गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध आरएमसी प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम दादरी के नेतृत्व में टीम ने दस प्लांटों का निरीक्षण किया, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। प्लांट बंद कर दिए गए हैं और मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निवासियों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, क्योंकि प्रदूषण से वायु गुणवत्ता खराब हो रही...
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध रूप से चल रहे रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर एसडीएम दादरी अनुज नेहरा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने ऐश डिविनो सोसाइटी के आसपास चल रहे दस आरएमसी प्लांटों का निरीक्षण किया। इनमें से किसी के पास वैध लाइसेंस या एनओसी के दस्तावेज नहीं मिले। टीम ने तत्काल इन प्लांटों को बंद करा दिया और संचालकों को नोटिस जारी किए। मौके पर मिली निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक दर्जन आवासीय सोसायटियों के निवासियों ने प्रदूषण की इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की थी। निवासी लंबे समय से धूल, धुएं और शोर से परेशान थे। आरएमसी प्लांटों और अवैध खनन सामग्री से निकलने वाली धूल के कारण क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ रहा था। निवासियों ने जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। टीम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, खनन विभाग और पुलिस के अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने सभी दस प्लांटों को तत्काल बंद करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए। एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि अवैध प्लांट संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मौके से कुछ सामग्री भी जब्त की गई है। एक विस्तृत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर जुर्माना, लाइसेंस रद्दीकरण और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी उद्योग को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से आरएमसी प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।.
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध रूप से चल रहे रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर एसडीएम दादरी अनुज नेहरा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने ऐश डिविनो सोसाइटी के आसपास चल रहे दस आरएमसी प्लांटों का निरीक्षण किया। इनमें से किसी के पास वैध लाइसेंस या एनओसी के दस्तावेज नहीं मिले। टीम ने तत्काल इन प्लांटों को बंद करा दिया और संचालकों को नोटिस जारी किए। मौके पर मिली निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक दर्जन आवासीय सोसायटियों के निवासियों ने प्रदूषण की इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की थी। निवासी लंबे समय से धूल, धुएं और शोर से परेशान थे। आरएमसी प्लांटों और अवैध खनन सामग्री से निकलने वाली धूल के कारण क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ रहा था। निवासियों ने जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। टीम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, खनन विभाग और पुलिस के अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने सभी दस प्लांटों को तत्काल बंद करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए। एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि अवैध प्लांट संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मौके से कुछ सामग्री भी जब्त की गई है। एक विस्तृत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर जुर्माना, लाइसेंस रद्दीकरण और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी उद्योग को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से आरएमसी प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
Illegal RMC Plants Air Pollution Greater Noida Gautam Buddh Nagar Administration Greater Noida West Pollution Ready-Mix Concrete Plants RMC Plant Action Illegal Mining Greater Noida Air Quality Index Greater Noida District Magistrate Greater Noida Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Air Pollution: फिर से 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 371 हुआ AQIDelhi Air Pollution: फिर से 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 371 हुआ AQI Air Pollution: Delhi air quality again in very poor category, AQI recorded at 371
Read more »
दिल्ली की हवा फिर 'बहुत खराब', प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई इलाकों में AQI 400 पारकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि कोहरे और कम हवा की गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव रुक जाने से रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंचकर 'गंभीर' स्तर को पार कर गया.
Read more »
Priyanka Gandhi Calls Delhi Air Pollution ‘Truly Shocking’, Seeks Urgent Action From PM Modi And CM Rekha GuptaDelhi AQI: The worsening conditions of Delhis air quality mark a sharp escalation in pollution levels across the city within 24 hours.
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली में मौैसम की आंख मिचौली से दिन भर घटता-बढ़ता रहा एक्यूआई, जानें क्या कहते हैं आंकड़ेंDelhi Pollution: दिल्ली में मौैसम की आंख मिचौली से दिन भर घटता-बढ़ता रहा एक्यूआई, जानें क्या कहते हैं आंकड़ें Delhi Pollution know Sunday AQI of Delhi राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
Delhi Air Quality Alert Today: AQI Recorded At 316Delhi AQI Today: Truck-mounted water sprinklers have been deployed across the national capital to deal with the rising pollution levels. The overall AQI was recorded at 316 in Delhi on Monday.
Read more »
India Gate Disappears...: AAP Slams BJP As Delhi’s Air Quality Worsens- VideoAAP accused the BJP and MCD of tampering with Delhi’s AQI data, sharing videos as proof, while Aaditya Thackeray called the pollution “worrisome” and alleged attempts to hide real figures.
Read more »
