Sadhvi Prem Baisa death Suspense: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या कुछ और, 4 घंटे बाद क्यों आया सोशल मीडिया पोस...

Sadhvi Prem Baisa Death News

Sadhvi Prem Baisa death Suspense: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या कुछ और, 4 घंटे बाद क्यों आया सोशल मीडिया पोस...
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में सस्पेंससाध्वी प्रेम बाईसा की मौत को कौन सा इंजेक्शन लगायसाध्वी प्रेम बाईसा की मौत या सुसाइड
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 197 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

Sadhvi Prem Baisa death Suspense:: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. मौत के चार घंटे बाद सोशल मीडिया पोस्ट क्यों किया गया. फॉलोअर मौत को संदिग्ध क्यों बता रहे हैं. अस्पताल पहुंचने से पहले साध्वी को कौन सा इंजेक्शन लगाया गया, पिता ने एंबुलेंस लेने से क्यों मना किया. आइए ऐसे ही सात सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं.

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हर कोई सन है. मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. साध्वी ने एक शख्स पर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाए थे. उक्त वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बताया- ‘मेरे पिता के साथ था वीडियो’.

ब्लैकमेल करने के प्रयास करने वाले के खिलाफ की थी पुलिस शिकायत. गिरफ्तार होने के बाद उसके परिवार के लोगों ने मांगी माफी. बड़ा हृदय रखते उसको कर दिया था माफ. इसके बाद जेल से आते ही उसने एडिट करके वीडियो कर दिया था वायरल. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, आइए उनमें से इन पांच सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में सुसाइड नोट का क्या है मामला? साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद एक एक सुसाइड नोट सामने आने की बात कही जा रही है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट मौत के चार घंटे बाद कैसे पोस्ट हुआ है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार साध्वी की मौत शाम करीब 5:30 बजे हो चुकी थी, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से रात करीब 9:28 बजे एक लंबी पोस्ट की गई. कुछ लोग यह कह रहे हैं कि शायद सुसाइड नोट वाला सोशल मीडिया पोस्ट शेड्यूल किया गया था. हालांकि यह जांच का विषय है. साध्वी प्रेम बाईसा के कथित सुसाइड नोट क्या लिखा है? कथित तौर पर साध्वी प्रेम बाईसा का सुसाइड नोट बताकर वायरल किए जा रहे पोस्ट में कई बातें लिखी हैं. नोट में लिखा है- ‘मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जिया. दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म से नहीं है. आज अंतिमश्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है. मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया. अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली, मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा मैंने आदि गुरु शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा. अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया, लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा.' साध्वी प्रेम बाईसा की मौत उनके फॉलोअर को क्यों लग रही है संदिग्ध साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को उनके फॉलोअर संदिग्ध मान रहे हैं. यही वजह है कि मौत के बाद रात को आरती नगर में स्थित आश्रम में भारी हंगामा हुआ है. लोगों का आरोप है कि कुछ छुपाने का प्रयास किया जा रहा है. साध्वी के पिता ने पोस्टमार्टम करवाने से कर दिया था इनकार. लोग साध्वी की गाड़ी की सघन जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं. साध्वी प्रेम बाईसा के आश्रम का CCTV फुटेज कहां है? साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में उनके फॉलोअर आश्रम का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने आश्रम से सीसीटीवी गायब करने के भी आरोप लगाए हैं. आश्रम में जुटे लोगों का आरोप है कि साध्वी की मौत का राज छुपाने के लिए सीसीटीवी फुटेज गायब किए गए हैं. बता दें कि साध्वी को देर रात महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया था. लोगों के भारी दबाव के चलते गुरुवार पोस्टमार्टम होने की बात कही जा रही है. साध्वी प्रेम बाईसा की अस्पताल जाने से पहले या इलाज के दौरान हुई मौत? साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अस्पताल ले जाने के पहले हो गई थी या इलाज के दौरान हुई, इसपर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है. एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. उन्होंने केवल इतना बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा को उनके पिता और एक युवक कार से बोरानाडा स्थित आश्रम से पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे थे. अस्पताल पहुंचने का समय करीब शाम 5:30 बजे बताया जा रहा है. साध्वी प्रेम बाईसा को कौन सा इंजेक्शन लगाया गया था? प्रेक्षा अस्पताल के डॉ. प्रवीण जैन ने अपने बयान में कहा है कि साध्वी को जब अस्पताल में लाया गया तो उनका इलाज शुरू किया गया. कई प्रयास के बाद भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि साध्वी के पिता ने उन्हें बताया था कि बुखार की शिकायत होने पर आश्रम में नर्सिंग स्टाफ को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया था. इसके बाद से साध्वी निढाल हो गईं थीं. साध्वी प्रेम बाईसा के पिता ने एंबुलेंस लेने से क्यों किया इनकार? प्रेक्षा अस्पताल के डॉ. प्रवीण जैन ने अपने बयान में एक और बात कही है. उन्होंने कहा है कि जब साध्वी प्रेम बाईसा डेड घोषित कर दी गई तो डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी. इसके बाद प्रेक्षा अस्पताल की ओर से एंबुलेंस मुहैया कराया जा रहा था, लेकिन उसके पिता ने लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद वह प्राइवेट गाड़ी से साध्वी प्रेम बाईसा की डेड बॉडी लेकर गए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में सस्पेंस साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को कौन सा इंजेक्शन लगाय साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या सुसाइड साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के सोशल मीडिया पोस्ट पर साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में पिता का रोल Suspense Surrounds Sadhvi Prem Baisa Death Questions Arise About Injection Administered To S Questions Raised On Social Media Posts About Sadh Father Role In Sadhvi Prem Baisa Death

