पटना में महागठबंधन विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव को नेता चुना गया। घटक दलों ने उनके नाम पर सहमति जताई। विधान मंडल सत्र में जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रणनीति अपनाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने रचनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। महागठबंधन अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहेगा और जनहित के मुद्दों पर समझौता नहीं...
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics : तेजस्वी यादव को महागठबंधन विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। इस उद्देश्य से शनिवार को तेजस्वी के सरकारी आवास पर हुई बैठक में सभी घटक दल उनके नाम पर एकमत रहे। बैठक में विधान मंडल सत्र के दौरान महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई। जन-हित के मुद्दों पर आक्रामक और राष्ट्र-राज्य हित में सकारात्मक रणनीति पर सहमति बनी। कांग्रेस ने दिया रचनात्मक सहयोग का आश्वासन बैठक में राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का प्रतिनिधित्व रहा। कांग्रेस की ओर से विधान पार्षद समीर सिंह ने रचनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि महागठबंधन की एकता के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। तय हुआ कि अब हार के कारणों पर पश्चाताप के बजाय भविष्य की चिंता करनी है। चूंकि संख्या बल में सत्ता पक्ष इस बार बहुत ही भारी है, लिहाजा महागठबंधन को हर हमेशा एकजुट रहना है। जन-हित के मुद्दों से कोई समझौता नहीं होगा। अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर आक्रामक रुख बनाए रखना है। इसके अलावा रोजी-रोजगार, महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण, किसानों के उत्थान और महागठबंधन के घोषणा-पत्र में दर्ज मुद्दों पर मुखर रहना है। इन मुद्दों पर आवश्यकतानुसार रचनात्मक आंदोलन भी होगा। समीर सिंह ने तेजस्वी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बताया। बैठक में विस्मय के साथ हार पर चिंता भी प्रकट की गई। अप्रत्याशित रही पराजय चुनाव के दौरान विभिन्न सर्वे रिपोर्ट में भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का सर्वाधिक पसंदीदा चेहरा बताया गया। ऐसे में पराजय अप्रत्याशित रही, जो कि सुनियोजित थी। इस बार की हार वस्तुत: प्रशासनिक मशीनरी और चुनाव आयोग की मिलीभगत का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में इस बार महागठबंधन की सदस्य संख्या कुल 35 की है। उनमें राजद के 25, कांग्रेस के छह, भाकपा-माले के दो, माकपा और आइआइपी के एक-एक विधायक हैं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर महागठबंधन चुनाव मैदान में उतरा था। वीआइपी एक भी सीट पर सफल नहीं रही। अब विधानसभा में महागठबंधन के पांच घटक दलों की उपस्थिति रह गई है।.
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: तेजस्वी यादव को महागठबंधन विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। इस उद्देश्य से शनिवार को तेजस्वी के सरकारी आवास पर हुई बैठक में सभी घटक दल उनके नाम पर एकमत रहे। बैठक में विधान मंडल सत्र के दौरान महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई। जन-हित के मुद्दों पर आक्रामक और राष्ट्र-राज्य हित में सकारात्मक रणनीति पर सहमति बनी। कांग्रेस ने दिया रचनात्मक सहयोग का आश्वासन बैठक में राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का प्रतिनिधित्व रहा। कांग्रेस की ओर से विधान पार्षद समीर सिंह ने रचनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि महागठबंधन की एकता के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। तय हुआ कि अब हार के कारणों पर पश्चाताप के बजाय भविष्य की चिंता करनी है। चूंकि संख्या बल में सत्ता पक्ष इस बार बहुत ही भारी है, लिहाजा महागठबंधन को हर हमेशा एकजुट रहना है। जन-हित के मुद्दों से कोई समझौता नहीं होगा। अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर