवजोत सिंह सिद्धू ने कोच राहुल द्रविड़ को दी खास सलाह कौशल और गति के मामले में गेंदबाजी में शिवम कहीं भी हार्दिक के समकक्ष नहीं हैं लेकिन बल्लेबाजी में वह शानदार फॉर्म में है, जिससे उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। ऋषभ का खेलना तय आईपीएल में 161 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बना चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरे विकेटकीपर के लिए केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच कड़ा मुकाबला है। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जगह लगभग पक्की है। वैसे बुमराह और कुलदीप को छोड़कर बाकी गेंदबाज आईपीएल में फॉर्म में नहीं है लिहाजा अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प अहम होगा। इसके लिए आवेश, अक्षर और बिश्नोई के बीच मुकाबला है। आवेश ने करीब नौ की इकोनामी रेट से आठ विकेट लिए हैं। जबकि बिश्नोई ने नौ के भीतर की इकोनामी रेट से पांच विकेट चटकाए हैं। अक्षर ने सात विकेट लिए हैं और उनकी इकोनामी रेट सात के आसपास रही है। वह बल्लेबाजी में भी 132 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच का जारी हुआ प्रोमो, इस बार क्या है खास; देखें VIDEO

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

T20 World Cup 2024 Hardik Pandya Sanju Samson Rishabh Pant Shivam Dube Axar Patel Ravi Bishnoi BCCI IPL 2024 IPL Headlines Mumbai Indians Chennai Super Kings Rajasthan Royals Delhi Capitals Cricket News Cricket News In Hindi Sports News India Cricket Team News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

T20 World Cup 2024: इस शर्त पर ही खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या, टीम चयन को लेकर रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजित अगरकर ने की बैठकIndia Team Selection For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी जाने वाली टीम के लिए शिवम दुबे भी दावेदारी में हैं।
Read more »

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कैसी होगी भारतीय टीम, इन 4 खिलाड़ियों का चयन पक्काटी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का चयन 1 मई तक हो जाएगा। कुछ भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का कारण है।
Read more »

IPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैनIPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैनआईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में अचानकर बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया।
Read more »

World Cup 2024: ओपनरों के नाम तो हो गए पक्के, लेकिन आईपीएल के इन 4 सुपरस्टारों पर बड़ा खतराWorld Cup 2024: ओपनरों के नाम तो हो गए पक्के, लेकिन आईपीएल के इन 4 सुपरस्टारों पर बड़ा खतराVirat Kohli, T20 World Cup 2024: विराट को सेलेक्टरों ने दोहरी भूमिका के लिए राजी कर लिया है
Read more »

हार्दिक पंड्या नहीं रोहित शर्मा के बाद इस खिलाड़ी को बतौर कप्तान देखना चाहते हैं हरभजन सिंहभारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम इंडिया का कप्तान बनने लायक बताया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:20:02