Tulsi Plant Care Tips: सालों-साल नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपना लें घर पर ये आसान उपाय

Tulsi Plant Care News

Tulsi Plant Care Tips: सालों-साल नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपना लें घर पर ये आसान उपाय
तुलसी का पौधा देखभालTulsi BenefitsTulsi In Indian Homes
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Tulsi Plant Care Tips: तुलसी का पौधा सभी घरों में मिल जाता है. इसका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ औषधीय लाभ भी है. लेकिन कई बार सही देखरेख के अभाव में यह पैधा सूख जाता है. इस खबर में हम आपको इसकी देखरेख का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. जिससे यह सालों तक नहीं सूखेगा.

भारतीय घरों में तुलसी का पौधा महज एक पौधा नहीं होता है बल्कि आस्था और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. तुलसी के पौधे को जहां धार्मिक दृष्टि से पूजनीय माना जाता है, वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह हवा को शुद्ध करने और रोगाणुओं को दूर रखने में मदद करता है.

लेकिन कई बार सही देखभाल नहीं हो पाने के कारण से तुलसी के पौधे सूख जाते हैं. इस विषय पर हजारीबाग के श्री राम नर्सरी के एक्सपर्ट गार्डनर राकेश सिंह ने बताया कि तुलसी का पौधा पवित्र होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है. यह वातावरण में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोख कर ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है. इसलिए घर में तुलसी लगाना सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. उन्होंने आगे बताया कि इस पौधे का सही देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है. इसे बेहद कोमल पौधा के रूप में जाना जाता है. इसलिए तुलसी के पौधे को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां पर्याप्त धूप आती हो. सुबह की हल्की धूप इसके लिए सबसे अच्छी होती है. इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. ध्यान रखें कि इसे कभी भी बंद कमरे या पूरी छाया वाली जगह पर न रखें, इससे इसकी बढ़त रुक सकती है. उन्होंने आगे बताया कि तुलसी को नियमित लेकिन सीमित पानी की जरूरत होती है. गर्मी के मौसम में रोज़ और सर्दी में दो-तीन दिन में एक बार पानी दें. मिट्टी ढीली और जल निकासी वाली होनी चाहिए ताकि पानी रुककर जड़ों को सड़ा न दे. अगर गमले में तुलसी लगा रहे हैं, तो नीचे ड्रेनेज होल ज़रूर होना चाहिए. उन्होंने आगे बताया कि हर पंद्रह दिन में तुलसी को हल्की ऑर्गेनिक खाद जैसे गोबर की सड़ी खाद या घर के कंपोस्ट से पोषण दें. सूखी पत्तियों और टहनियों को समय-समय पर काटते रहें ताकि नई कोंपलें निकल सकें. पौधे के आसपास की मिट्टी को उखाड़कर ढीला करने से हवा और पानी का प्रवाह बेहतर होता है. सर्दियों में तुलसी को ठंडी हवा और ओस से बचाने के लिए प्रयास करें. वहीं बारिश के मौसम में अधिक पानी से बचाएं क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं. जरूरत पड़ने पर पौधे को छत के नीचे या बालकनी में शिफ्ट कर सकते है. उन्होंने आगे बताया कि अगर तुलसी की पत्तियां पीली पड़ने लगे या इसकी तनों में फफूंदी दिखे तो नीम के पानी या तेल का छिड़काव करने से फायदा पहुंचता है. यह प्राकृतिक कीटनाशक पौधों को संक्रमण से बचाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

तुलसी का पौधा देखभाल Tulsi Benefits Tulsi In Indian Homes Tulsi Religious Significance Tulsi Medicinal Properties Tulsi Sunlight Requirements Tulsi Watering Tips

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Skin Care Tips: किचन में रखी ये 2 चीजें बदल देंगी चेहरे की रंगत, झुर्रियां गायब कर लौटा देती हैं जवानी!Skin Care Tips: किचन में रखी ये 2 चीजें बदल देंगी चेहरे की रंगत, झुर्रियां गायब कर लौटा देती हैं जवानी!Skin Care Tips: अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. चावल और फिटकरी के यूज से आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं.
Read more »

Winter Plant Care: सर्दी में पौधों की देखभाल है बेहद जरूरी, जड़ सड़ने की आती है समस्या, मगर इन तरीकों से बन...Winter Plant Care: सर्दी में पौधों की देखभाल है बेहद जरूरी, जड़ सड़ने की आती है समस्या, मगर इन तरीकों से बन...Gardening Tips: थोड़ी सी देखभाल और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने पौधों को जड़ों की सड़न से बचा सकते हैं. ज़रूरत से ज़्यादा पानी न दें, मिट्टी को हल्का रखें और नीम या दालचीनी जैसे प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करें. ऐसा करने से आपके पौधे लंबे समय तक हरे-भरे और ताजगी से भरे रहेंगे.
Read more »

Hair Care Tips : बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, कभी नहीं गिरेगा एक भी बाल!Hair Care Tips : बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, कभी नहीं गिरेगा एक भी बाल!Hair Care Tips : बालों का झड़ने से रोकने के लिए सहजन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. सहजन में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, ज़िंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके बेजान बालों को मज़बूत, घना और चमकदार बना सकते हैं.
Read more »

Winter skin care tips: सर्दियों में भी स्किन करेगी ग्लो! डाइट में शामिल करें ये 5 फलWinter skin care tips: सर्दियों में भी स्किन करेगी ग्लो! डाइट में शामिल करें ये 5 फलWinter skin care tips: आज हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों के मौसम में आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेंगे.
Read more »

ದೇವರಿಗೆ ಅರ್ಪಿಸಿದ ಹೂವು ಯಾವ ಕಡೆ ಬಿದ್ದರೆ ಶುಭ.. ಇದು ಏನನ್ನು ಸೂಚಿಸುತ್ತದೆ?ದೇವರಿಗೆ ಅರ್ಪಿಸಿದ ಹೂವು ಯಾವ ಕಡೆ ಬಿದ್ದರೆ ಶುಭ.. ಇದು ಏನನ್ನು ಸೂಚಿಸುತ್ತದೆ?Astro Tips : ಅನೇಕ ಬಾರಿ ದೇವರ ವಿಗ್ರಹಕ್ಕೆ ಅರ್ಪಿಸಿದ ಮಾಲೆ ಅಥವಾ ಹೂವುಗಳು ಬೀಳುತ್ತವೆ. ಆಗ ನಮ್ಮ ಮನಸ್ಸಿನಲ್ಲಿ ಹಲವಾರು ರೀತಿಯ ಆಲೋಚನೆಗಳು ಬರಲು ಪ್ರಾರಂಭಿಸುತ್ತವೆ.
Read more »

Tulsi Plant Care: ठंड में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, गमले के पास करें ये घरेलू उपाय, पूरी सर्दी नहीं स...Tulsi Plant Care: ठंड में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, गमले के पास करें ये घरेलू उपाय, पूरी सर्दी नहीं स...Tulsi Plant Care: तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है. लेकिन सर्दियों में तुलसी का पौधा अक्सर सूख जाता है. इसका मुख्य कारण पौधे की सही देखभाल न करना है. सर्दियों में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए उसके पास अगरबत्ती, धूप या दीपक जलाना भी फायदेमंद होता है. जिससे तुलसी के पौधे को गर्मी प्रदान होती है. जिससे वह जल्दी मुरझाता नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:15