साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में क्विंटन डिकॉक और एनरिक नॉर्किया भी शामिल हैं. साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे भारत के हाथों रोमांचक मैच में शिकस्त मिली थी.
भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान 2 जनवरी को कर दिया गया. क्रिकेट साउथ अफ्रीका की पुरुष चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की, जिसकी अगुवाई एडेन मार्करम करेंगे.
यह टूर्नामेंट 07 फरवरी से 08 मार्च तक खेला जाना है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंसाउथ अफ्रीका की ओर से कई नए चेहरों को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलने जा रहा है. इनमें कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ के नाम शामिल हैं. स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है. रबाडा पसली में चोट के कारण भारत के खिलाफ हालिया व्हाइट बॉल सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे.The previous edition finalists have named a formidable 15-member squad for the forthcoming #T20WorldCup 💪https://t.co/QOyHR8rNC7— ICC January 2, 2026केशव महाराज साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल मुख्य स्पिनर हैं, जिनका साथ जॉर्ज लिंडे देंगे. कप्तान एडेन मार्करम और डोनोवन फेरेरा भी अच्छी खासी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं. साउथ अफ्रीका ने अब तक मेन्स टी20 विश्व कप नहीं जीता है. पिछली बार जब साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंची थी, तो उसे भारत के हाथों करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. Advertisement टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात से होगा. साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 09 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ खेलेगा.टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम , क्विंटन डिकॉक , टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्किया.साउथ अफ्रीका के ग्रुप मैचों का शेड्यूल09 फरवरी. बनाम कनाडा. अहमदाबाद11 फरवरी, बनाम अफगानिस्तान. अहमदाबाद14 फरवरी, बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद18 फरवरी, बनाम यूएई, दिल्ली---- समाप्त ---- ये भी देखें
Aiden Markram Captain Kagiso Rabada Return Dewald Brevis T20 World Cup South Africa Cricket Team ICC Men’S T20 World Cup 2026 T20 World Cup India Sri Lanka South Africa Group D Proteas T20 World Cup Team South Africa Vs Canada T20 World Cup Kagiso Rabada
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CM नीतीश ने किया अपनी संपत्ति का ऐलान... जानें- 20 हजार कैश, एक फ्लैट समेत और क्या-क्यासाल 2025 के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया. मुख्यमंत्री के पास करीब 17.66 लाख रुपये की चल संपत्ति और दिल्ली द्वारका में एक फ्लैट है. उनके नाम कोई कर्ज या सरकारी बकाया नहीं है.
Read more »
उधमपुर में छिपे हैं तीन आतंकी, लगातार देखी जा रही मूवमेंट; मार गिराने के लिए 20 दिनों से जारी है सुरक्षाबलों का ऑपरेशनजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खिलाफ सख्त अभियान चला रही हैं। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि जिले में सक्रिय तीन आतंकियों को मार गिराने के लिए 20 दिनों से बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल दुर्गम इलाकों में डटे हुए हैं और जल्द ही आतंकियों का सफाया कर देंगे। पुलिस ने 2025 में नशा तस्करी, मवेशी तस्करी और साइबर...
Read more »
100 बच्चों का पिता, 20 और की तैयारी: चीन के अरबपति की 'सनक'चीन के अरबपति जू बो, डुओयी नेटवर्क के मालिक, 100 बच्चों के पिता हैं और अमेरिका में सरोगेसी से 20 और बच्चों की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अपनी कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को तैयार करना है, क्योंकि वे अपनी $1.
Read more »
ये खिलाड़ी है या सुपरमैन... एक ही मैच में की बैटिंग, बॉलिंग और कीपिंग, टीम को दिलाई रोमांचक जीतDonovan Ferreira SA20: SA20 लीग 2025-2026 के 9वें मैच में रोमांच की सारी हदें पार गई है. मुकाबला जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच था. दोनों टीमें 20-20 ओवर के खेल में बराबरी पर रही है. मैच टाई हुआ और नतीजा सुपर ओवर में निकला है, लेकिन मैच में डेनोवन फरेरा ने जो किया उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
Read more »
Viral Video: मासूम बच्ची ने तगड़े डांस स्टेप्स और धांसू एक्सप्रेशन से जीता 20 लाख लोगों का दिल, लेकिन उठा एक बड़ा सवालAdorable Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके एक्सप्रेशन्स और मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि लोग उसकी तारीफ के साथ-साथ यह सवाल भी उठा रहे हैं कि कहीं यह वीडियो AI से तो नहीं बना है.
Read more »
पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, ड्रोन से आई 20 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्तPakistan Drone Smuggling: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई 20 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त। श्रीगंगानगर सीमा पर बीएसएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन बरामद और तीन संदिग्ध हिरासत में।
Read more »
