T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है. स्क्वाड की कमान टीम के अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी गई है. खेल समाचार | क्रिकेट
"T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक के बाद एक स्क्वाड का ऐलान हो रहा है. इसी कड़ी में अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का भी ऐलान हो गया है. भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले इस मेगा इवेंट में टीम की कमान एडेन मार्करम को सौंपी गई है, जिनके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है.
टीम में कगीसो रबाडा की वापसी हो रही है, जिन्होंने इंजरी के कारण हाल ही में भारत के साथ खेली गई सीरीज को मिस किया था.Advertisment साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हो चुकी है. टीम की कमान एडेन मार्करम संभालेंगे, जिन्हें कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है. स्क्वाड में कई युवा चेहरे नजर आ रहे हैं, जो इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे. इनमें कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ के नाम शामिल हैं. Aiden Markram leads a strong Proteas squad in the #T20WorldCup 💥More 👉 https://t.co/GgVvSKdiCG pic.twitter.com/f5OaW8vnce — ICC January 2, 2026 एडेन मार्करम करेंगे कप्तानी एडेन मार्करम ने अब तक 35 टी-20 मैचों में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने 15 मैचों में अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई है और 20 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें, मार्करम की कप्तानी में पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. जहां भारत से मिली हार के साथ ही इस टीम का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना चूर-चूर हो गया था. टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम , क्विंटन डिकॉक , टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्किया. ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- 'इस बार कोई नहीं देखेने जाएगा T20 वर्ल्ड कप'"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026 के लिए अब तक इतने देशों ने किया है अपनी टीम का ऐलान, जानें कैसा दिखता है सभी का स्क्वाडT20 World Cup 2026 All Team Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से कुछ टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
T20 World Cup 2026 में नहीं दिखेंगे यह 5 खूंखार बल्लेबाज, कभी अकेले के दम पर जिताते थे मैचT20 World Cup 2026: टी20 क्रिकेट में 5 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर मैच का रुख पलटा. ये कमाल वो अपनी-अपनी टीमों के लिए कई बार कर चुके हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इनका जलवा नहीं दिखेगा. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
Read more »
क्या आप जानते हैं उस एकमात्र भारतीय बल्लेबाज का नाम, जिसने लगाया है टी-20 वर्ल्ड कप में शतकT20 World Cup 2026: क्या आपको मालूम है कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ एक ही भारतीय क्रिकेट रहा है, जिसने शतक लगाया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उसके बारे में आपको बताते हैं... खेल समाचार
Read more »
टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा... अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवालT20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कड़ी चेतावनी दी है.
Read more »
T20 World Cup 2026: এবার কেউ বিশ্বকাপ দেখবে না! আইসিসিকে ইঞ্চিতে-ইঞ্চিতে বাস্তবের জমি চেনালেন অশ্বিন...Nobody will watch the T20 World Cup 2026, R Ashwin brought the ICC down to the harsh realities of the situation...
Read more »
पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- 'इस बार कोई नहीं देखेने जाएगा T20 वर्ल्ड कप'T20 World Cup 2026: रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 को कोई भी देखने नहीं जाने वाला है. उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.
Read more »
