NEET Student Death Case LIVE: पटना NEET छात्रा मामले में FSL ने बड़ा खुलासा किया है. कपड़ों पर मिले स्पर्म के अनुसार आरोपी की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. इस वैज्ञानिक सुराग के बाद SIT ने मृतका के करीबी दोस्तों और हॉस्टल से जुड़े युवाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
पटना: बिहार की राजधानी में सनसनी फैलाने वाले NEET छात्रा रेप और संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस की विशेष जांच टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है .पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर दिया जा रहा है.
इसी कड़ी में हॉस्टल संचालिका के बेटे आशु अग्रवाल, हॉस्टल मालिक मनीष रंजन के बेटे और मृतका के एक करीबी दोस्त का ब्लड सैंपल लिया गया है. जांच का बढ़ता दायरा SIT ने अब तक कुल 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं, जिनका मिलान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और डीएनए रिपोर्ट से कराया जाएगा. ताजा अपडेट के मुताबिक, पुलिस ने 10 और संदिग्धों की सूची तैयार की है, जिनके सैंपल जल्द ही लिए जाएंगे. बता दें कि हॉस्टल मालिक मनीष रंजन का सैंपल पहले ही लिया जा चुका था, जिसके बाद अब उनके बेटे को भी इस प्रक्रिया के दायरे में लाया गया है. यह मामला पटना के एक नामी कोचिंग इलाके के हॉस्टल से जुड़ा है, जहां NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया. नीट छात्रा दुष्कर्म-हत्या मामले में News18 पर लाइव अपडेट जारी है. पटना के NEET छात्रा रेप और संदिग्ध मौत मामले में FSL सूत्रों से एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिससे जांच की दिशा अब पूरी तरह बदल सकती है. फॉरेंसिक जांच में मृतका के कपड़ों पर पाए गए स्पर्म के नमूनों से यह संकेत मिला है कि आरोपी की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच हो सकती है. इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सुराग के बाद SIT ने अब अपना ध्यान उन युवाओं पर केंद्रित कर दिया है जो मृतका के करीबी मित्र थे या हॉस्टल परिसर से जुड़े हैं, ताकि डीएनए मिलान के जरिए असली अपराधी की पहचान सुनिश्चित की जा सके.
NEET छात्रा मामला Patna Police Investigation पटना पुलिस जांच SIT Probe एसआईटी जांच Hostel Incident Patna पटना हॉस्टल घटना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Noida Engineer Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले में SIT जांच पूरी, आज CM Yogi को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, जानिए किसकी गलती आई सामनेDelhi NCR News in Hindi | UP News in Hindi | Uttar Pradesh News | Noida Engineer Death Case | Noida Engineer Yuvraj Mehta Death Case | Yuvraj Mehta Death Case | SIT investigation report on Yuvraj Mehta Death | Uttar Pradesh | Delhi NCR News | Yuvraj...
Read more »
NEET Student Case: पिता-भाई का DNA क्यों? पटना पुलिस पर भड़क गए सांसद पप्पू यादवNEET Student Case: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में SIT ने 6 संदिग्धों के DNA नमूने लिए हैं। फॉरेंसिक जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर दे रही है। हालांकि, छात्रा के परिजनों के DNA सैंपल लिए जाने पर सांसद पप्पू यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला...
Read more »
NEET छात्रा केस में बड़ा मोड़, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद SIT ने जोड़ा पॉक्सो ACT, अब दरिंदों की खैर नहीं!...NEET Student Case: NEET छात्रा केस में जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट जुड़ने के बाद आरोपियों पर आरोप और गंभीर हो गए हैं. अब अपराध की प्रकृति, पीड़िता की उम्र और फॉरेंसिक साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए केस की दिशा तय होगी.
Read more »
Ajit Pawar Death News LIVE: PM अजित पवार की पत्नी से मिलने पहुंचे फडणवीस-शिंदे, निधन पर जताया दुखAjit Pawar Death News LIVE | Ajit Pawar Plane Crash LIVE | अजित पवार के शव की कैसे हुई पहचान, चश्मदीद ने खोला राज, कौन सा सपना रहा अधूरा?
Read more »
Ajith Pawar Death: अजित पवार के विमान क्रैश होने का एक और वीडियो आया सामनेAjith Pawar Death: अजित पवार के विमान क्रैश होने का एक और वीडियो आया सामने Ajith Pawar Death Plane Crash LIVE CCTV Video राज्य | महाराष्ट्र
Read more »
पटना NEET छात्रा मौत मामले में 10 और लोगों के लिए गए सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार परपटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और यौन हिंसा मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। अब तक 25 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए मिलान के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें संदिग्ध और करीबी शामिल हैं। हाल ही में हॉस्टल संचालक के बेटे सहित 10 और लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा से इनकार नहीं किया गया है, और फॉरेंसिक रिपोर्ट में...
Read more »
