Patna NEET Student Death Case: 18 से 21 साल का वो लड़का कौन, जिसका स्पर्म NEET स्टूडेंट के कपड़ों पर मिला?

Patna NEET Student Death Case News

Patna NEET Student Death Case: 18 से 21 साल का वो लड़का कौन, जिसका स्पर्म NEET स्टूडेंट के कपड़ों पर मिला?
Patna NEET Student Rape And MurderPatna NEET Student Murder CasePatna NEET Student Raped
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 125%
  • Publisher: 51%

Patna NEET Student Death Case: बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा संग रेप और मौत मामले में नया मोड़ आया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है. छात्रा के अंडरगारमेंट पर मिला स्पर्म 18 से 21 साल के किसी लड़के का है.

Patna NEET Student Death Case: बिहार की राजधानी पटना में NEET स्टूडेंट संग रेप और मर्डर मामले में नया मोड़ आया है. नीट छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिले स्पर्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जी हां, एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है.

FSL के आधिकारिक सूत्र का कहना है कि पटना में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के अंडरगारमेंट पर मिला स्पर्म 18 से 21 साल के किसी लड़के का है. अब तक इस केस में शक की सुई शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन की तरफ घुमी हुई थी. मगर इस खुलासे ने मामले को और उलझा दिया है. दरअसल, नीट छात्रा संग रेप और मर्डर मामले में एफएसएल के आधिकारिक सूत्र ने नया खुलासा किया है. इसके मुताबिक, पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली मृतक छात्रा के अंडरगारमेंट पर जो स्पर्म पाया गया था, वो 18 से 21 वर्ष के लड़के का है. अब सवाल है कि आखिर वो लड़का कौन है? क्या वही है नीट छात्रा का कातिल? क्यों अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया? इन सभी सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है. सूत्रों का कहना है कि एफएसल की रिपोर्ट आने के बाद अब एसआईआट ने इस उम्र के उस लड़के की तलाश तेज कर दी है. सूत्रों का कहना है कि 18 से 21 साल का यह लड़का, मृतक छात्रा का करीबी या हॉस्टल से जुड़ा है. खुलासा से नया मोड़ बता दें कि यह खुलासा ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है, जहां शुरू में इसे सुसाइड बताया जा रहा था. परिवार और आम लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, और पटना की सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. 18 साल की यह छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी. वह पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी. 6 जनवरी 2026 को शाम को वह अपने कमरे में बेहोश मिली थी. हॉस्टल के कर्मचारी उसे NMCH हॉस्पिटल ले गए, जहां वह कोमा में चली गई. इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. कैसे-कैसे उलझता गया केस सूत्रों की मानें तो शुरू में पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया. कहा गया कि छात्रा ने ज्यादा नींद की गोलियां खा लीं और वह टाइफाइड से भी पीड़ित थी. लेकिन परिवार ने आरोप लगाया कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि रेप और हत्या है. उन्होंने हॉस्टल मालिक मनीष रंजन और अन्य पर शक जताया. परिवार का कहना था कि पुलिस ने तीन दिन तक हॉस्टल सील नहीं किया, जिससे सबूत मिटाने का मौका मिल गया. मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई सामने ला दी. पोस्टमॉर्मट रिपोर्ट से खुला राज पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर कई चोटें मिलीं, जैसे गर्दन और प्राइवेट पार्ट्स पर निशान. यह साफ हो गया कि मौत से पहले उसके साथ यौन हिंसा हुई थी. एफएसली की टीम ने छात्रा के कपड़े और अंडरगारमेंट जांचे, जहां मेल स्पर्म के निशान मिले. इस स्पर्म के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया. इसके बाद उम्र का पता चला है. सूत्रों का कहना है कि जिसका सैंपल मिला है, वह छात्रा का दोस्त, रिश्तेदार या हॉस्टल से जुड़ा कोई हो सकता है. पटना नीट स्टूडेंट रेप एंड मर्डर केस की अन्य खास बातें पुलिस ने कई संदिग्धों के डीएनएस सैंपल लिए हैं, जिनमें हॉस्टल ओनर मनीष रंजन शामिल है. इनका स्पर्म से मिलान किया जाएगा. केस में लापरवाही पर दो पुलिस अधिकारियों- चित्रगुप्त नगर थाना की SHO रोशनी कुमारी और कदमकुआं के दारोगा हेमंत झा को सस्पेंड कर दिया गया है. परिवार वाले न्याया की गुहार लगा रहे हैं. छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी की मौत के बाद पुलिस उनसे ही पूछती रही कि वह किससे बात करती थी, जबकि असली अपराधी बच निकले. डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलेगी. फिलहाल SIT की जांच जारी है, और DNA रिपोर्ट से उम्मीद है कि जल्द सच्चाई सामने आएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Patna NEET Student Rape And Murder Patna NEET Student Murder Case Patna NEET Student Raped Patna NEET Student Murder News NEET Student FSL Report Bihar News What Is Patna NEET Student Rape Case पटना नीट स्टूडेंट रेप एंड मर्डर केस पटना नीट स्टूडेंट केस में नया खुलासा एफएसएल रिपोर्ट पटना न्यूज नीट स्टूडेंट मर्डर केस में क्या हुआ स्पर्म के सैंपल मिले Shambhu Girls Hostel Owner Manish News Patna Neet Student Case SIT नीट छात्रा मामले में क्या है नया अपडेट बिहार पुलिस सीबीआई जांच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEET Student Case: पिता-भाई का DNA क्यों? पटना पुलिस पर भड़क गए सांसद पप्पू यादवNEET Student Case: पिता-भाई का DNA क्यों? पटना पुलिस पर भड़क गए सांसद पप्पू यादवNEET Student Case: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में SIT ने 6 संदिग्धों के DNA नमूने लिए हैं। फॉरेंसिक जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर दे रही है। हालांकि, छात्रा के परिजनों के DNA सैंपल लिए जाने पर सांसद पप्पू यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला...
Read more »

