Samsung Galaxy J8 को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Samsung Galaxy J6 को पिछले सप्ताह एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला था और अब Samsung Galaxy J8 को भारत में अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। इस माह के शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी जे8 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को ग्लोबली जारी किया गया था और अब भारत में रह रहे Samsung Galaxy J8 यूज़र्स के लिए अपडेट को रोल आउट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे8 के लिए जारी हुए अपडेट का फाइल साइज़ 1196 एमबी है तो इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन की स्टोरेज में जगह मौजूद है या नहीं। फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट को डाउनलोड करें। अपडेट अप्रैल 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। TizenHelp की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जे8 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किया गया है। लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन J810GDDU2BSD5/J810GODM2BSD5/J810GDDU2BSC6 है और यह सैमसंग वन यूआई एक्सपीरियंस के साथ आ रहा है।अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings >Software Update >Download Updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि Samsung Galaxy J6 को भी हाल ही में एंड्रॉयड पाई अपडेट प्राप्त हुआ है। Samsung Galaxy J8 की भारत में कीमतसैमसंग गैलेक्सी जे8 को भारत में पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था और हाल ही में हैंडसेट की कीमत में भी कटौती भी की गई है। पिछले साल स्मार्टफोन को 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन Galaxy J8 अब 15,990 रुपये में उपलब्ध है। Samsung Galaxy J8 स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है। यह डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। Samsung Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.
7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी जे8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy A70, Vivo V15 Pro, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल वाले सेल्फी कैमरा स्मार्टफोनSamsung Galaxy A70, Vivo V15 Pro, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानें।
Read more »
Samsung Galaxy A10e जल्द हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy A10e: सैमसंग अपने Galaxy A10 के कमज़ोर वर्जन Galaxy A10e को उतार सकती है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 में कौन बेहतर?हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Realme 3 Pro की तुलना Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 से की है।
Read more »
Vivo V11 Pro को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलने की खबरVivo V11 Pro पहले कीमत में कटौती के कारण सुर्खियों में आया। अब जानकारी मिली है कि भारत में Vivo V11 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल रहा है।
Read more »
Realme 3 pro vs Redmi Note 7 Pro vs Galaxy M30 : कौन है बेस्ट?Redmi Note 7 Pro, Realme 3 Pro, Samsung Galaxy M30 - ये तीनों स्मार्टफोन्स 15 हजार रुपये के अंदर के हैं और तीनों में नेक टु नेक फाइट है.
Read more »
Realme 3 Pro, Samsung Galaxy M30, Redmi Note 7 Pro: 15,000 रुपये से कम में आने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोनआइए आपको 15,000 रुपये से कम के बजट में आने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Read more »
Samsung Galaxy M40 में 5,000 एमएएच बैटरी और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावाजानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M40 पर काम चल रहा है। यह सैमसंग की Galaxy M सीरीज का अगला फोन हो सकता है। यह 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएगा।
Read more »
Realme C2, Redmi 7 और Samsung Galaxy M10 में कौन बेहतर?Realme C2, Samsung Galaxy M10, Redmi 7: रियलमी (Realme) ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी सी2 (Realme C2) को लॉन्च कर दिया है। Realme C2 की सीधी भिड़ंत सैमसंग गैलेक्सी एम10 और रेडमी 7 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Flipkart Super Value Week: Redmi Note 6 Pro, Galaxy Note 8 समेत अन्य स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंटFlipkart Super Value Week: फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक का आगाज़ हो चुका है। रेडमी नोट 6 प्रो (Redmi Note 6 Pro) जैसे कुछ स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।
Read more »
Samsung Galaxy View 2 में है 12,000 एमएएच की बैटरी, जानें इसके फीचर्सSamsung Galaxy View 2: सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 को लॉन्च कर दिया गया है, आइए अब आपको Samsung ब्रांड के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं।
Read more »
Samsung Galaxy A30 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A30 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Read more »