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, आश्रम से अस्पताल ले जाने पर मृत घोषितजोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, आश्रम से अस्पताल ले जाने पर मृत घोषितSadhvi Prem Baisa Death in Jodhpur: जोधपुर की साध्वी प्रेम बाईसा का निधन हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। निधन से पहले इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई, जबकि पिछले साल वायरल वीडियो को लेकर वह चर्चा में थीं।
Read more »

'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहत'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहतSadhvi Prem Baisa Death Controversy: साध्वी प्रेम बाईसा का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. पिता के साथ एक वीडियो को गलत तरीके से वायरल किए जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में थीं. उन्होंने संतों से 'अग्नि परीक्षा' की मांग की थी और सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें मरने के बाद न्याय मिलेगा.
Read more »

'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहत'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहतSadhvi Prem Baisa Death Controversy: साध्वी प्रेम बाईसा का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. पिता के साथ एक वीडियो को गलत तरीके से वायरल किए जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में थीं. उन्होंने संतों से 'अग्नि परीक्षा' की मांग की थी और सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें मरने के बाद न्याय मिलेगा.
Read more »

जोधपुर के आश्रम में निधन, कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा?जोधपुर के आश्रम में निधन, कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा?Who Was Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा का निधन हो गया। मौत से पहले कथित सुसाइड नोट सामने आया। पिछले साल वायरल वीडियो और ब्लैकमेलिंग मामले को लेकर वह चर्चा में थीं।
Read more »

Sadhvi Prem Baisa Death Reason: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई, कौन थीं यह कथावाचक, क्या हुआ था उनके सा...Sadhvi Prem Baisa Death Reason: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई, कौन थीं यह कथावाचक, क्या हुआ था उनके सा...Sadhvi Prem Baisa Death News: राजस्थान के जोधपुर में प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ महीने पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर विवादों में घिरा था. मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लिखा था- जीते जी नहीं, जाने के बाद मिलेगा न्याय.
Read more »

Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य! ये सवाल उलझा रहे गुत्थीSadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य! ये सवाल उलझा रहे गुत्थीSadhvi Prem Baisa Death Mystery: कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बन गई है। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के चार घंटे बाद इंस्टाग्राम पर आए कथित सुसाइड नोट ने मामले को और उलझा दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:01