T20 World Cup 2026: नामीबिया क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने टीम का ऐलान कर दिया है और गेरहार्ड इरास्मस को टीम का कप्तान बनाया है.
" T20 World Cup 2026 : आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए नामीबिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी ऑलराउंडर गेरहार्ड इरास्मस को दी गई है.
वो टीम को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर होने वाले टी20 वर्ल्ड में लीड करते हुए नजर आएंगे. Advertisment टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया का स्क्वाड गेरहार्ड इरास्मस , जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हींगो. ट्रेवल रिजर्व: अलेक्जेंडर वोल्शेंक. Namibia are ready to leave their mark in the upcoming ICC Men's #T20WorldCup 🔥More on their squad 👇https://t.co/wx3dKnjYTO — ICC January 3, 2026 इस टीम का दारोमदार जेजे स्मिट और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस जैसे खिलाड़ियों पर होगा, जो टूर्नामेंट में टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे. इसके अलावा बेन शिकोंगो पर गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करने का दारोमदार होगा. नामीबिया 10 फरवरी को करेगी का आगाज इस टूर्नामेंट के लिए नामीबिया को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसके साथ भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और यूएसए की टीमें होंगी. वर्ल्ड कप में नामीबिया अपना पहला मैच 10 फरवरी को नीदरलैंड के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. नामीबिया ने अलेक्जेंडर वोल्शेंक को टीम के साथ ट्रेवल रिजर्व के रूप में रखा है. इस टीम ने हरारे में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अफ्रीका क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की थी. नामीबिया ग्रुप A में बिना हारे टॉप पर रही थी और इसके बाद उसने तंजानिया पर शानदार सेमीफाइनल जीत हासिल की थी. इसके साथ ही उन्होंने भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली. ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुस्तफिजुर रहमान को KKR में कौन करेगा रिप्लेस, ये 3 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार"
Namibia Namibia Cricket Team Namibia Squad ICC Mens T20 World Cup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा... अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवालT20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कड़ी चेतावनी दी है.
Read more »
T20 World Cup 2026: এবার কেউ বিশ্বকাপ দেখবে না! আইসিসিকে ইঞ্চিতে-ইঞ্চিতে বাস্তবের জমি চেনালেন অশ্বিন...Nobody will watch the T20 World Cup 2026, R Ashwin brought the ICC down to the harsh realities of the situation...
Read more »
T20 World Cup 2026 के लिए हुआ साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, एडेन मार्करम करेंगे कप्तानीT20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है. स्क्वाड की कमान टीम के अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी गई है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम से 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, चोट के बाद इन स्टार प्लेयर्स की हुई वापसीT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से बाहर कर दिया है.
Read more »
दिग्गज ऑलराउंडर को टीम की बागडोर...जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड की घोषणाT20 world cup 2026:T20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस महीने भर का समय रह गया है.
Read more »
T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हो सकता है बाहरT20 World Cup 2026: पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की चोट को लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा अपडेट आया है, जो ऑस्ट्रेलिया फैंस के लिए झटका है.
Read more »
