T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 से पहले बेन स्टोक्स को नई जिम्मेदारी मिली है. वो इंग्लैंड लायंस टीम के लिए एक अहम रोल में दिखेंगे.
T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप 2026 की उलटी गिनती जारी है. आज से 7 दिन बाद ये टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा. 20 टीमों के बीच खिताब के लिए जंग होगी. भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर जो 20 टीमें खेलने आ रही हैं, उनमें इंग्लैंड भी शामिल है, जिसने 2022 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था.
इस बार टीम की कमान हैरी ब्रूक को दी गई है. टीम में बेन स्टोक्स नहीं हैं, जिन्होंने 2022 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को खिताब दिलाया था. ये दिग्गज भले ही इस बार टी20 विश्व कप में नजर न आए, लेकिन जब इंग्लैंड टीम विश्व कप खेल रही होगी, तब ये दिग्गज एक दूसरी टीम के लिए नई भूमिका में दिखेंगे. अब सवाल ये है कि आखिर बेन स्टोक्स किस टीम के लिए नई भूमिका में दिखेंगे? इस सवाल का जवाब खुद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया है. बोर्ड ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान को नई जिम्मेदारी दी है. उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है, जो पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ अबू धाबी में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में स्टोक्स कोचिंग की भूमिका में दिखेंगे. स्टोक्स के साथ ही स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को भी इस दौरे के कोचिंग स्टाफ में रखा गया है. इस दौरे पर टी20 सीरीज के अलावा 50 ओवर के मैच भी होने हैं. सभी मुकाबले फरवरी 2026 में शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. January 28, 2026 चोट से रिकवरी कर रहे स्टोक्स दरअसल, तीन साल बाद इंग्लैंड लायंस पहली व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने को तैयार है. इंग्लैंड ने 2027 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया है. इसी वजह से बेन स्टोक्स को कोचिंग स्टाफ में जगह मिली है. इस टूर के दौरान स्टोक्स अपनी चोट से भी रिकवरी करेंगे. उन्हें सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट के दौरान चोट लगी थी. इंग्लैंड लायंस की टी20 टीम सन्नी बेकर, ल्यूक बेनकेनस्टीन, जेम्स कोल्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स , स्कॉट करी, केल्विन हैरिसन, एडी जैक, साकिब महमूद, बेन मैकिनी, टॉम मूर्स, डैन मौसली, मैट रेविस, विल स्मीड, नाथन सॉटर, मिशेल स्टेनली, आसा ट्राइब. इंग्लैंड लायंस की 50 ओवर वाली टीम सन्नी बेकर, ल्यूक बेनकेनस्टीन, जेम्स कोल्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, स्कॉट करी, केल्विन हैरिसन, एडी जैक, बेन मैकिनी, डैन मौसली , लियाम पैटरसन-व्हाइट, मैथ्यू पॉट्स, मैट रेविस, जेम्स रेव, मिशेल स्टेनली, आसा ट्राइब, जेम्स व्हार्टन. ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय! 15 पारियों से फ्लॉप पर फ्लॉप हो रहा ये धुरंधर, कभी 3 शतक ठोक मचाई थी तबाही
T20 World Cup 2026 England Lions Coach England Lions Team England Lions Vs Pakistan Shaheens पाकिस्तान क्रिकेट बेन स्टोक्स क्रिकेट न्यूज स्पोर्ट्स न्यूज Ben Stokes Moeen Ali England Lions England Lions Coaching Staff Pakistan Shaheens
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access: বিশ্বকাপে বাংলাদেশি সাংবাদিকদের নো এন্ট্রি! ICC-র গণপ্রত্যাখ্যানে উত্তাল পদ্মাপার, ১৫০ অ্যাক্রেডিটেশন রিজেক্ট!Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access
Read more »
Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access: বিশ্বকাপে বাংলাদেশি সাংবাদিকদের নো এন্ট্রি! ICC-র গণপ্রত্যাখ্যানে উত্তাল পদ্মাপার, ১৫০ অ্যাক্রেডিটেশন রিজেক্ট!Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access
Read more »
T20 World Cup 2026 से अगर पाकिस्तान हुआ बाहर तो किस टीम को मिलेगा मौका? क्या कहता है ICC का नियम?T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाद अगर पाकिस्तान की टीम भी टी-20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला लेती है, तो उनकी जगह युगांडा Uganda की टीम को मौका मिल सकता है। पीसीबी ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर छोड़ा है, जो कुछ दिनों में ये साफ कर देंगे कि पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलेगा या...
Read more »
T20 World Cup 2026 में इंडिया-ए क्यों खेल रही वार्मअप मैच? ये है पूरा शेड्यूलT20 World Cup 2026 Warm-Up Matches Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इससे पहले कई टीमें अभ्यास मैच खेलेंगी।
Read more »
पूर्व भारतीय कप्तान ने सूर्यकुमार यादव पर दिया बयान, जानिए T20 World Cup 2026 से ठीक पहले क्या कहा?T20 world cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को एक अच्छा और शांत लीडर बताया है. उनका बयान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आया है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
2026 டி20 உலகக் கோப்பை: அதிக ரன்கள் அடிக்கப்போகும் வீரர் யார்? சூர்யகுமார் யாதவ் vs அபிஷேக் சர்மாT20 World Cup 2026 Latest News: டி20 உலகக் கோப்பை தொடரில் அதிக ரன்கள் அடிக்கப்போகும் வீரர் யார்?
Read more »
