SBI ने छुआ नया शिखर, ₹971.15 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा शेयर, मार्केट कैप $100 बिलियन के पार

SBI News

SBI ने छुआ नया शिखर, ₹971.15 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा शेयर, मार्केट कैप $100 बिलियन के पार
SBI SharesSBI Record HighSBI Market Cap
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 63%

SBI के शेयरों में हाल के महीनों में जबरदस्त तेजी देखी गई है. पिछले एक महीने में शेयर 10% बढ़ा है, जबकि छह महीने में इसमें 23% की उछाल आई है. दो साल में SBI के शेयर 66% और पांच साल में 336% का रिटर्न दे चुके हैं.

SBI Makes History : देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर ने गुरुवार को 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ नया इतिहास रच दिया. SBI का शेयर 1.47% चढ़कर ₹971.15 प्रति शेयर के साथ आल टाइम हाई पर पहुंच गया है, बैंक का मार्केट कैप ₹8.

96 लाख करोड़ को पार कर गया है. SBI के शेयरों में हाल के महीनों में जबरदस्त तेजी देखी गई है. पिछले एक महीने में शेयर 10% बढ़ा है, जबकि छह महीने में इसमें 23% की उछाल आई है. दो साल में SBI के शेयर 66% और पांच साल में 336% का रिटर्न दे चुके हैं. इस नई उपलब्धि के साथ SBI अब $100 बिलियन मार्केट कैप क्लब में शामिल होने वाली भारत की छठी कंपनी बन गई है. इस लिस्ट में सबसे आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ है. इसके बाद HDFC बैंक , भारती एयरटेल , टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , और ICICI बैंक शामिल हैं. SBI Q2 नतीजे SBI ने सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी के साथ ₹20,159.67 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. इस मुनाफे में ₹4,593 करोड़ का योगदान Yes Bank में 13.18% हिस्सेदारी बेचने से मिला है. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 3.28% बढ़कर ₹42,985 करोड़ रही, जबकि प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6.8% घटकर ₹27,310.92 करोड़ रहा है. बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन Q2FY26 में 2.97% और घरेलू NIM 3.09% पर रहा है. SBI की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखा गया. बैंक का ग्रॉस NPA रेश्यो घटकर 1.73% और नेट NPA घटकर 0.42% रह गया है. बैंक का कुल बिजनेस ₹100 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जिसमें ₹55.9 लाख करोड़ डिपॉज़िट और ₹44.2 लाख करोड़ एडवांस शामिल हैं. क्या SBI के शेयर खरीदने चाहिए? Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आनंद दामा का कहना है कि बैंक की मार्जिन स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है. हालिया CRR कटौती से बैंक को कुछ राहत मिलेगी, जबकि संभावित रेट कट्स का असर सीमित रहेगा. Emkay Global ने SBI के Q2 नतीजों को देखते हुए बैंक की अर्निंग्स एस्टीमेट्स 3-5% तक बढ़ाई हैं और उम्मीद जताई है कि SBI 1.0% - 1.1% RoA और 15% - 16% RoE दर्ज कर सकता है. ब्रोकरेज हाउस ने SBI पर अपना ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखा है और शेयर का नया टारगेट ₹1,100 प्रति शेयर तय किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

SBI Shares SBI Record High SBI Market Cap $100 Billion Club SBI Q2 Results SBI Stock Surge State Bank Of India SBI ₹971 SBI History SBI Investment SBI News Indian Banks Indian Stock Market SBI Performance SBI Growth SBI Milestone SBI Earnings SBI Financial Results SBI Stock News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SBI Q2 Results: SBI का दूसरी तिमाही में 10 बढ़ा प्रॉफिट, शेयरों में तेजी के बीच खरीदें, बेचें या करें होल्डSBI Q2 Results: SBI का दूसरी तिमाही में 10 बढ़ा प्रॉफिट, शेयरों में तेजी के बीच खरीदें, बेचें या करें होल्डभारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने दूसरी तिमाही में 20,160 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल से 10 अधिक है। बाजार के अनुमानों को पार करते हुए, एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय एनआईआई में भी 3.3 की वृद्धि हुई, जो 42,984 करोड़ रुपये रही। बैंक का परिचालन लाभ 8.
Read more »

SBI Clerk Prelims Result 2025 Link: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट यहां दिए लिंक से करें चेक, राज्यवार कटऑफ भी करें चेकSBI Clerk Prelims Result 2025 Link: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट यहां दिए लिंक से करें चेक, राज्यवार कटऑफ भी करें चेकएसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ स्टेट वाइज कटऑफ भी जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं वे मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने...
Read more »

गोल्ड को लेकर आ गई SBI की नई रिपोर्ट, RBI के भंडार में उछाल, लेकिन डिमांड घटी; क्या अभी और सस्ता होगा सोना?गोल्ड को लेकर आ गई SBI की नई रिपोर्ट, RBI के भंडार में उछाल, लेकिन डिमांड घटी; क्या अभी और सस्ता होगा सोना?एसबीआई की नई रिपोर्ट में सोने की मांग में गिरावट और आरबीआई के भंडार में वृद्धि का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई के सोने के भंडार में वृद्धि हुई है, जो अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है। मांग में कमी के कारण भविष्य में सोने की कीमतें और गिर सकती...
Read more »

SBI Report: चीन ने कर लिया ये काम, भारत रह गया पीछे... ट्रंप राज में इस 'गोल्‍डन पॉलिसी' की क‍ितनी जरूरत?SBI Report: चीन ने कर लिया ये काम, भारत रह गया पीछे... ट्रंप राज में इस 'गोल्‍डन पॉलिसी' की क‍ितनी जरूरत?सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत को एक व्यापक नीति की तत्काल आवश्यकता है। देश सोने के आयात पर बहुत अधिक निर्भर है। चीन जैसी देशों ने अपनी राष्ट्रीय नीतियां बना ली हैं। यह नीति देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करेगी और सोने के व्यापार को बेहतर दिशा...
Read more »

Pakistan’s Army For Sale: How Israel Priced Soldiers Life At $100, Turned Munir’s Gaza Plan Into A DisgracePakistan’s Army For Sale: How Israel Priced Soldiers Life At $100, Turned Munir’s Gaza Plan Into A DisgraceIsrael’s counteroffer to Asim Munir’s Gaza plan exposed a military stripped of pride, trust and global respect.
Read more »

गोल्ड ‘कमोडिटी’ है या ‘मनी’? SBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला?गोल्ड ‘कमोडिटी’ है या ‘मनी’? SBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला?इस साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जियोपॉलिटिकल टेंशन, आर्थिक अनिश्चितता और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते गोल्ड की मांग लगातार बढ़ी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:04