Maharashtra Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana Scam Case;
ऑडिट में खुलासा- 14,298 पुरुषों ने खुद को महिला बताकर महाराष्ट्र सरकार से ₹21.44 करोड़ ठगेमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय की इसी रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलते योजना को पहले ही साल में 1640 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र में आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं के लिए बनाई गई लाडकी बहन योजना के तहत 14,000 से ज्यादा पुरुषों ने धोखाधड़ी से पैसे लिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के एक ऑडिट में यह खुलासा हुआ है। 14,298 पुरुषों को 21.
44 करोड़ रुपए दिए गए, जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हेराफेरी की और खुद को महिला बताकर रजिस्टर करा लिया। यह खुलासा योजना शुरू होने के लगभग 10 महीने बाद हुआ। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शुरू की गई यह योजना, भाजपा के नेतृत्व वाले और शिवसेना व राकांपा के महायुति गठबंधन के लिए वोटर्स को लुभाने का जरिया थी। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की उम्र की उन महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिए जाते हैं, जिनके परिवारों की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से कम है। स्कैम के खुलासे के बाद डिप्टी CM अजित पवार ने कहा,"लाडकी बहन योजना गरीब महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई थी। हम उन्हें दिया पैसा वसूल करेंगे। अगर वे सहयोग नहीं करते हैं, तो आगे कार्रवाई होगी।"महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की इसी रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी रजिस्ट्रेशन के कारण योजना को पहले ही साल में 1640 करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा दुरुपयोग 7.97 लाख से ज्यादा महिलाओं के एक ही परिवार से तीसरी लाभार्थी के होने से हुआ। योजना में स्पष्ट रूप से प्रति परिवार केवल 2 महिलाओं को लाभ देने की सीमा है। इस नियम के उल्लंघन से सरकारी खजाने को 1196 करोड़ रका नुकसान हुआ। एक और अनियमितता यह है कि 65 साल से ज्यादा उम्र की 2.87 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जबकि एज लिमिट निर्धारित है। इन लाभार्थियों के कारण लगभग 431.7 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अलावा, चार पहिया वाहन रखने वाले परिवारों की 1.62 लाख महिलाएं भी लाभार्थी सूची में शामिल पाई गईं। योजना की शर्तों के अनुसार, ऐसी महिलाएं वित्तीय सहायता की पात्र नहीं हैं।महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा,"महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी आवेदनों की पात्रता की पुष्टि के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी थी। उसके मुताबिक लगभग 26.34 लाख लाभार्थी अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर जून 2025 से इन 26.34 लाख आवेदकों के लिए लाभ अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। योजना के लगभग 2.25 करोड़ पात्र लाभार्थियों को जून 2025 के महीने का पैसा भेजा गया है।"मंदिर से 25 सीढ़ी पहले हादसा, 29 घायल; चश्मदीद बोला- तार में करंट उतरा, पुलिस बोली- ये अफवाहजन्मदिन की बधाई दी; 22 दिन पहले दोनों एक मंच पर थे, ऐसा 20 साल बाद हुआ थामहिला का लिवर बना बच्चेदानी, 3 महीने का भ्रूण; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरेंचोल राजा की 1000वीं जयंती पर कहा- जब ऊं नमः शिवाय सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं
Ladki Bahin Yojana Ladki Bahin Yojana Scam WCD
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान: महिला ने बिजनेसमैन को ऐसे साइबर ठगी के जाल में फंसाया कि लाखों गवां दिए, ऐसी ट्रिक से आप भी रहे सावधान!Ajmer News:अजमेर में एक महिला ने खुद को आईपीओ निवेश विशेषज्ञ बताकर एक बिजनेसमैन से 56.
Read more »
दिल्ली: महिला कर्मचारी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार की नई नीति जारी; जानिए क्यों होंगी शर्तेंदिल्ली सरकार ने महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने के लिए श्रम विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके लिए महिला कर्मचारियों की सहमति आवश्यक होगी।
Read more »
ओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहारओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
Read more »
यूक्रेन में बड़ा सियासी फेरबदल, जेलेंस्की ने ट्रंप से मिनरल डील करने वाली यूलिया को बनाया पीएम, जानें कौन हैंस्विरीडेन्को यूक्रेन सरकार में नई भूमिकाएं संभालने वाले ग्रुप से हैं। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध में घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
Read more »
Ladki Bahin Scheme Scam: लाडकी बहिन योजना में 14298 पुरुष उठाते रहे पैसा, सरकार को लगा दिया 21 करोड़ का चून...Ladki Bahin Scheme Scam: लाडकी बहिन योजना का आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की मदद देना है. हालांकि अब पता चला है कि महाराष्ट्र में 14,298 पुरुषों ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठा लिया.
Read more »
'लाडकी बहन योजना में पुरुषों की एंट्री गलत, लाभ लिया तो होगी कार्रवाई', बोले अजित पवारधनंजय मुंडे को मिली आंशिक राहत पर अजित पवार ने कहा कि कुछ मामलों में जांच रिपोर्ट अदालत में पेश होनी बाकी है. अगर सभी रिपोर्टें सकारात्मक आती हैं तो हम उस पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, वे ईमानदारी से निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं.
Read more »