आक्रामक रुख बनाए रखना है। इसके अलावा रोजी-रोजगार, महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण, किसानों के उत्थान और महागठबंधन के घोषणा-पत्र में दर्ज मुद्दों पर मुखर रहना है। इन मुद्दों पर आवश्यकतानुसार रचनात्मक आंदोलन भी होगा। समीर सिंह ने तेजस्वी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बताया। बैठक में विस्मय के साथ हार पर चिंता भी प्रकट की गई। अप्रत्याशित रही पराजय चुनाव के दौरान विभिन्न सर्वे रिपोर्ट में भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का सर्वाधिक पसंदीदा चेहरा बताया गया। ऐसे में पराजय अप्रत्याशित रही, जो कि सुनियोजित थी। इस बार की हार वस्तुत: प्रशासनिक मशीनरी और चुनाव आयोग की मिलीभगत का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में इस बार महागठबंधन की सदस्य संख्या कुल 35 की है। उनमें राजद के 25, कांग्रेस के छह, भाकपा-माले के दो, माकपा और आइआइपी के एक-एक विधायक हैं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर महागठबंधन चुनाव मैदान में उतरा था। वीआइपी एक भी सीट पर सफल नहीं रही। अब विधानसभा में महागठबंधन के पांच घटक दलों की उपस्थिति रह गई है।
Bihar Mahagathbandhan Mahagathbandhan Leader Bihar Politics Assembly Strategy Congress Support Opposition Unity Public Interest Issues Bihar Legislative Assembly Anti-Corruption Stance Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tejashwi Yadav: सिर्फ 45 सेकंड.. कार से उतरकर सीधे एयरपोर्ट सिक्योरिटी गेट पर रुके तेजस्वी, चुनावी हार के बाद पहली बार दिखेTejashwi Yadav: बिहार के चुनावी नतीजों के बाद 13 दिन बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर दिखे। सिर्फ 45 सेकंड में कार से उतरकर वो सीधे सिक्योरिटी गेट पर चले गए। सरकार बनाने का दावा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों का सामना नहीं किया था। सवालों का जवाब जुबान से देने के बजाय हाथों से इशारा करके...
Read more »
UP के वोटरों से अपील, सभी करवाएं SIR... अखिलेश यादव का दावा, आज काटा जा रहा है वोटAkhilesh Yadav on UP SIR: यूपी एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने वोट काटने का आरोप लगाया है। सभी से एसआईआर करवाने की बात कही गई है।
Read more »
Tuntun Yadav Net Worth: जिस सिंगर के गाने का PM मोदी ने किया था जिक्र, उसके पास है कितनी संपत्ति?Bhojpuri Singer Tuntun Yadav: टुनटुन यादव ज्यादातर यादव जाति के गाने गाते हैं, इसलिए उन्हें अहिरन स्टार के नाम से भी जाना जाता है, जब से उन्होंने यादव जाति के गाने गाना शुरू किया है, उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है.
Read more »
पापा सीएम, खुद डॉक्टर हैं अभिमन्यु... फिर भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ ईशिता के साथ लेंगे फेरे, शादी का कार्ड भी है सिंपलMohan Yadav Son Marriage Card: सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु की शादी सादे समारोह में हो रही है। उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होगी। शादी का कार्ड सामने आया है। यह भी बिलकुल सिंपल है।
Read more »
तेज प्रताप यादव का देसी अंदाज, घर पर बनवाया लिट्टी-चोखा, वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंटTej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने महुआ से चुनाव हारने के बाद अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है. वह अब लगातार वीडियो बना रहे हैं. उनका इंस्टाग्राम पर देसी अंदाज में लिट्टी-चोखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
Read more »
SIR प्रक्रिया में अनियमितता, कई जिलों में हो रही गड़बड़ी... अखिलेश यादव ने CEO को लिखा पत्र, लगाए कई आरोपAkhilesh Yadav On UP SIR: यूपी में एसआईआर प्रक्रिया पर अखिलेश यादव का आक्रामक रुख बना हुआ है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए।
Read more »
