T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाद अगर पाकिस्तान की टीम भी टी-20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला लेती है, तो उनकी जगह युगांडा Uganda की टीम को मौका मिल सकता है। पीसीबी ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर छोड़ा है, जो कुछ दिनों में ये साफ कर देंगे कि पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलेगा या...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Uganda National Cricket Team: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद पाकिस्तान के भी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश की जगह तो स्कॉटलैंड ने ले ली। अब सवाल है कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उसकी जगह कौन लेगा? पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से हटा तो कौन-सी टीम को मिलेगा मौका? दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी किस्मत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हाथों में सौंप दी है और अब वही तय करेंगे कि पाकिस्तान 2026 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा या नहीं। उनकी भागीदारी पर आखिरी फैसला अगले कुछ दिनों में आ जाएगा। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को X पर बताया कि उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने X पर लिखा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मेरी सकारात्मक बैठक हुई। मैंने उन्हें आईसीसी मामले के बारे में जानकारी दी और उन्होंने निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सुलझाएं। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा। - मोहसिन नकवी अगर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से हट जाती है, तो वह आगामी आईसीसी टूर्नामेंट से हटने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। हाल ही में, बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, क्योंकि आईसीसी ने उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था। बीसीबी ने भारत में उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी को उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया था। वहीं, इसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश का रिप्लेसमेंट बनाया गया। इस फैसले के बाद मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का सपोर्ट करते हुए कहा, आप दोहरा मापदंड नहीं रख सकते। आप यह नहीं कह सकते कि एक देश के लिए सब कुछ जायज है और बाकी देशों को इसके बिल्कुल विपरीत करना होगा। इसीलिए हमने ये स्टैंड लिया है, और यह स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें विश्व कप में खेलना चाहिए, वे क्रिकेट में एक प्रमुख हितधारक हैंऔर ये स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें विश्व कप में खेलना चाहिए, वे क्रिकेट के प्रमुख हितधारक हैं। - मोहसिन नकवी युगांडा टीम को होगा फायदा? अगर पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो युगांडा को इसका फायदा होगा। वे पाकिस्तान टीम की जगह लेगी। युगांडा 2024 टी20 विश्व कप का हिस्सा था, लेकिन वे 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही। ऐसे में जानते हैं कि कैसे युगांडा पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह ले सकता है? क्यों युगांडा को मिलेगा मौका? आईसीसी के नियमों के अनुसार, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने वाली शीर्ष रैंकिंग वाली टीम, टूर्नामेंट से हटने वाली टीम की जगह लेती है। आईसीसी रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ली है। युगांडा दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है, जो 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। वे टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज है और पाकिस्तान की जगह ले सकती है। 2024 टी20 विश्व कप में युगांडा का परफॉर्मेंस युगांडा ने टी20 विश्व कप में पहली बार डेब्यू साल 2024 में किया था, जहां 4 मैचों में से केवल एक मैच में उन्हें जीत मिली थी। पीएनजी के खिलाफ उन्होंने 78 रन के लक्ष्य को चेज कर लिया था, जबकि अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। युगांडा टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। यह भी पढ़ें- 'एक बुरा दिन सब बर्बाद कर सकता है…', Rahul Dravid ने टीम इंडिया को चेताया; 2023 के जख्मों को किया याद यह भी पढ़ें- 2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team? धोनी की सेना के वो 'योद्धा' अब कहां?.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Uganda National Cricket Team: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद पाकिस्तान के भी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश की जगह तो स्कॉटलैंड ने ले ली। अब सवाल है कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उसकी जगह कौन लेगा? पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से हटा तो कौन-सी टीम को मिलेगा मौका? दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी किस्मत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हाथों में सौंप दी है और अब वही तय करेंगे कि पाकिस्तान 2026 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा या नहीं। उनकी भागीदारी पर आखिरी फैसला अगले कुछ दिनों में आ जाएगा। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को X पर बताया कि उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने X पर लिखा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मेरी सकारात्मक बैठक हुई। मैंने उन्हें आईसीसी मामले के बारे में जानकारी दी और उन्होंने निर्देश दिया कि हम सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सुलझाएं। