Ladki Bahin Scheme Scam: लाडकी बहिन योजना का आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की मदद देना है. हालांकि अब पता चला है कि महाराष्ट्र में 14,298 पुरुषों ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठा लिया.
महाराष्ट्र सरकार की बेहद महत्वकांक्षी ‘ लाडकी बहिन योजना ’ में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए खास तौर पर चलाई जा रही इस योजना का 14,298 पुरुषों ने फर्जी तरीके से लाभ उठा लिया.
सरकार की तरफ से की गई हालिया समीक्षा में यह खुलासा हुआ, जिसमें पता चला है कि इस फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को 21.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. लाडकी बहिन योजना अगस्त 2024 में शुरू की गई थी, जिसका मकसद राज्य की 21 से 65 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है. लेकिन हाल ही में हुए लाभार्थी ऑडिट में पता चला है कि हजारों पुरुष फर्जी पहचान या दस्तावेजों के जरिए लाभार्थियों की सूची में शामिल हो गए और लगातार पैसे उठाते रहे. फर्जीवाड़े से उठ रहे सवाल सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन पुरुषों को जब तक योजना की समीक्षा नहीं हुई, तब तक नियमित रूप से भुगतान होता रहा. अब राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में पुरुष योजना की पात्रता जांच को पार कैसे कर गए, उनके आवेदन किसने पास किए, और सिस्टम में ऐसी चूक कैसे हुई? महिला और बाल विकास विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी हो रही है, और भ्रष्ट तरीके से खर्च हुए फंड की वसूली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है. पहले भी सामने आई गड़बड़ी हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब राज्य में कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं. इससे पहले सैनिटरी नैपकिन सब्सिडी योजना और शिव भोजन थाली योजना में भी अयोग्य लाभार्थियों के नाम दर्ज होने और धनराशि की हेराफेरी के मामले सामने आ चुके हैं. सरकार अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल दोषियों पर कार्रवाई की दिशा में बढ़ रही है, बल्कि योजना में पारदर्शिता और सत्यापन की प्रक्रिया को और सख्त बनाने की तैयारी कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों से बचा जा सके.
Maharashtra Women Scheme लाडकी बहिन योजना Maharashtra Government Scheme महाराष्ट्र सरकार योजना Fraud In Government Schemes सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा Maharashtra News महाराष्ट्र समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखपति दीदी के बाद धामी सरकार शुरू करेगी जलसखी योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को मिलेगी मजबूतीPushkar Singh Dhami government will start Jal Sakhi scheme, rural drinking water supply will get strengthened । लखपति दीदी के बाद धामी सरकार शुरू करेगी जलसखी योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को मिलेगी मजबूती
Read more »
1250 या 1500 रुपये! जुलाई में लाडली बहना योजना का कितना पैसा आएगा खाते में?मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। रक्षा बंधन पर बहनों को शगुन मिलेगा। लेकिन यह पैसा किस महीने की किस्त में जुड़कर आएगा?
Read more »
Ladki Bahin Yojana: लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी खबर, 2289 सरकारी कर्मचारियों ने सरकार को ठगा, जानें कैसेAditi Tatkare on Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने विधानसभा में सवाल के लिखित जवाब में स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से करीब 2,289 सरकारी कर्मचारी महिलाओं को लाभ मिला...
Read more »
ये कैच नहीं मैच छोड़ा... एक खिलाड़ी ने कर दी इतनी बड़ी गलती, अब पछता रहे होंगे सारे अंग्रेजभारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के जैक क्राउली ने ऋषभ पंत का एक आसान कैच छोड़ दिया। जिसके चलते इंग्लैंड की टीम को तगड़ा नुकसान हुआ।
Read more »
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराया, एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीतएजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया था।
Read more »
लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपयेLadli Behna Yojana 26th Installment: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। सरकार ने तारीख का ऐलान कर दिया है।
Read more »
