Nainital News : हालिया भूकंप के झटकों ने एक बार फिर इशारा किया है कि पूरा नैनीताल खतरे में है. 1000 मकानों का सर्वे भी यह सवाल उठा रहा है. आइये जानते हैं पूरा मामला...
नैनीताल : नैनीताल पर इस वक्त चौतरफा संकट है. कहीं भूस्खलन तो कहीं नई दरारें यहां के रहनुमाओं को डरा रही हैं. हालांकि ये भी सच है कि खतरों के बीच शहर में निर्माण भी अंधाधुंध होता रहा है. बीते हफ्ते जिले में आए भूकंप के झटकों ने इस बात को लेकर और चिंता पैदा कर दी है.
शहर में बड़ी आबादी, पर्यटकों की भरमार और बेतहाशा भवनों के निर्माण ने इस टेंशन को और ज्यादा बढ़ा दिया है. अब सीबीआरआई को इस मामले में आगे आना पड़ा है. आंकलन किया जा रहा है कि क्या शहर भूकंप के झटके सहन कर सकेगा.. इस पर बाकायदा रिपोर्ट तैयार की जा रही है. दरअसल, भूकंप के लिए संवेदनशील शहर नैनीताल के अब मकानों के सर्वे होगा. बिना प्लानिंग के तैयार मकानों को सर्वे में लिया गया है तो 1 हजार भवनों की जांच सीबीआरआई यानि सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्ट्यूट करेगा. इसके तहत शहर के घर भूकंप के लिए सुरक्षित हैं, इसकी जांच की जाएगी तो बचाव के साथ कैरिंग केपेसिटी की अध्ययन रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी. भूवैज्ञानिकों की टीम ने खुद निरीक्षण कर मिट्टी की जांच की है तो कितने घर सुरक्षित हैं, इन पर अध्ययन किया जाने लगा है. गौरतलब है कि पिछले 4 दशकों में खतरे के बावजूद भी सरोवर नगरी में चौतरफा निर्माण हुआ है. शहर के टिफिनटॉप, चाइना पिक, चार्टनलॉज, स्नोव्यू समेत कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है तो अधिकांश इलाकों में नई दरारें भी संकट दिखा रही हैं. इन सबके बाद भी ना तो वाहनों के दबाव को कम किया गया है और ना ही निर्माण पर रोक लगी है. कैरिंग केपिसिटी को लेकर भी साल 2009 में कई विशेषज्ञों ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भी भेजी थी.. तो 1995 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय, जिसमें व्यवसायिक निर्माण को बंद करने का आदेश दिया गया, उसका भी उल्लंघन होता रहा है. बहरहाल पूरा नैनीताल खतरे में है और 1000 मकानों का सर्वे सवाल उठा रहा है. हालांकि सरकार नैनीताल को बचाने के लिये निर्माण और भूवैज्ञानिकों और आम शहरी के सुझावों को लागू करने की दिशा में जल्द कदम उठाने की तैयारी कर रही है, ताकि शहर को बचाया जा सके.
Nainital Houses Survey Nainital News Nainital Temperature Nainital Snowfall Nainital Earthquake Carrying Capacity Of Nainital Nainital Latest News Nainital Weather Nainital Ka Mausam Nainital CBRI नैनीताल घरों का सर्वेक्षण नैनीताल समाचार नैनीताल भूकंप नैनीताल की वहन क्षमता नैनीताल लेटेस्ट न्यूज नैनीताल का मौसम नैनीताल आज का मौसम नैनीताल सीबीआरआई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेशसंयुक्त समिति (जेपीसी) की वक्फ (संशोधन) विधेयक पर रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की जाएगी। रिपोर्ट में विधेयक के प्रावधानों पर विचार-विमर्श और प्राप्त साक्ष्यों का रिकॉर्ड शामिल होगा।
Read more »
बिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरूबिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार आर्थिक सर्वेक्षण और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
Read more »
दिल्ली में नये मुख्यमंत्री का चयन: भाजपा विधायक दल की बैठक आजभाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज दिल्ली में नये मुख्यमंत्री का चयन करेगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा।
Read more »
1000 mg का पेनकिलर भी नहीं दे पाएगा इतनी तेज आराम, इस पौधे से छूमंतर होगा दर्द1000 mg का पेनकिलर भी नहीं दे पाएगा इतनी तेज आराम, इस जंगली पौधे से छूमंतर होगा हड्डी का भयंकर दर्द!
Read more »
तीन चरणों में पूरा होगा भूमि सर्वे का काम, बिहार के इस शहर से हुई शरूआतगांव ही नहीं अब शहर के जमीन का भी होगा सर्वे, बिहार के इस जिले में शुरू हुआ काम, जान लें नियम
Read more »
लव लाइफ में आ सकती है मुश्किलें, इस उपाय से मनोकामना होगी पूर्णDhanu Rashifal: चंद्रमा के संचार का पड़ सकता है असर, सेहत करेगी परेशान, इस उपाय से कारोबार में होगा फायदा
Read more »
