'विराट कोहली और रोहित शर्मा को कोई मजबूर नहीं कर सकता', बीसीसीआई ने सचिव ने सख्त लहजे में दिया जवाब

United States News News

'विराट कोहली और रोहित शर्मा को कोई मजबूर नहीं कर सकता', बीसीसीआई ने सचिव ने सख्त लहजे में दिया जवाब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने को लेकर कई खबरें सुनने को मिलती है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे लेकर साफ कर दिया है कि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी हैं. उनको किसी भी फॉर्मेट से संन्यास लेने के लिए कोई मजबूर नहीं कर सकता.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर चल रही सारी अटकलों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगा दिया है. उन्होंने उन सभी सवालों के जवाब दिए जो काफी दिनों से फैंस के अंदर चल रहे थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित और विराट ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद टेस्ट क्रिकेट को भी छोड़ने का फैसला लिया. अब दोनों सिर्फ वनडे में भारत की तरफ से खेलते हैं. इन दोनों के वनडे के भविष्य पर चर्चा होती रहती है. टीवी टुडे के एक पॉडकास्ट में बीसीसीआई सचिव पहुंचे थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या गौतम गंभीर कोहली को टीम से बाहर करना चाहते हैं, तो सैकिया ने सख्त जवाब दिया, “ऐसी धारणा हो सकती है, लेकिन विराट कोहली हमेशा टीम में हैं. गौतम गंभीर भी टीम में हैं. हम नतीजे देखते हैं. क्या आपने कभी विराट कोहली को टीम से बाहर देखा है?” ‘कोहली को कोई मजबूर नहीं कर सकता’ BCCI सचिव ने यह भी साफ किया कि विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को कोई भी किसी फैसले के लिए मजबूर नहीं कर सकता. “विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को कोई भी बदलने या कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. वह उस स्तर पर हैं. वह आम खिलाड़ी नहीं हैं, वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं. जब तक वह खुद न चाहें, कोई भी उन्हें किसी फैसले के लिए मजबूर नहीं कर सकता. बोर्ड किसी भी खिलाड़ी के करियर में दखल नहीं देगा,” सैकिया ने कहा. विराट और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद उनके वनडे करियर को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज के बाद दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि, दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को चुप करा दिया. “बहुत लोग बकवास भी लिखते हैं. हम बकवास पर टिप्पणी नहीं कर सकते. हमें ऐसी कोई चीजें नजर नहीं आतीं. ये बातें कभी किसी मीटिंग में नहीं उठीं,” सैकिया ने तब कहा जब उनसे पूछा गया कि गंभीर कोहली और रोहित को ODI टीम में नहीं चाहते, इस पर वह क्या सोचते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 07:25:25