Banda News : लेखपाल के अनुसार, उसने आख्या लगाने से मना कर दिया था. एसडीएम को बताया कि यह निर्माण कार्य अवैध तरीके से कराया जा रहा है. इसमें आख्या नहीं लगाई जा सकती है. इनकार करने से बौखलाए एसडीएम ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया.
बांदा : यूपी के बांदा जिले में भवन निर्माण में मनमाफिक आख्या न लगाने पर एसडीएम पर चकबंदी लेखपाल को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है. लेखपाल ने कहा है कि उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि आख्या लगा दो नहीं तो इतने जूते मारूंगा कि गंजे हो जाओगे.
डेढ़ घंटे तक कमरे में बंद लेखपाल को आख्या लगाने के बाद ही मुक्त किया गया. इस घटनाक्रम के बाद जिले भर के चकबंदी लेखपाल आक्रोशित हो गए. लेखपालों ने कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत की. चेतावनी दी कि यदि एसडीएम पर कार्रवाई नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी. इस मामले में अब डीएम ने जांच के आदेश कर दिए है. मामला है बांदा जिले के नरैनी तहसील का, जहां बीते 29 अक्टूबर को नरैनी तहसील के सहायक चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि एसडीएम अमित शुक्ल ने उन्हें अपने दफ्तर बुलाया था. ग्राम पंचायत पथरा में एक भवन निर्माण हो रहा है. यह भवन अवैध रूप से तैयार किया जा रहा है. मामले में दो पक्षों का विवाद भी चल रहा था. एसडीएम नरैनी अमित शुक्ल ने अवैध निर्माण कराने वाले राजेंद्र शुक्ल के पक्ष में आख्या लगाने को कहा था. लेखपाल के अनुसार, उसने आख्या लगाने से मना कर दिया था. एसडीएम को बताया कि यह निर्माण कार्य अवैध तरीके से कराया जा रहा है. इसमें आख्या नहीं लगाई जा सकती है. इनकार करने से बौखलाए एसडीएम ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. आरोप लगाया कि एसडीएम ने उन्हें एक तमाचा मारते हुए बगल के कमरे में बंधक बना दिया. कमरे में ताला लगा दिया गया. धमकी दी कि आख्या नहीं लगाई तो इतने जूते मारूंगा कि गंजे हो जाआगे. लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीएम ने जबरन आख्या लगवाने के बाद ही लेखपाल को मुक्त किया. विकास के अनुसार, उन्होंने त्वरित घटना की सूचना सहायक चकबंदी अधिकारी तृतीय अरुण नारायण सिंह को दी, लेकिन उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने का आश्वासन मात्र दिया. कार्रवाई न होने पर चकबंदी लेखपाल संघ ने आयुक्त और डीएम से प्रकरण को लेकर मुलाकात की. लेखपाल का कहना था कि प्रकरण में अफसर कार्रवाई के बजाए समझौते का दबाव बना रहे हैं. उधर इस मामले में डीएम जे रीभा ने पूरे मामले की जांच करने के आदेश जारी कर दिए है. एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने जांच करने के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी को नियुक्त किया है. सेनरैनी एसडीएम अमित शुक्ल का विवादों से गहरा नाता रहा है. कुछ माह पहले विधायक से भी इनका विवाद हो गया था. उस दौरान विधायक द्वारा एसडीएम को पीटे जाने की चर्चा सुर्खियों में रही है.
Banda Lekhpal Banda News In Hindi Banda News Banda Local News Banda Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Meet Gwalior CSP Hina Khan, Madhya Pradesh Police Officer Who Joined Jai Shri Ram Chant To Control MobGwalior CSP Hina Khna, being a Muslim, was termed ‘anti-Sanatan’ by the some rightwing activists while she was just obeying the orders of the SDM.
Read more »
CNG कर्मियों को थप्पड़ मारने वाले RAS छोटू लाल शर्मा का निलंबनBhilwara SDM News : CNG कर्मियों को थप्पड़ वाले वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आखिरकार RAS छोटू लाल शर्मा का निलंबन हो गया.
Read more »
'सब गोल माल है...', थप्पड़बाज SDM की शिकायती चिट्ठी लिखने वाली पत्नी भी निकली फर्जीराजस्थान में फ्यूल स्टेशन पर हुई घटना ने SDM छोटू लाल शर्मा के विवादित अतीत को सुर्खियों में ला दिया है, जिनका सस्पेंशन, कानूनी मामलों और घरेलू झगड़ों का इतिहास रहा है.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: मुंबई में स्पा सेंटर पर छापा, 6 थाई महिलाएं रेस्क्यू की गईंbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
AQI बिगाड़ रहे थे अवैध प्लांट, दादरी SDM की टीम ने 10 यूनिट्स पर लगाया ताला, नोटिस जारीगौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध आरएमसी प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम दादरी के नेतृत्व में टीम ने दस प्लांटों का निरीक्षण किया, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। प्लांट बंद कर दिए गए हैं और मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निवासियों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, क्योंकि प्रदूषण से वायु गुणवत्ता खराब हो रही...
Read more »
