इस साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जियोपॉलिटिकल टेंशन, आर्थिक अनिश्चितता और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते गोल्ड की मांग लगातार बढ़ी है.
SBI Research Report: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रिसर्च ने गोल्ड को लेकर एक व्यापक लॉन्ग टर्म गोल्ड नीति की मांग की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को ये स्पष्ट रूप से परिभाषित करना होगा कि सोना अर्थव्यवस्था में ‘कमोडिटी’ की तरह काम करता है या ‘मनी’ के रूप में.
क्यों जरूरी है गोल्ड पॉलिसी? ये रिपोर्ट SBI के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष द्वारा तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि भारत में सोने का सांस्कृतिक, आर्थिक और निवेश महत्व बहुत गहरा है. इसलिए अब एक स्पष्ट और दूरदर्शी नीति बनाना आवश्यक है. घोष के मुताबिक, भारत में सोना केवल गहनों या बचत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे वित्तीय सुधारों से जोड़कर और गोल्ड मॉनेटाइजेशन को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था का सक्रिय हिस्सा बनाया जाना चाहिए. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पश्चिमी देशों में सोना अधिकतर सार्वजनिक संपत्ति के रूप में देखा जाता है, जबकि एशियाई देशों जैसे भारत, चीन, जापान और कोरिया में ये घरों में निजी संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखा जाता है. यही वजह है कि एशियाई परिवार आज भी सोने के नेट खरीदार बने हुए हैं, जबकि पश्चिमी देशों में निवेश का पैटर्न बदल गया है. रिपोर्ट में ये भी संकेत दिया गया कि पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या पेंशन फंड्स में गोल्ड और सिल्वर को शामिल किया जाए. SBI रिसर्च का मानना है कि ऐसा कदम लॉन्ग टर्म बचत को मजबूती देगा और भारत की कैपिटल एकाउंट कन्वर्टिबिलिटी की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है. सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी सोने की बढ़ती कीमतों ने निवेश के फ्लो को और तेज किया है. गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में अप्रैल से सितंबर FY25 के बीच निवेश 2.7 गुना, जबकि FY26 की समान अवधि में 2.6 गुना बढ़ा है सितंबर 2025 तक गोल्ड ETFs के तहत नेट एसेट्स अंडर मैनेजमेंट सालाना आधार पर 165% बढ़कर ₹901.36 बिलियन तक पहुंच गए. इस साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जियोपॉलिटिकल टेंशन, आर्थिक अनिश्चितता और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते गोल्ड की मांग लगातार बढ़ी है. अक्टूबर में थोड़े समय के लिए सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया था, लेकिन नवंबर में ये लेवल दोबारा पार कर गया.
Gold Policy Gold As Money Gold As Commodity SBI Report Indian Economy RBI Gold Investment Gold Regulation Economic Policy Gold Reserves India Gold Policy Finance News Economy News Monetary Policy Gold Market Bullion Gold Price SBI Analysis Policy Reform एसबीआई रिसर्च गोल्ड पॉलिसी सोना मनी है या कमोडिटी एसबीआई रिपोर्ट भारतीय अर्थव्यवस्था गोल्ड निवेश सोने की कीमत गोल्ड मार्केट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SBI Q2 Results: SBI का दूसरी तिमाही में 10 बढ़ा प्रॉफिट, शेयरों में तेजी के बीच खरीदें, बेचें या करें होल्डभारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने दूसरी तिमाही में 20,160 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल से 10 अधिक है। बाजार के अनुमानों को पार करते हुए, एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय एनआईआई में भी 3.3 की वृद्धि हुई, जो 42,984 करोड़ रुपये रही। बैंक का परिचालन लाभ 8.
Read more »
SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: जारी हुआ एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. फटाफट परिणाम को डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान लेते हैं.
Read more »
SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: जारी हुआ एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. फटाफट परिणाम को डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान लेते हैं.
Read more »
SBI Clerk Prelims Result 2025 Link: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट यहां दिए लिंक से करें चेक, राज्यवार कटऑफ भी करें चेकएसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ स्टेट वाइज कटऑफ भी जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं वे मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने...
Read more »
गोल्ड को लेकर आ गई SBI की नई रिपोर्ट, RBI के भंडार में उछाल, लेकिन डिमांड घटी; क्या अभी और सस्ता होगा सोना?एसबीआई की नई रिपोर्ट में सोने की मांग में गिरावट और आरबीआई के भंडार में वृद्धि का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई के सोने के भंडार में वृद्धि हुई है, जो अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है। मांग में कमी के कारण भविष्य में सोने की कीमतें और गिर सकती...
Read more »
SBI Report: चीन ने कर लिया ये काम, भारत रह गया पीछे... ट्रंप राज में इस 'गोल्डन पॉलिसी' की कितनी जरूरत?सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत को एक व्यापक नीति की तत्काल आवश्यकता है। देश सोने के आयात पर बहुत अधिक निर्भर है। चीन जैसी देशों ने अपनी राष्ट्रीय नीतियां बना ली हैं। यह नीति देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करेगी और सोने के व्यापार को बेहतर दिशा...
Read more »