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा। - मोहसिन नकवी अगर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से हट जाती है, तो वह आगामी आईसीसी टूर्नामेंट से हटने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। हाल ही में, बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, क्योंकि आईसीसी ने उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था। बीसीबी ने भारत में उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी को उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया था। वहीं, इसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश का रिप्लेसमेंट बनाया गया। इस फैसले के बाद मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का सपोर्ट करते हुए कहा, आप दोहरा मापदंड नहीं रख सकते। आप यह नहीं कह सकते कि एक देश के लिए सब कुछ जायज है और बाकी देशों को इसके बिल्कुल विपरीत करना होगा। इसीलिए हमने ये स्टैंड लिया है, और यह स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें विश्व कप में खेलना चाहिए, वे क्रिकेट में एक प्रमुख हितधारक हैंऔर ये स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें विश्व कप में खेलना चाहिए, वे क्रिकेट के प्रमुख हितधारक हैं। - मोहसिन नकवी युगांडा टीम को होगा फायदा? अगर पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो युगांडा को इसका फायदा होगा। वे पाकिस्तान टीम की जगह लेगी। युगांडा 2024 टी20 विश्व कप का हिस्सा था, लेकिन वे 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही। ऐसे में जानते हैं कि कैसे युगांडा पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह ले सकता है? क्यों युगांडा को मिलेगा मौका? आईसीसी के नियमों के अनुसार, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने वाली शीर्ष रैंकिंग वाली टीम, टूर्नामेंट से हटने वाली टीम की जगह लेती है। आईसीसी रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ली है। युगांडा दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है, जो 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। वे टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज है और पाकिस्तान की जगह ले सकती है। 2024 टी20 विश्व कप में युगांडा का परफॉर्मेंस युगांडा ने टी20 विश्व कप में पहली बार डेब्यू साल 2024 में किया था, जहां 4 मैचों में से केवल एक मैच में उन्हें जीत मिली थी। पीएनजी के खिलाफ उन्होंने 78 रन के लक्ष्य को चेज कर लिया था, जबकि अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। युगांडा टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। यह भी पढ़ें- 'एक बुरा दिन सब बर्बाद कर सकता है…', Rahul Dravid ने टीम इंडिया को चेताया; 2023 के जख्मों को किया याद यह भी पढ़ें- 2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team? धोनी की सेना के वो 'योद्धा' अब कहां?
Uganda Uganda Cricket Team Uganda Cricket Pakistan Cricket Team Pakistan Cricket News 2026 T20 World Cup Uganda Replace Pakistan PCB ICC BCB Bangladesh And Pakistan T20 WC टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान क्रिकेट टीम PCB Decision पीसीबी फैसला युगांडा क्रिकेट टीम Uganda National Cricket Team Icc T20 Cricket Icc Icc T20 World Cup Icc World Cup 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिक्स हिटर्स का पावर हाउस, कातिलाना गेंदबाजों की फौज, जानिए टी20 वर्ल्ड कप में क्यों साउथ अफ्रीका सबसे खतरनाक?T20 World Cup 2026: खतरनाक सिक्स हिटर्स और कातिलाना गेंदबाजों से सजी साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है. पिछले दो-तीन सालों के दौरान ICC टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.
Read more »
टी-20 वर्ल्डकप के लिए स्कॉटलैंड की टीम घोषित: पाकिस्तानी मूल के सफयान शरीफ के वीजा पर फंसा पेंच ; ICC- BCCI...Scotland T20 World Cup squad announced; visa issues for Safyan Sharif. Cricket Scotland ICC working on resolution.
Read more »
Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access: বিশ্বকাপে বাংলাদেশি সাংবাদিকদের নো এন্ট্রি! ICC-র গণপ্রত্যাখ্যানে উত্তাল পদ্মাপার, ১৫০ অ্যাক্রেডিটেশন রিজেক্ট!Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access
Read more »
Ind vs Zim U19 World Cup 2026: 4,6,6 के साथ Vaibhav Suryavanshi ने दिखाया रौद्र रूप, 24 गेंद में ठोक दी फिफ्टीIndia vs Zimbabwe U19 World Cup 2026: टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप मैच में पहला झटका जल्दी लग गया था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी विकेट पर अपना तूफान मचाए हुए हैं।
Read more »
Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access: বিশ্বকাপে বাংলাদেশি সাংবাদিকদের নো এন্ট্রি! ICC-র গণপ্রত্যাখ্যানে উত্তাল পদ্মাপার, ১৫০ অ্যাক্রেডিটেশন রিজেক্ট!Bangladesh Journalists Denied T20 World Cup 2026 Access
Read more »
ICC ने बांगलादेशी पत्रकारांना T20 वर्ल्ड कपमध्ये का दिली नो एंट्री? समोर आलं मोठं कारणT20 World Cup 2026 : आयसीसीने बांगलादेशच्या 100 हून अधिक पत्रकारांचे T20 वर्ल्ड कप 2026 साठी एक्रेडिटेशन देण्यास नकार दिल्याने बांगलादेश आणि आयसीसीचे संबंध पुन्हा एकदा ताणले गेले आहेत. बांगलादेशच्या पत्रकारांना T20 वर्ल्ड कपमध्ये नो एंट्री देण्याचं कारण आयसीसीच्या अधिकाऱ्याने सांगितलं आहे.
Read more »
