UGC New Rules protest continues nationwide with UP student protests and head shaving. Follow Latest Updates.
नए UGC नियमों पर CJI बोले- SC/ST स्टूडेंट्स के लिए अलग हॉस्टल मत कीजिएदेशभर में सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स और आम नागरिकों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नए नियमों को लेकर विरोध जारी है। गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के बाहर छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े स्टूडेंट्स नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। छात्रों का हंगामा जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कानपुर में भरत शुक्ला नाम के एक शख्स ने UGC के विरोध में सिर मुंडवाकर अनोखा प्रदर्शन किया। इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने UGC के नए नियमों का समर्थन करते हुए केंद्र की सराहना की है। स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- UGC नियम 2026 भले ही देर से उठाया गया कदम है लेकिन भेदभाव और उदासीनता में डूबी हाइअर एजुकेशन सिस्टम में सुधार की दिशा में अच्छा फैसला है।भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने UGC बिल के नए प्रावधानों का विरोध किया है। उन्होंने इसे समाज को बांटने वाला नियम बताया। उन्होंने कहा- एक समुदाय को शोषित और दूसरे को पीड़ित माना जा रहा है, जबकि कमेटी में शोषित समुदाय का कोई प्रतिनिधि नहीं है। बृजभूषण ने कहा- मुझे नहीं पता कि यह कानून किसने बनाया, लेकिन इससे समाज में तनाव पैदा हो रहा है। यह केवल उच्च जाति के समुदाय का दर्द नहीं है; यह सभी समुदायों का दर्द है। OBC और दलित समुदायों के जो बच्चे हालात को समझते हैं, उन्हें इसके विरोध में आगे आना चाहिए।गन सैल्यूट दिया गया; शाह-भाजपा अध्यक्ष मौजूद रहे, गोवा सीएम-आंध्र के मंत्री भी शामिलआखिरी यात्रा में हजारों लोग पहुंचे, कई रोते नजर आए; प्लेन हवा में ही पलटता हुआ दिखाहिमाचल में बर्फबारी, 889 सड़कें और हजारों बिजली ट्रांसफार्मर ठप:कानपुर में गलन बढ़ी, कोहरा भी छा सकता हैसीकर में कड़ाके की ठंड,न्यूनतम तापमान 5.
5 डिग्री गिराएमपी में ओला-बारिश के बाद सर्दी बढ़ी, पचमढ़ी सबसे ठंडानर्मदापुरम में सुबह से छाए बादल और कोहरादौसा में घना कोहरा, ठंड का असर जारी
Uttar Pradesh Tamil Nadu CM Delhi University Lucknow University Bharat Shukla Student Protest UGC New Regulations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UGC विवाद के बीच अब किस कानून पर छिड़ा घमासान? बिहार के 34 जिलों में सवर्णों से SC/ST को खतराUGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की नई गाइडलाइन और बिहार के 34 जिलों को 'अत्याचार प्रवण क्षेत्र' (Atrocity Prone Areas) घोषित किए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ये नियम संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) के विपरीत हैं और सामान्य वर्ग के हितों को प्रभावित कर रहे...
Read more »
'UGC जाति आधारित भेदभाव कर रही है...', नए नियम के खिलाफ SC में एक और याचिका; पढ़ें क्या है मांगUGC Controversy: यूजीसी के नए नियमों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता विनीत जिंदल ने आरोप लगाया है कि ये नियम जाति आधारित भेदभाव को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि इनमें सामान्य वर्ग के छात्रों को संस्थागत संरक्षण से बाहर रखा गया है। याचिका में सभी छात्रों के लिए समान अवसर और हेल्पलाइन की मांग की गई है, साथ ही जातिगत भेदभाव की परिभाषा पर...
Read more »
UGC Rules: ‘जातिगत भेदभाव कर रही है यूजीसी’, सुप्रीम कोर्ट में नए नियमों को दी गई चुनौतीUGC Rules: ‘जातिगत भेदभाव कर रही है यूजीसी’, सुप्रीम कोर्ट में नए नियमों को दी गई चुनौती UGC New Rules Challenged in Supreme Court देश
Read more »
UGC News Rule: यूजीसी के नए नियम पर SC-ST एक्ट में 20 साल तक जेल रहने वाले ने कहा- मैं नहीं चाहता, जो मैं झ...UGC New Rule: यूजीसी के नए नियमों को लेकर देश में पूरी बहस छिड़ी हुई है. सर्वण समाज के लोगों ने मोर्चा खोल रखा है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस नए नियम के कारण सर्वण समाज के बच्चों को काफी परेशानी हो सकती है. एससी-एसटी वर्ग के लोग इस नियम का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.
Read more »
UGC का इक्विटी नियम क्या है और इस पर क्यों मचा हंगामा? जान लीजिए अंदर की बातUGC New Regulations 2026: उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता लाने के लिए यूजीसी (UGC) ने 2026 तक लागू होने वाले नए नियम बनाए हैं। नए नियमों में SC/ST के साथ OBC को भी शामिल किया गया है, सामान्य वर्ग के छात्र इसे अपने खिलाफ बता रहे हैं।
Read more »
UGC Student Protest: सरकार को दिखाएंगे ब्राह्मण का क्रोध...जबलपुर में सवर्ण बनाम SC-ST-OBC, छात्रों में खुल...Jabalpur UGC Protest News: UGC की नई इक्विटी गाइडलाइन को लेकर जबलपुर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी विवाद देखने को मिल रहा है. सवर्ण और SC-ST-OBC छात्रों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. जहां कुछ छात्र इसे भेदभाव रोकने वाला सही फैसला बता रहे हैं, वहीं सवर्ण छात्र खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
Read more »
