India Team Selection For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी जाने वाली टीम के लिए शिवम दुबे भी दावेदारी में हैं।
Team India Selection For T20 World Cup 2024: हार्दिक पंड्या की टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी इस बात पर निर्भर होगी कि वह आईपीएल के बाकी बचे हुए मुकाबलों में कितनी अच्छी और कितनी बार गेंदबाजी करते हैं। पिछले हफ्ते मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ , चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच एक बैठक हुई। उस बैठक में यह फैसला लिया गया कि अगर हार्दिक पंड्या को टी20 टीम में वापसी करनी है तो उन्हें नियमित रूप से गेंदबाजी करनी होगी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दो घंटे की बैठक में चर्चा का मुख्य हिस्सा सीम बॉलिंग ऑलराउंडर के बारे में था। टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है। यही वजह है कि टीम सीम बॉलिंग ऑलराउंडर को तलाश रही है। IPL 2024 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन निराशाजनक हार्दिक पंड्या का आईपीएल में प्रदर्शन खराब रहा है और दर्शकों की ओर से प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दर्शक रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने से नाखुश हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक हार्दिक पंड्या का बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के अंतिम ओवर में एमएस धोनी ने उन पर लगातार तीन छक्के लगाए। इस कारण लोग उनसे और ज्यादा नाराज हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक को ऑलराउंडर के रूप में देखना चाहता है, क्योंकि इससे उन्हें जरूरी बैलेंस मिलेगा। वैसे भी टीम इंडिया में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की भरमार है। 6 में से 4 मैच में गेंदबाजी की, केवल 3 विकेट ही ले पाए आईपीएल से वापसी करने के बाद से हार्दिक पंड्या ने 6 में से 4 मैच में गेंदबाजी की है। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले दो मैच में उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने क्रमशः 3 और 4 ओवर फेंके। फिर अगले दो मैच में गेंदबाजी नहीं की। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी की। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने तीन ओवर गेंदबाजी की। चिंता की बात यह है कि इस आईपीएल में हार्दिक पंड्या का इकॉनमी रेट 12.
00 का रहा और उनके नाम केवल तीन विकेट हैं। IPL 2024 में हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी प्रदर्शन पावरप्ले में: 4 ओवर फेंके: 44 रन दिए: 1 विकेट लिया: 11 का इकॉनमी रेट रहा।मिडिल ओवर्स में: 6 ओवर फेंके: 62 रन दिए: एक विकेट लिया: 10.33 का इकॉनमी रेट रहा।डेथ ओवर्स में: 1 ओवर फेंका: 26 रन दिए: एक विकेट लिया: 26 का इकॉनमी रेट रहा। चयनकर्ता शिवम दुबे को लेकर भी उत्सुक, लेकिन आड़े आ रही यह बात बल्लेबाजी की बात करें तो यहां भी हार्दिक पंड्या की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने इस आईपीएल में अब तक केवल 131 रन बनाए हैं। पता चला है कि चयनकर्ता शिवम दुबे से भी काफी प्रभावित हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के अलावा शिवम दुबे इच्छानुसार स्पिनर्स की धुलाई करने में सक्षम हैं। इस सीजन एक ओवर में दो बाउंसर के नियम के बावजूद शिवम दुबे ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने खेल में सुधार किया है। मध्यक्रम में शिवम दुबे की पावर-हिटिंग टीम को खास ताकत प्रदान करती है। लेकिन शिवम दुबे के साथ समस्या यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें मुख्य रूप से एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करती है। जहां उन्हें गेंद से योगदान देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें चुनते भी हैं तो उनका इस्तेमाल अंशकालिक गेंदबाज के रूप में ही हो पाएगा।
Rohit Sharma Rahul Dravid Ajit Agarkar Hardik Pandya Shivam Dube BCCI Headquarters Mumbai Hardik Pandya At T20 World Cup Hardik Pandya In Indian Team Hardik Pandya World Cup Hardik Pandya's T20 World Cup Spot In Doubt Hardik Pandya Fitness And Bowling Form: Key Factors For Hardik Why Pandya Must Bowl Regularly To Make T20 World India T20 World Cup Squad Shivam Dube Shivam Dube Alternative For Hardik Pandya Cricket Team Indian Cricket Team Indian Cricket Team News Indian Cricket News Hardik Pandya Captaincy Hardik Pandya Needs To Deliver टी20 विश्व कप रोहित शर्मा राहुल द्रविड़ अजीत अगरकर हार्दिक पंड्या शिवम दुबे बीसीसीआई मुख्यालय मुंबई हार्दिक पंड्या टी20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या विश्व कप हार्दिक पंड्या का टी20 विश्व कप में स्थान संदेह म हार्दिक पंड्या फिटनेस और बॉलिंग फॉर्म: हार्दिक पंड्या के विश्व क टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए पंड्या को भारत टी20 विश्व कप टीम शिवम दुबे हार्दिक पंड्या के लिए शिवम दुबे विकल्प क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम समाचार भारतीय क्रिकेट समाचार हार्दिक पंड्या की कप्तानी हार्दिक पंड्या को प्रदर्शन करने की जरूरत है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह ने किया बेटे के नाम का ऐलानMandi Lok Sabha Elections 2024: आज हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है। इस दौरान ही मंडी सीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
Read more »
टी20 विश्व कप के लिए इन 2 भारतीय स्पिनरों के बीच कड़ा मुकाबला, किसे मिलेगी टीम में जगहT20 World Cup 2024: युजवेंद्र चहल को कप्तान का भरोसा मिल पाएगा, यह देखना होगा
Read more »
IPL 2024 के बीच कैफ ने चुनी T20WC 2024 के लिए भारतीय प्लेइंग XI; संजू, रिंकू, राहुल और गिल को नहीं किया शामिलकैफ ने टी20 वर्ल्ड कपर 2024 के लिए अपनी फेवरेट भारतीय प्लेइंग इलेवन का चयन किया और इसमें गिल, संजू, रिंकू सिंह और राहुल को शामिल नहीं किया।
Read more »
'कुछ ही बल्लेबाज उसके जैसे प्रचंड प्रहार लगा सकते हैं', फ्लेमिंग ने द्रविड़ को दिया विश्व कप टीम चयन का मंत्रद्रविड़ और रोहित शर्मा के T20 World Cup प्लान पर नजर लगी हुई है सभी की
Read more »
हार्दिक पंड्या के बिना टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता भारत, इंग्लैंड के दिग्गज की रोहित शर्मा को चेतावनीऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
Read more »
IPL 2024: T20WC 2024 में नहीं खेल पाएंगे मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानिए आखिर मनोज तिवारी ने क्यों कहा ऐसाहार्दिक पांड्या को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि वो जिस तरह से खेल रहे हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं खेल पाएंगे।
Read more »