Tulsi Plant Care: हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi Plant Care) का बेहद महत्व होता है. यह एक पवित्र पौधा है जिसकी पूजा की जाती है. धार्मिक महत्व के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसलिए लगभग हर घर में तुलसी का पौधा (Tulsi Plant Problems) होता है. हालांकि कई बार यह सूखने लगता है. आइए जानते हैं इसकी देखभाल के कुछ आसान टिप्स...
तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में धार्मिक महत्व रखता है, साथ ही इसके औषधीय गुण भी बेमिसाल हैं. यह कई बीमारियों में लाभकारी माना जाता है. हालांकि, सर्दियों की शुरुआत होते ही तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है.
तापमान गिरने के कारण अक्सर यह सूखने लगता है, जिससे कई लोग चिंतित हो जाते हैं. इस समस्या से निपटने और तुलसी के पौधे को सर्दियों में भी सुरक्षित व हरा-भरा रखने के लिए कुछ प्रभावी उपाय अपनाए जा सकते है. ठंड के दिनों में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए सबसे पहला काम है उसकी जगह का बदलाव कर धूप में रखना है. बारिश खत्म होने और सर्दी शुरू होने पर नमी और तापमान दोनों में बदलाव आता है. जैसे ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाए, पौधे को तुरंत सीधी धूप में रखें. धूप न केवल पौधे को गर्म रखती है, बल्कि प्रकाश संश्लेषण के लिए जरूरी ऊर्जा भी देती है, जिससे पत्तियां हरी और हेल्दी रहती हैं. तुलसी को हेल्दी रखने के लिए उसकी जड़ों को सांस लेने देना बहुत जरूरी है. इसके लिए मिट्टी सूखने पर पौधे की गुड़ाई करें. एक छोटे हैंड टूल की मदद से मिट्टी को ऊपरी सतह से हल्का-हल्का खोदें, लेकिन जड़ों को नुक़सान न पहुचाए. इससे पौधे की जड़ों को हवा और सूरज की रोशनी मिलती है, जो मिट्टी में फंगस को पनपने से रोकती है और जड़ों की ग्रोथ को बढ़ाती है. पौधे को हरा-भरा और घना बनाने के लिए मंजरी को तुरंत हटा दें. मंजरी लगने पर पौधे की सारी ऊर्जा बीज बनाने में चली जाती है, जिससे पत्तियों का विकास रुक जाता है और पौधा सूखने लगता है. सूखी पत्तियों और टहनियों को भी हटा दें. यह न केवल पौधे को अट्रैक्टिव बनाता है, बल्कि मरी हुई टहनियों से फंगस और कीड़े लगने का खतरा कम हो जाता है. वहीं तुलसी की सूखी लकड़ियों को धार्मिक अनुष्ठान में भी इस्तेमाल कर सकते है. सर्दियों और नमी के कारण तुलसी पर अक्सर काली पत्तियां और छोटे कीड़े लग जाते है. इसके लिए गार्डनिंग एक्सपर्ट ने एक घरेलू तरीका बताया है. आप 15 से 20 लौंग लें और उन्हें 250ml पानी में तब तक उबालें. जब तक पानी का रंग न बदल जाए. इस गाढ़े घोल को ठंडा करके आधा लीटर नॉर्मल पानी में मिलाएं. घोल पतला करने के बाद तुलसी की पत्तियां पर छिड़काव करें. तुलसी को पोषण देने के लिए एक सस्ते और प्राकृतिक उपाय है. सरसों की खली का इस्तेमाल कर सकते है. सबसे पहले इसका पाउडर बना लें. अब एक लीटर पानी में लगभग 100 ग्राम पाउडर मिलाएं और इसे 5 दिनों के लिए रखें. इस दौरान घोल को रोजाना हिलाते रहें ताकि फर्मेंटेशन ठीक से हो. 5 दिनों बाद गाढ़े घोल को सीधे पौधे में न डालें, बल्कि 20 गुना पानी में मिलाकर पतला करें और मिट्टी में डालें.
तुलसी का पौधा तुलसी के पौधे की देखभाल तुलसी के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं तुलसी का पौधा कैसे हरा भरा रहेगा तुलसी का पौधा तुलसी के फायदे Tulsi Plant Care Tulsi Plant Tulsi Plant Care How To Prevent Tulsi Plant From Drying Out How To Keep Tulsi Plant Green Tulsi Plant Tulsi Benefits
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तुलसी में इस विधि से बांधें लाल धागा, हर दिशा से बरसेगा धन और सौभाग्य!Tulsi Kalawa Importance: तुलसी में लाल कलावा बांधना न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा, धन-संपत्ति और सुख-शांति के लिए भी अत्यंत लाभकारी उपाय है. आइए जानते हैं तुलसी में लाल कलावा बांधने की सही विधि.
Read more »
Kuberakshi Plant: సంపదకు అధిపతి కుబేరునికి ఇష్టమైన మొక్క..దీపావళికి ఇంట్లో నాటితే కోటీశ్వరులవుతారు!Kuberakshi Plant Benefits: దీపావళి నాడు కుబేరుని అనుగ్రహాన్ని పొందాలంటే ఇంట్లో ఈ మొక్కను నాటండి. ధన వర్షం రాకతో సంపద పెరుగుతుంది. ఈ మొక్క సంపద, అదృష్టాన్ని ఆకర్షించే పవిత్రమైన మొక్కగా పరిగణిస్తారు. వాస్తు శాస్త్రం ప్రకారం..
Read more »
Tulsi Plant Care Tips: सालों-साल नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपना लें घर पर ये आसान उपायTulsi Plant Care Tips: तुलसी का पौधा सभी घरों में मिल जाता है. इसका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ औषधीय लाभ भी है. लेकिन कई बार सही देखरेख के अभाव में यह पैधा सूख जाता है. इस खबर में हम आपको इसकी देखरेख का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. जिससे यह सालों तक नहीं सूखेगा.
Read more »
Diwali Care Tips : दिवाली पर बच्चों को पटाखों और प्रदूषण से रखना है सुरक्षित?, तो अपनाएं ये टिप्स!Diwali Care Tips : अगर आप भी दीवाली पर पटाखों और प्रदूषण से अपने बच्चों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में जानते हैं कि पटाखों के शोर से कैसे सुरक्षित रहें.
Read more »
Hair Care Tips In Hindi : बालों के झड़ने से हैं परेशान?...बस अपनाएं ये उपाय, हमेशा के लिए दूर हो जाएगा हेयर...Hair Care Tips In Hindi : आज के समय में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं. ऐसे में आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से बाल झड़ने के कारण और उपाय के बारे में.
Read more »
Tips And Tricks: लोग करते हैं पूजा...लेकिन इस पौधे को छू गया गंदा पानी, तो घर छोड़ जाएगी लक्ष्मी माताTulsi Ka Paudha Care Tips: कई लोग अनजाने में इस पवित्र पौधे में गंदा पानी डाल देते हैं, जिससे घर की सुख-समृद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आयुर्वेद के अनुसार यह पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना गया है. इसकी नियमित देखभाल से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
Read more »
