Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

United States News News

Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 63%

Samsung Galaxy M30s में तीन रियर कैमरे होंगे। इस फोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे।

Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन भारत में लॉन्च किए जाने से पहले लीक हो गए हैं। बता दें कि सैमसंग ब्रांड के इस नए स्मार्टफोन को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। दावा किया गया है कि इसके दो वेरिएंट होंगे। यह 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आएगा। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एम30एस में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की तरह गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य हैंडसेट की तरह सैमसंग गैलेक्सी एम30एस भी ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। इशान अग्रवाल के एक ट्वीट के मुताबिक, नए सैमसंग स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होंगे। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.

0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल सेंसर और एफ/ 2.2 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके अलावा गैलेक्सी एम30एस के रैम और स्टोरेज के दो-दो विकल्प होंगे- 4 जीबी और 6 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। दावा है कि इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x75.1x8.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 174 ग्राम।Samsung India के मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसडेंट असीम वारसी ने हाल ही में गैजेट्स 360 को बताया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा। इशान अग्रवाल ने भी डिस्प्ले पैनल को लेकर यही दावा किया है। Samsung पहले ही इस बात से पर्दा उठा चुकी है कि Galaxy M30s में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट के एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने की जानकारी मिली है।कुछ समय पहले इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने दावा किया था कि भारत में गैलेक्सी एम30एस की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। वैसे कंपनी की ओर से दाम पर चुप्पी है। वहीं, अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के अलग वेबपेज लाइव है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारी-भरकम चालान से बचने के लिए दिल्ली वालों ने निकाला तोड़, उठाया रहे यह कदमभारी-भरकम चालान से बचने के लिए दिल्ली वालों ने निकाला तोड़, उठाया रहे यह कदमसंशोधित मोटर वाहन अधिनियम के एक सितंबर से प्रभाव में आने के बाद से एक सप्ताह के भीतर वाहनों के बड़े चालान होने से लोगों
Read more »

इस दिन अलीबाबा के अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे जैक मा, फिर करेंगे ये कामइस दिन अलीबाबा के अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे जैक मा, फिर करेंगे ये कामऑनलाइन दुनिया के दिग्गज कारोबारी और चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा ने एक साल पहले ही अध्यक्ष पद से हटने का संकेत दे दिया था.
Read more »

Samsung Galaxy M30s: Samsung M30s बना अमित साध के Monster चैलेंज का सच्चा साथी - samsung galaxy m30s proved best companion for amit sadh | Navbharat TimesSamsung Galaxy M30s: Samsung M30s बना अमित साध के Monster चैलेंज का सच्चा साथी - samsung galaxy m30s proved best companion for amit sadh | Navbharat Timesnews News in Hindi: अगर आप अमित के साथ उनकी यात्रा को ऑनलाइन फॉलो कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि Samsung Galaxy M30s में मिलने वाली Monster बैटरी के साथ उन्हें लेह से हैनले तक की डेयरडेविल राइड करनी थी। जिन लोगों ने अमित का यह सफर मिस कर दिया है, कोई बात नहीं, हम आपको साथ लेकर चलते हैं। आइए बताते हैं कि अमित का यह सफर कैसा रहा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:19