Samsung Galaxy View 2: सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 को लॉन्च कर दिया गया है, आइए अब आपको Samsung ब्रांड के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं।
यूएस की टेलीकॉम कंपनी AT&T ने आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy View 2 से पर्दा उठा दिया है और साथ ही इसकी कीमत और रिलीज़ डेट को भी कंफर्म कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 में 17.3 इंच डिस्प्ले, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल वेब कैमरा और 12,000 एमएएच की बैटरी है। Samsung Galaxy View 2 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 एलटीई सपोर्ट, अपग्रेड स्पेसिफिकेशन, क्वाड स्पीकर्स और नए किकस्टैंड डिजाइन के साथ फिलहाल यूएस में लॉन्च किया गया है। इसमें बेहतर साउंड आउटपुट के लिए क्वाड-स्पीकर्स हैं डॉल्बी एटमॉस साउंट तकनीक सपोर्ट के साथ। Samsung Galaxy View 2 की कीमतयूएस में सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 की कीमत 740 डॉलर है और यह आज से ऑफलाइन और ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर सैमसंग अपने इस लेटेस्ट टैबलेट को इंटरनेशनल मार्केट में कब उतारेगी। Galaxy View 2 की कीमत और रिलीज़ डेट को पहले Droid Life ने रिपोर्ट किया था और AT&T ने Engadget को कंफर्म किया था। Samsung Galaxy View 2 फीचर्सAT&T की टीज़र वीडियो में सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 डिस्प्ले के सभी साइड में बॉर्डर नज़र आ रहा है। Galaxy View 2 एंड्रॉयड 8.
1 ओरियो पर चलता है। इसमें 17.3 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7884 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। टैबलेट में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए 12,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें DirecTV Now स्ट्रीमिंग का एक्सेस मिलता है। यह टैबलेट एलटीई सपोर्ट से लैस है। Samsung Galaxy View 2 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 263.3x417.068x 17.2 मिलीमीटर है। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 के स्पेसिफिकेशन जानने के लिए AT&T द्वारा जारी टीज़र वीडियो को देख सकते हैं। .embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } याद करा दें कि Samsung Galaxy View टैबलेट को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया था, इसमें 18.6 इंच डिस्प्ले, डुअल 4 वाट स्पीकर्स और 5,700 एमएएच की बैटरी दी गई थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy J6 को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy J6: सैमसंग गैलेक्सी जे6 को भारत में एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
Samsung Galaxy A70, Vivo V15 Pro, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल वाले सेल्फी कैमरा स्मार्टफोनSamsung Galaxy A70, Vivo V15 Pro, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानें।
Read more »
Samsung Galaxy A10e जल्द हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy A10e: सैमसंग अपने Galaxy A10 के कमज़ोर वर्जन Galaxy A10e को उतार सकती है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 में कौन बेहतर?हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Realme 3 Pro की तुलना Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 से की है।
Read more »
Realme 3 pro vs Redmi Note 7 Pro vs Galaxy M30 : कौन है बेस्ट?Redmi Note 7 Pro, Realme 3 Pro, Samsung Galaxy M30 - ये तीनों स्मार्टफोन्स 15 हजार रुपये के अंदर के हैं और तीनों में नेक टु नेक फाइट है.
Read more »
Realme 3 Pro, Samsung Galaxy M30, Redmi Note 7 Pro: 15,000 रुपये से कम में आने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोनआइए आपको 15,000 रुपये से कम के बजट में आने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Read more »
Samsung Galaxy M40 में 5,000 एमएएच बैटरी और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावाजानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M40 पर काम चल रहा है। यह सैमसंग की Galaxy M सीरीज का अगला फोन हो सकता है। यह 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएगा।
Read more »
Realme C2, Redmi 7 और Samsung Galaxy M10 में कौन बेहतर?Realme C2, Samsung Galaxy M10, Redmi 7: रियलमी (Realme) ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी सी2 (Realme C2) को लॉन्च कर दिया है। Realme C2 की सीधी भिड़ंत सैमसंग गैलेक्सी एम10 और रेडमी 7 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Flipkart Super Value Week: Redmi Note 6 Pro, Galaxy Note 8 समेत अन्य स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंटFlipkart Super Value Week: फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक का आगाज़ हो चुका है। रेडमी नोट 6 प्रो (Redmi Note 6 Pro) जैसे कुछ स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।
Read more »
Redmi 7 भारत में लॉन्च, ऑरा स्मोक डिज़ाइन वाले इस फोन में है 4,000 एमएएच बैटरीRedmi 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
Read more »
