Groww के IPO का प्राइस बैंड 95-100 रुपये है, GMP 17 रुपये पर है. कंपनी के सह-संस्थापक ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल, नीरज सिंह हैं. सब्सक्राइब रेटिंग मिली है.
Groww IPO GMP: निवेशकों के लिए एक खास खबर है. आज 4 नवंबर को एक नया आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं बिलियनब्रेन्स गैरेज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, जोकि Grow की पैरेंट कंपनी है.
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशक इस आईपीओ का लंबे समये से इंतजार कर रहे थे. ग्रे मार्केट में आईपीओ के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आईपीओ खुलते ही जीएमपी में जोरदार तेजी देखी जा रही है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि इसमें सब्सक्राइब करें या न करें, आइए इस सवाल का जवाब आपको देते हैं. Groww प्लेटफॉर्म क्या है? ये एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सीधे कस्टमर को स्टॉक, डेरिवेटिव्स, बॉन्ड्स, म्यूचुअल फंड्स जैसी सर्विस ऑफर करता है. जून 2025 तक इसके 12.6 मिलियन एक्टिव क्लाइंट्स हैं. मार्केट शेयर 26.27 फीसदी है. मोबाइल फर्स्ट ऐप है, इन-हाउस टेक्नोलॉजी से चलता है. FY25 में रेवेन्यू 4056 करोड़ रुपये था, नेट प्रॉफिट मार्जिन 44 फीसदी. यानी 1824 करोड़ का प्रॉफिट. कंपनी लगातार प्रॉफिटेबल है. Groww IPO में सब्सक्राइब करें या न करें? ये आईपीओ कुल साइज 6632 करोड़ रुपये का है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन 61700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी. आईपीओ 7 नवंबर को बंद होगा. शेयर 12 नवंबर को लिस्ट होंगे और अलॉटमेंट 10 नवंबर तक होगा. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म स्वास्तिका ने सब्सक्राइब रेटिंग दी है. उनके मुताबिक, ग्रो की मजबूत पोजीशन और कंसिस्टेंट प्रॉफिट में नजर आ रहा है. एनालिस्ट्स कहते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और कॉस्ट मैनेजमेंट से ग्रोथ तेज है. लेकिन रिस्क भी हैं. डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग में रेगुलेटरी चेंजेस आ सकते हैं. ब्रोकरेज फीस स्ट्रक्चर बदल सकता है. इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर पर डिपेंडेंसी ज्यादा है और टेक्नोलॉजी मेंटेनेंस का खर्चा भारी भी है. GMP दे रहा है तगड़ी तेजी के संकेत ग्रे मार्केट में आज GMP 17 रुपये पर है. यानी लिस्टिंग पर 17 फीसदी गेन की उम्मीद है. Investorgain के मुताबिक, इसका लिस्टिंग प्राइस 117 रुपये है. ग्रो आईपीओ में फ्रेश इश्यू 1060 करोड़ का है, बाकी ऑफर फॉर सेल है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को 75 फीसदी, नॉन इंस्टीट्यूशनल को 15, रिटेल को 10 . मिनिमम लॉट 150 शेयर है. ग्रो के चार सह-संस्थापकों, ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह, की कंपनी में कुल मिलाकर 26.6% हिस्सेदारी है.
Groww Ipo Gmp Groww Ipo Latest Gmp Groww Ipo News Groww Ipo Subscription Status Groww Ipo News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेयर बाजार में अगले हफ्ते आएंगे 5 नए IPO, इस कंपनी का GMP मचा रहा धमाल; कौन कराएगा सबसे अधिक प्रॉफिट?अगले सप्ताह शेयर बाजार में श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स, फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज, पाइन लैब्स और क्युरिस लाइफसाइंसेज के आईपीओ Upcoming IPO Next Week खुलने जा रहे हैं। इनके खुलने और बंद होने की तारीखें, प्राइस बैंड, जीएमपी और लॉट साइज अलग-अलग हैं। निवेशकों को निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना...
Read more »
आपकी जेब में हैं ₹15000? तो बन जाएंगे इस कंपनी के मुनाफे में हिस्सेदार, सिर्फ दो दिन मौकाLenskart IPO बीते शुक्रवार को ओपन हुआ था और इसमें निवेशक 4 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं. इस इश्यू का GMP भी लगातार बढ़ रहा है और 21% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट होने की ओर इशारा कर रहा है.
Read more »
IPO News: इस आईपीओ में निवेश करने का आखिरी दिन, कितना मिला सब्सक्रिप्शन; फायदा मिलेगा या डूब जाएंगे पैसे?IPO GMP: आज 3 नवंबर, सोमवार को Studds Accessories IPO में निवेश करने का आखिरी दिन है। इस आईपीओ ने 30 अक्टूबर को प्राइमरी मार्केट में एंट्री ली थी। ये एक मेनबोर्ड कैटेगरी का आईपीओ IPO News है। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों की खास रुचि देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि इस आईपीओ से निवेशकों को लाभ मिलेगा या...
Read more »
Groww IPO: ग्रो का आईपीओ आज से खुल रहा है, पहले से ही चढ़ रहा है GMP, जानिए क्या कह रहे हैं एनालिस्टGroww IPO GMP: इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो का आईपीओ आज से निवेशकों के लिए खुल रहा है। इन्वेस्टर्स इसमें सात नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसका प्राइस बैंड 95 रुपये से 100 रुपये तय किया गया है। इसका जीएमपी बढ़ ही रहा है।
Read more »
Groww IPO हो गया ओपन... साइज है 6632Cr, पैसे लगाने से पहले जान लें प्राइस बैंड और GMPGroww IPO : ग्रो का आईपीओ ओपन होने से पहले ही ग्रे-मार्केट में बढ़ोतरी के संकेत देने लगा था. इसमें निवेशक तीन दिन यानी 7 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं.
Read more »
ग्रो का IPO आज से ओपन हुआ: इसमें 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 15,000 रुपए करने होंगे निवेशBillionbrains Garage Ventures (Stock Brokerage) Groww IPO 2025 Details Update; स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO आज यानी 4 नवंबर से ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसमें 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।
Read more »