NEET-PG: नीट-पीजी की उत्तर कुंजी नहीं देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाईNEET-PG: नीट-पीजी की उत्तर कुंजी नहीं देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाईसुप्रीम कोर्ट नीट-पीजी 2025 परीक्षा के प्रश्न पत्रों और उत्तर कुंजी को सार्वजनिक न करने के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और विजय बिश्नोई की पीठ ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की इस नीति पर संदेह व्यक्त किया। बोर्ड का तर्क है कि यह राष्ट्रीय संपत्ति को कोचिंग उद्योग के दुरुपयोग से बचाने के लिए है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि...
Read more »

NEET छात्रा मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बोले- अपराधी बख्शे नहीं जाएंगेNEET छात्रा मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बोले- अपराधी बख्शे नहीं जाएंगेPatna NEET Student Case: पटना में नीट छात्रा की मौत पर सियासत गरमा गई है। विपक्ष के हमलों के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जहानाबाद स्थित पीड़ित परिवार के गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि सुशासन में कोई अपराधी बख्शा नहीं...
Read more »

NEET छात्रा केस में बड़ा मोड़, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद SIT ने जोड़ा पॉक्सो ACT, अब दरिंदों की खैर नहीं!...NEET छात्रा केस में बड़ा मोड़, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद SIT ने जोड़ा पॉक्सो ACT, अब दरिंदों की खैर नहीं!...NEET Student Case: NEET छात्रा केस में जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट जुड़ने के बाद आरोपियों पर आरोप और गंभीर हो गए हैं. अब अपराध की प्रकृति, पीड़िता की उम्र और फॉरेंसिक साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए केस की दिशा तय होगी.
Read more »

NEET, JEE जैसी परीक्षाओं पर साइबर कमांडो की नजर... 243 डिजिटल योद्धा रोकेंगे हैकिंग, पेपर लीक और मालवेयर अटैकNEET, JEE जैसी परीक्षाओं पर साइबर कमांडो की नजर... 243 डिजिटल योद्धा रोकेंगे हैकिंग, पेपर लीक और मालवेयर अटैकदेश के 243 साइबर योद्धा अब NEET, JEE सहित राष्ट्रीय परीक्षाओं की डिजिटल निगरानी करेंगे। इसका उद्देश्य हैकिंग, मालवेयर अटैक और पेपर लीक जैसी धांधलियों को रोकना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के छह साइबर कमांडो भी इस टीम में शामिल हैं। यह कदम 2024 के NEET पेपर लीक और अन्य घटनाओं के बाद उठाया गया है,...
Read more »

NEET Student Death Case LIVE: स्पर्म से आरोपी की उम्र का पता चला, SIT की बढ़ी हलचलNEET Student Death Case LIVE: स्पर्म से आरोपी की उम्र का पता चला, SIT की बढ़ी हलचलNEET Student Death Case LIVE: पटना NEET छात्रा मामले में FSL ने बड़ा खुलासा किया है. कपड़ों पर मिले स्पर्म के अनुसार आरोपी की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. इस वैज्ञानिक सुराग के बाद SIT ने मृतका के करीबी दोस्तों और हॉस्टल से जुड़े युवाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:38:00