Samsung Galaxy A30 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy A30 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 को मिला यह अपडेट इंप्रूव जीपीएस परफॉर्मेंस, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंप्रूव ऑडियो क्वालिटी के साथ आ रहा है। Samsung Galaxy A30 को मिले लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A305FDDU1ASD5/A305FODM1ASD5/A305FXXU1ASD5 है और इसका फाइल साइज़ 180.
49 एमबी है। केवल इतना ही नहीं, अपडेट अप्रैल 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Samsung ने अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings >Software Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। भारत में Samsung Galaxy A30 की कीमत 16,990 रुपये है। सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट को वाई-फाई पर ही डाउनलोड करें।TizenHelp द्वारा शेयर किए चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट अप्रैल 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। केवल इतना ही नहीं, लेटेस्ट अपडेट इंप्रूव जीपीएस परफॉर्मेंस, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंप्रूव ऑडियो क्वालिटी के साथ आ रहा है। इस माह के शुरुआत में Samsung Galaxy A30 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था। कई सिक्योरिटी लूपहोल को नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया था और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए30 में ईयरफोन के लिए साउंड आउटपुट को इंप्रूव किया गया था। Samsung Galaxy A30 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy J6 को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy J6: सैमसंग गैलेक्सी जे6 को भारत में एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
Samsung Galaxy A70, Vivo V15 Pro, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल वाले सेल्फी कैमरा स्मार्टफोनSamsung Galaxy A70, Vivo V15 Pro, Honor 20i: 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानें।
Read more »
Samsung Galaxy A10e जल्द हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy A10e: सैमसंग अपने Galaxy A10 के कमज़ोर वर्जन Galaxy A10e को उतार सकती है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 में कौन बेहतर?हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Realme 3 Pro की तुलना Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M30 से की है।
Read more »
Realme 3 pro vs Redmi Note 7 Pro vs Galaxy M30 : कौन है बेस्ट?Redmi Note 7 Pro, Realme 3 Pro, Samsung Galaxy M30 - ये तीनों स्मार्टफोन्स 15 हजार रुपये के अंदर के हैं और तीनों में नेक टु नेक फाइट है.
Read more »
Realme 3 Pro, Samsung Galaxy M30, Redmi Note 7 Pro: 15,000 रुपये से कम में आने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोनआइए आपको 15,000 रुपये से कम के बजट में आने वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Read more »
Samsung Galaxy M40 में 5,000 एमएएच बैटरी और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावाजानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M40 पर काम चल रहा है। यह सैमसंग की Galaxy M सीरीज का अगला फोन हो सकता है। यह 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएगा।
Read more »
Realme C2, Redmi 7 और Samsung Galaxy M10 में कौन बेहतर?Realme C2, Samsung Galaxy M10, Redmi 7: रियलमी (Realme) ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी सी2 (Realme C2) को लॉन्च कर दिया है। Realme C2 की सीधी भिड़ंत सैमसंग गैलेक्सी एम10 और रेडमी 7 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Flipkart Super Value Week: Redmi Note 6 Pro, Galaxy Note 8 समेत अन्य स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंटFlipkart Super Value Week: फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक का आगाज़ हो चुका है। रेडमी नोट 6 प्रो (Redmi Note 6 Pro) जैसे कुछ स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।
Read more »
Samsung Galaxy View 2 में है 12,000 एमएएच की बैटरी, जानें इसके फीचर्सSamsung Galaxy View 2: सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 को लॉन्च कर दिया गया है, आइए अब आपको Samsung ब्रांड के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं।
Read more »
