पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाने की बात सामने आई थी। अब इस मामले पर पीसीबी ने चुप्पी तोड़ी है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। उन्हें ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान की मीडिया में ऐसी खबरें सामने आईं कि खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। अब इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सफाई दी है। पीसीबी का कहना है कि बोर्ड की तरफ से इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सलमान अली आगा वाली टीम को भारत के खिलाफ हार मिली लेकिन वे सुपर-8 में क्वालीफाई कर गए। हालांकि, सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बारिश की वजह से रद हो गया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने मैच जरूर जीता लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से कीवी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद खिलाड़ियों की आलोचना हुई थी और जुर्माने की बात सामने आई थी। PCB ने खिलाड़ियों के जुर्माने पर तोड़ी चुप्पी पीसीबी के प्रवक्ता आमिर ने जुर्माने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के खिलाफ जुर्माने जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही की जाएगी। पीसीबी द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ये सब एकमात्र सोशल मीडिया की अफवाह थी। ऐसा पहले भी कोई उदाहरण नहीं था और इस तरह का कोई प्रावधान भी नहीं है। अहमद शहजाद ने बताया था गलत पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात सुनकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि जुर्माना लगाना गलत है और अगर इससे पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार होता है, तो वे रुपये देने के लिए तैयार हैं। अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के एक टीवी शो 'हारना मना है' पर बात करते हुए जुर्माने को गलत बताया था। उन्होंने कहा, अगर 50 लाख के जुर्माने से देश ठीक हो रहा है और पाकिस्तान की क्रिकेट ठीक हो रही है, तो मैं 50 लाख दे देता हूं। सारे खिलाड़ियों के पैसे मैं दे देता हूं। अगर देश की क्रिकेट में इससे सुधार हो रहा है, तो मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैं पैसे दूंगा। यह भी पढ़ें- 'उस दिन सपना सच हुआ.
..,' T20 World Cup 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव हुए भावुक; लिखा खास मैसेज यह भी पढ़ें- PSL छोड़कर IPL खेलेंगे Blessing Muzarabani, अब लीगल एक्शन की तैयारी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
T20 World Cup Performance PCB Fine Rumors Ahmed Shehzad Comments Pakistan T20 World Cup 2026 Results Pakistan Cricket Board Official Statement No Fine On Pakistan Players PCB Ahmed Shehzad 50 Lakh Fine Offer
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026: जीत के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से क्या कहा था? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासाटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी।
Read more »
T20 World Cup 2026: 'दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना पसंद', जसप्रीत बुमराह ने फाइनल के बाद खोले कई राजजसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक करार देते हुए कहा कि उन्हें दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है।
Read more »
T20 World Cup 2026: महिला स्टाफ से बदसलूकी की खबर पर भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, पत्रकार-चैनल को भेजा नोटिसटी20 विश्व कप 2026 के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read more »
Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका चाहता तो भारतीय टीम नहीं पहुंचती सेमीफाइनल में! सुपर-8 में ही हो सकता था खेलाटी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रचा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।
Read more »
T20 World Cup 2026: संजू सैमसन को बाहर करने के बाद क्या बातचीत हुई थी? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासाटी20 विश्व कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी।
Read more »
