CM Yogi Adityanath up vidhan sabha :
लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के अंदर समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं को आड़े हाथों लिया. सीएम योगी ने कहा कि ‘ समाजवादी पार्टी के अंदर सनातन के लिए श्रद्धा नहीं है.
हमने मथुरा और वृंदावन का विकास किया है. हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान दिलाने का काम कर रही है.’ उन्होंने कहा कि समाजवादी जब अंतिम पायदान पर खड़ा होता है, तब उसे धर्म की याद आती है. विधानसभा में बोलते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मुझे अच्छा लगा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने को सनातनी कहा. ये स्वागत है कि आपने इस भाव को समझा है. महाकुम्भ, सनातन और आयोध्या को नेता प्रतिपक्ष ने स्वीकार किया. नेता प्रतिपक्ष ने खुद महाकुंभ में स्नान कर व्यवस्था की तारीफ की. महाकुम्भ में विश्वस्तरीय व्यवस्था न होती तो 63 करोड़ लोग स्नान न कर पाते. महाशिवरात्रि तक 65 करोड़ की संख्या पार होगी. भारत के 144 करोड़ में से 110 करोड़ सनातनी हैं. आपने कहा कि आप बुद्ध को नहीं मानते. हम बुद्ध, जैन, सिख धर्म समेत सभी पंथ संप्रदाय का सम्मान करते हैं. 26 दिसंबर की तिथि वीर बाल दिवस के रूप में घोषित की. CM आवास में पहली बार लगातार गुरु वाणी का आयोजन हो रहा है.’
Samajwadi Party Maha Kumbh Mela 2025 Up Vidhan Sabha Live UP News UP Live News UP Latest News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी महाकुंभ मेला 2025 यूपी विधान सभा लाइव यूपी समाचार यूपी लाइव न्यूज यूपी लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में संत सम्मेलन में पहुंचे, सनातन धर्म की एकता और अखंडता का आह्वान कियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के विराट संत सम्मेलन में हिसा लिया। उन्होंने संतों और धर्माचार्यों को सम्बोधित करते हुए सनातन धर्म की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को सनातन धर्म की अद्भुत ऊर्जा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताते हुए पूरे विश्व में इसके संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की विराटता और दिव्यता का प्रमाण है।
Read more »
महाकुंभ में सीएम योगी के निर्देश: वरिष्ठ अधिकारियों को खुद जांच के लिएबिहार के मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में व्यवस्थाओं की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को खुद जांच के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि दो और तीन फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होंगे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आगमन की उम्मीद है। उन्होंने झूंसी क्षेत्र के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर जोर दिया है।
Read more »
UP Politics: Lok Sabha में Akhilesh Yadav ने CM Yogi को बताया सनातन विरोधीसमाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए योगी को सनातन विरोधी बताया। महाकुंभ में भगदड़ को लेकर उन्होंने यह आरोप लगाया।
Read more »
ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में लगाई संगम में डुबकीबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने प्रयागराज में महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने यह डुबकी अपनी सनातन धर्म में गहरी आस्था को दर्शाने के लिए लगाई।
Read more »
योगी ने विपक्ष पर किया तंज, कहा- महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहने वालों से सनातन धर्म का अपमानउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ हादसे पर विपक्ष के आरोपों का तीव्र रूप से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ कोई पार्टी या सरकार का नहीं बल्कि समाज का आयोजन है। उन्होंने विपक्षी दलों को महाकुंभ के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और झूठे वीडियो दिखाने पर हमला किया और कहा कि यह 56 करोड़ श्रद्धालुओं और भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया है और गुनहगार बचेगा नहीं, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर विपक्षी नेताओं पर व्यंग्य किया
Read more »
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, 'सदी की दुर्लभ घटनाओं' में से एक है महाकुंभ मेला'यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के 50 प्रतिशत से अधिक सनातन धर्म अनुयायी महाकुंभ में पहुंचे.
Read more »
