एसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ स्टेट वाइज कटऑफ भी जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं वे मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर की गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने प्रीलिम एग्जाम में भाग लिया था वे तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20, 21 एवं 27 सितंबर 2025 को करवाया गया था। केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड एसबीआई रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिवेट है। अभ्यर्थी केवल 4 स्टेप्स में नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई प्रीलिम रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। स्टेप 1: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट चेक करने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.
co.in पर जाएं। स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3: इसके बाद अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन होगा। स्टेप 4: अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के साथ ही रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। SBI Clerk Prelims Result 2025 LINK राज्यवार कटऑफ भी जारी एसबीआई की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। सभी राज्यों का कटऑफ अलग-अलग निर्धारित किया गया है जिसे आप नीचे स्टेट वाइज टेबल से देख सकते हैं। राज्य कटऑफ अंक बिहार 74 पश्चिम बंगाल 81.5 महाराष्ट्र 65.53 मध्य प्रदेश 81.0 उत्तर प्रदेश 79.5 राजस्थान 77 दिल्ली 78.25 जम्मू एवं कश्मीर 69 आंध्र प्रदेश 60.5 त्रिपुरा 76.5 छत्तीसगढ़ 72.25 ओडिशा 82.75 असम 76 तेलंगाना 52.5 हिमाचल प्रदेश 81.5 गुजरात 72.25 पंजाब 80.75 कर्नाटक 61 केरल 74 मुख्य परीक्षा कब होगी आयोजित एसबीआई की ओर से इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 17 नवंबर 2025 निर्धारित है। एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। यह भी पढ़ें- SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिम रिजल्ट जारी, यहां डाउनलोड करें स्कोरकार्ड एवं स्टेट वाइज कटऑफ
Sbi Sbi.Co.In Result 2025 Sbi Result Sbi Clerk Result 2025 Prelims Sbi.Co.In Sbi Prelims Result 2025 Sbi Clerk Pre Result 2025 Sbi Ja Prelims Result 2025 Result Sbi Clerk Cut Off 2025 Sbi Ja Result Sarkari Result Sbi Clerk Prelims Cut Off 2025 Sbi Clerk Prelims Result Link
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिम रिजल्ट कभी भी हो सकता है घोषित, मेंस एग्जाम की तैयारियां कर दें स्टार्टएसबीआई की ओर से SBI Junior Associate Prelims result कभी भी जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 6,589 पदों पर नियुक्तियां की...
Read more »
SBI Clerk Prelims Result 2025: कब आएगा एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट? इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Junior Associate Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जल्द ही जूनियर एसोसिएट (JA) (क्लर्क) भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे.
Read more »
ICAI CA सितंबर रिजल्ट जारी: 11,466 कैंडिडेट्स CA के लिए क्वालिफाई, एमपी के मुकुंद आगिवाल टॉपर; देखें पूरा...ICAI CA September 2025 Result Released Mukund Agaiwal from MP Tops Final Exam
Read more »
SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: जारी हुआ एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. फटाफट परिणाम को डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान लेते हैं.
Read more »
SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: जारी हुआ एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. फटाफट परिणाम को डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान लेते हैं.
Read more »
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्डSBI Clerk Prelims Result 2025 Out: 5,180 जूनियर एसोसिएट पदों के लिए 20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर जल्द ही उपलब्ध होंगे.
Read more »
