इस्लामाबाद मस्जिद में आत्मघाती हमला, 36 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

अंतर्राष्ट्रीय News

इस्लामाबाद मस्जिद में आत्मघाती हमला, 36 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी
इस्लामाबादमस्जिद हमलाISIS
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 36 लोगों की मौत हो गई, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है। भारत ने हमले की निंदा की और पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया। ISIS ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों को IS में शामिल होने के लिए कहा। हमले में 150 से अधिक लोग घायल हुए। पाकिस्तान ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। यह हमला इस्लामाबाद में 2008 के मैरियट होटल बम धमाके के बाद सबसे घातक था।

Islamabad Mosque Blast: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद जानलेवा धमाका हुआ, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई, इस हमले की भारत ने भी कड़े शब्दों में निंदा की और पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर दिया.

इस हमले का दोष पाकिस्तान पड़ोसियों पर मढ़ रहा था. हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी ग्लोबल आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है. हमले में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हमले के बाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. किया गया था दावा इस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट ने अपने नए अल-नबा इश्यू में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों से कहा है कि वे खोरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट में शामिल हो जाएं. धमाके के बारे में दावा IS सेंट्रल के माउथपीस अमाक के जरिए किया गया था, जिसमें कहा गया था कि यह हमला इस्लामिक स्टेट इन पाकिस्तान प्रोविंस के एक सैनिक द्वारा किया गया एक फिदायीन ऑपरेशन था जो मस्जिद कंपाउंड के अंदर 2019 से एक्टिव है. सैफुल्लाह अंसारी के रूप में हुई पहचान अमाक ने 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया, जबकि पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर 36 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की बात मानी थी. सुसाइड बॉम्बर की पहचान अमाक ने सैफुल्लाह अंसारी के रूप में की थी. IS माउथपीस ने उसकी बैअत लेते हुए तस्वीर भी पोस्ट की थी. बयान में यह भी बताया गया कि सैकड़ों पाकिस्तानी शिया सीरिया में ईरान समर्थक जैनबियून ब्रिगेड मिलिशिया में शामिल हो गए हैं. अमाक के इस दावे के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर इस घटना में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया. सबसे खतरनाक धमाकों में एक TOI की रिपोर्ट के मुताबिक तरलाई इलाके में खदीजतुल कुबरा मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ यह धमाका, 2008 के मैरियट होटल बम धमाके के बाद इस्लामाबाद में हुआ सबसे खतरनाक धमाका था. यह धमाका उज्बेक राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के पाकिस्तान दौरे के समय हुआ. इस हमले को देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव का नतीजा माना जा रहा है. इससे पहले जनवरी में, ISKP ने बाजौर जिले में हुए एक धमाके की जिम्मेदारी ली थी जिसमें नजीबुल्लाह नाम का एक सीनियर लश्कर कमांडर मारा गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

इस्लामाबाद मस्जिद हमला ISIS पाकिस्तान आतंकवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

36 भाषाओं में गाना गाने वाली भारतीय सिंगर, गिनीज बुक में दर्ज था नाम, इन कालजयी गीतों की आज भी अमर है धुन36 भाषाओं में गाना गाने वाली भारतीय सिंगर, गिनीज बुक में दर्ज था नाम, इन कालजयी गीतों की आज भी अमर है धुनभारत की ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की आज पुण्यतिथि है. दिग्गज सिंगर को इस दुनिया को अलविदा कहे 4 साल हो गए हैं, लेकिन उनके गानों की धुन आज भी अमर है. लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था और उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था.
Read more »

मध्य प्रदेश: मोबाइल नेट रिचार्ज के नाम पर लूटे 36 हजार, सचिव-सरपंच को SDM ने भेजा नोटिसमध्य प्रदेश: मोबाइल नेट रिचार्ज के नाम पर लूटे 36 हजार, सचिव-सरपंच को SDM ने भेजा नोटिसमध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की एक ग्राम पंचायत में मोबाइल नेट रिचार्ज के नाम पर 36 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। सरपंच और सचिव ने मिलकर 15वें वित्त आयोग के फंड से यह राशि निकाली। एसडीएम ने इस अनियमितता पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया...
Read more »

ISIS ने ली इस्लामाबाद की मस्जिद में विस्फोट की जिम्मेदारी, सुसाइड बॉम्बर ने नमाजियों के बीच खुद को उड़ाया थाISIS ने ली इस्लामाबाद की मस्जिद में विस्फोट की जिम्मेदारी, सुसाइड बॉम्बर ने नमाजियों के बीच खुद को उड़ाया थाशुक्रवार को इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 33 लोगों की मौत हो गई और 169 घायल हुए। आतंकी संगठन ISIS ने इसकी जिम्मेदारी ली है। SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार, हमलावर ने नमाजियों के बीच अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट...
Read more »

அரசு ஊழியர்களே கவனத்திற்கு! ராஜினாமா செய்தால் ஓய்வூதியம் கிடைக்காது -நீதிமன்றம் அதிரடிஅரசு ஊழியர்களே கவனத்திற்கு! ராஜினாமா செய்தால் ஓய்வூதியம் கிடைக்காது -நீதிமன்றம் அதிரடிInvalid Pension Rule 36: மருத்துவக் காரணங்களுக்காக ராஜினாமா செய்யும் அரசு ஊழியர்கள் ஓய்வூதியம் பெறத் தகுதியற்றவர்கள் என சென்னை உயர் நீதிமன்றம் தீர்ப்பளித்துள்ளது. இதன் முழு விவரங்கள் இங்கே.
Read more »

पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या हुई 36, शिया मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ था आत्मघाती हमलापाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या हुई 36, शिया मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ था आत्मघाती हमलापाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या 36 हो गई है। दाएश ने इस्लामाबाद की खदीजा अल-कुबरा मस्जिद में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा से एक मास्टरमाइंड सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
Read more »

छोटे कर्ज के लालच में बड़ा नुकसान, लोन ऐप्स के जाल में फंसकर गंवाए 36 लाख रुपयेछोटे कर्ज के लालच में बड़ा नुकसान, लोन ऐप्स के जाल में फंसकर गंवाए 36 लाख रुपयेहैदराबाद के एक व्यक्ति को डिजिटल लोन ऐप्स के जाल में फंसकर 36.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:01