Cyber Crime Racket: टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट के साथ क्राइम का स्वरूप भी बदल चुका है. अब अपराधी घरों में नहीं, बल्कि बैंक खाते में सेंध लगा देते हैं. साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का फैलाव इस तरह का है कि इसे सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं. दिल्ली पुलिस की टीम ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है.
Cyber Crime Racket: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े एक संगठित साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नॉर्दर्न रेंज-1 टीम द्वारा चलाए जा रहे Cy-Hawk अभियान के तहत की गई.
पुलिस के अनुसार, यह मामला ई-एफआईआर संख्या 53/2025 के तहत दर्ज किया गया था, जो उत्तम नगर निवासी 56 वर्षीय रंजन की शिकायत पर आधारित है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि स्टॉक मार्केट से जुड़े साइबर फ्रॉड में उनसे करीब 42.5 लाख रुपये की ठगी की गई. जांच में सामने आया कि यह रकम 36 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी. इनमें से 3 सितंबर 2025 को पीड़ित के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 3,74,065 रुपये यूको बैंक, आरके पुरम के खाते में ट्रांसफर हुए थे, जिन्हें उसी दिन चेक के जरिए निकाल लिया गया. यह खाता मुनीरका गांव निवासी सब्बीर अहमद के नाम पर पाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व और एसीपी अशोक शर्मा की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान सब्बीर अहमद को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अलग-अलग बैंकों में 9-10 खाते खुलवाए थे और उनके बैंक किट मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद दिलशाद , निवासी बटला हाउस, को सौंप दिए थे. बदले में उसे ठगी गई रकम पर दो प्रतिशत कमीशन मिलता था. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे पुलिस ने 5 फरवरी को सरफराज और दिलशाद को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके संबंध चीनी हैंडलर्स से थे और वे क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी की बिक्री में शामिल थे, जिससे इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय साइबर-फाइनेंशियल लिंक उजागर हुए. पुलिस के मुताबिक, आरोपी डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था करने और बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर कई बैंक खाते खुलवाने में भी शामिल थे. सब्बीर अहमद की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद दोनों ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की और सिम कार्ड व चेकबुक तोड़ दिए, हालांकि अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन बाद में बरामद कर लिया गया. विदेशी हैंडलर्स की तलाश दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी पहले भी 25 सितंबर 2025 को दर्ज एफआईआर संख्या 45/25 में गिरफ्तार हो चुके हैं, जिससे उनकी साइबर अपराध में लगातार संलिप्तता की पुष्टि होती है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पंकज कुमार ने कहा कि यह सफलता एनआर-1 टीम की तकनीकी दक्षता और सतर्कता को दर्शाती है. फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों, विदेशी हैंडलर्स और बड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की पहचान में जुटी हुई है.
मामले की हकीकत जान पुलिस भी चकरा गई फिर इंटरनेशनल लिंक आया सामने - Delhi Police Bust
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश: मोबाइल नेट रिचार्ज के नाम पर लूटे 36 हजार, सचिव-सरपंच को SDM ने भेजा नोटिसमध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की एक ग्राम पंचायत में मोबाइल नेट रिचार्ज के नाम पर 36 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। सरपंच और सचिव ने मिलकर 15वें वित्त आयोग के फंड से यह राशि निकाली। एसडीएम ने इस अनियमितता पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया...
Read more »
அரசு ஊழியர்களே கவனத்திற்கு! ராஜினாமா செய்தால் ஓய்வூதியம் கிடைக்காது -நீதிமன்றம் அதிரடிInvalid Pension Rule 36: மருத்துவக் காரணங்களுக்காக ராஜினாமா செய்யும் அரசு ஊழியர்கள் ஓய்வூதியம் பெறத் தகுதியற்றவர்கள் என சென்னை உயர் நீதிமன்றம் தீர்ப்பளித்துள்ளது. இதன் முழு விவரங்கள் இங்கே.
Read more »
पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या हुई 36, शिया मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ था आत्मघाती हमलापाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या 36 हो गई है। दाएश ने इस्लामाबाद की खदीजा अल-कुबरा मस्जिद में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा से एक मास्टरमाइंड सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
Read more »
छोटे कर्ज के लालच में बड़ा नुकसान, लोन ऐप्स के जाल में फंसकर गंवाए 36 लाख रुपयेहैदराबाद के एक व्यक्ति को डिजिटल लोन ऐप्स के जाल में फंसकर 36.
Read more »
इस्लामाबाद मस्जिद में आत्मघाती हमला, 36 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारीपाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 36 लोगों की मौत हो गई, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है। भारत ने हमले की निंदा की और पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया। ISIS ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों को IS में शामिल होने के लिए कहा। हमले में 150 से अधिक लोग घायल हुए। पाकिस्तान ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। यह हमला इस्लामाबाद में 2008 के मैरियट होटल बम धमाके के बाद सबसे घातक था।
Read more »
एलन मस्क की भविष्यवाणी, कहा- 36 महीनों में धरती से सस्ता होगा अंतरिक्ष में AI लगाना, वजह भी बताईएलन मस्क ने कहा है कि अगले 36 महीनों में धरती से सस्ता, अंतरिक्ष में एआई लगाना हो सकता है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अंतरिक्ष में कोई भी सौर पैनल धरती से लगभग 5 गुना अधिक ऊर्जा दे सकता है। वहां बैटरियों की जरूरत भी नहीं होगी।
Read more »
