दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A20s में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, 1520x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ।
Samsung ने इस साल ही गैलेक्सी ए सीरीज़ को अपग्रेड किया था। इसके बाद से कंपनी इस सीरीज़ में कई हैंडसेट लॉन्च कर चुकी है। हमारा सामना भी गैलेक्सी ए सीरीज़ के हैंडसेट के बारे में लीक हुई जानकारियों से हो चुका है। इनमें से एक डिवाइस Samsung Galaxy A20s है। इस फोन को पहले ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट और चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया जा चुका है। अब सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। इस बार फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं जो पुरानी रिपोर्ट्स के दावों की पुष्टि करते हैं। ताजा जानकारी टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने दी गई है। उन्होंने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में 6.
5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, 1520x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। उन्होंने यह भी बताया है कि फोन में एलसीडी पैनल होगा। यह थोड़ा चौंकाने वाली बात है, क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी ए20 एमोलेड पैनल के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिए जाने की जानकारी मिली है। इसके अतिरिक्त में फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा। यूज़र 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की भी जानकारी दी है। गैलेक्सी ए2एस में एफ/ 1.9 अपर्चर से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। Galaxy A20s में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। पुरानी रिपोर्ट में भी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई थी। सुधांशु ने आगे बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी और यह माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। टिप्सटर ने बताया है कि गैलेक्सी ए20एस 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। डिवाइस का डाइमेंशन 163.31 x 77.52 x 7.9 मिलीमीटर होने का दावा किया गया है। यह ग्रीन, ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि Samsung इस हफ्ते बुधवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। संभव है इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को लॉन्च किया जाए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy M30s: Samsung M30s बना अमित साध के Monster चैलेंज का सच्चा साथी - samsung galaxy m30s proved best companion for amit sadh | Navbharat Timesnews News in Hindi: अगर आप अमित के साथ उनकी यात्रा को ऑनलाइन फॉलो कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि Samsung Galaxy M30s में मिलने वाली Monster बैटरी के साथ उन्हें लेह से हैनले तक की डेयरडेविल राइड करनी थी। जिन लोगों ने अमित का यह सफर मिस कर दिया है, कोई बात नहीं, हम आपको साथ लेकर चलते हैं। आइए बताते हैं कि अमित का यह सफर कैसा रहा।
Read more »
Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीकSamsung Galaxy M30s में तीन रियर कैमरे होंगे। इस फोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे।
Read more »
OnePlus 7T Pro के रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन की मिली झलकOnePlus 7T Pro दिखने में बहुत हद तक वनप्लस 7 प्रो जैसा होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 होने का दावा किया जा चुका है।
Read more »
लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A20s के फीचर्स लीक, मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरासैमसंग गैलेक्सी ए20 एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दमदार बैटरी दे सकती है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी
Read more »
