बेटवे SA20 के शुरुआती मैच में सनराइजर्स ने पार्ल रॉयल्स को सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट कर 137 रन से विशाल जीत दर्ज की। यह SA20 इतिहास का सबसे कम स्कोर है। जॉर्डन हरमन ने 62 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि एनरिख नॉर्टजे ने शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट लिए और रॉयल्स को पस्त कर...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेटवे SA20 सीजन 4 के शुरुआती दौर में मेहमान टीमों का दबदबा जारी है। शनिवार रात बोलैंड पार्क में भी यही नजारा देखने को मिला। सनराइजर्स ने पार्ल रॉयल्स को महज 49 रन पर ढेर कर दिया। यह बेटवे SA20 के इतिहास का अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है। इसी के साथ सनराइजर्स ने 137 रन की विशाल बोनस-पॉइंट जीत दर्ज की। यह पहली बार था जब सनराइजर्स ने सीजन के अपने शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल की। SA20: Anrich Nortje के आगे रॉयल्स की टीम पस्त बोलैंड पार्क में हरमन भाइयों की टक्कर में सनराइजर्स के जॉर्डन हरमन पूरी तरह हावी रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेलकर दो बार की चैंपियन टीम को 186/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हरमन ने पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक प्रभाव छोड़ा और डेलानो पॉटगीटर द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में 22 रन बटोर कर सनराइजर्स की पारी को बेहतरीन अंदाज़ में समाप्त किया। इससे पहले क्विंटन डी कॉक और जॉनी बेयरस्टो ने 50 गेंदों में 66 रन की साझेदारी कर मजबूत आधार दिया। इसके बाद मैथ्यू ब्रेट्जके और हरमन ने चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन जोड़ते हुए रनगति बनाए रखी, जिसे अंत के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी ने और रफ्तार दी। हरमन की नाबाद 62 रन की पारी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का प्रबल दावेदार बना रही थी, लेकिन इसके बाद गेंद हाथ में आते ही अनरिख नॉर्टजे ने सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 49 रन पर ऑलआउट हुई रॉयल्स की टीम रॉयल्स लक्ष्य का पीछा कभी शुरू ही नहीं कर सके क्योंकि सनराइजर्स के तेज़ गेंदबाज़ों-मार्को यानसेन , एडम मिल्ने और अनरिख नॉर्टजे -ने पावरप्ले में कहर बरपाते हुए घरेलू टीम को 30/4 पर समेट दिया। खासतौर पर नॉर्टजे ने अपनी वापसी को यादगार बना दिया। “द उइटनहागे एक्सप्रेस” के नाम से मशहूर यह तेज गेंदबाज चोट के कारण पिछले दो सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन बेटवे एसए20 में उनकी यह वापसी बेहद प्रभावशाली रही। इसके बाद रॉयल्स के लिए वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा। अब उन्हें न्यू ईयर ईव पर सेंट जॉर्ज़ पार्क में सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले रीमैच से पहले तेजी से खुद को संभालना होगा। यह भी पढ़ें- SA20: डुआन यानसेन की घातक गेंदबाजी, JSK ने PC को दी शिकस्त; सौरव गांगुली का डेब्यू कर दिया खराब यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले गरजा मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर का बल्ला, SA20 के पहले ही मैच में ठोका तूफानी शतक.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेटवे SA20 सीजन 4 के शुरुआती दौर में मेहमान टीमों का दबदबा जारी है। शनिवार रात बोलैंड पार्क में भी यही नजारा देखने को मिला। सनराइजर्स ने पार्ल रॉयल्स को महज 49 रन पर ढेर कर दिया। यह बेटवे SA20 के इतिहास का अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है। इसी के साथ सनराइजर्स ने 137 रन की विशाल बोनस-पॉइंट जीत दर्ज की। यह पहली बार था जब सनराइजर्स ने सीजन के अपने शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल की। SA20: Anrich Nortje के आगे रॉयल्स की टीम पस्त बोलैंड पार्क में हरमन भाइयों की टक्कर में सनराइजर्स के जॉर्डन हरमन पूरी तरह हावी रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेलकर दो बार की चैंपियन टीम को 186/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हरमन ने पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक प्रभाव छोड़ा और डेलानो पॉटगीटर द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में 22 रन बटोर कर सनराइजर्स की पारी को बेहतरीन अंदाज़ में समाप्त किया। इससे पहले क्विंटन डी कॉक और जॉनी बेयरस्टो ने 50 गेंदों में 66 रन की साझेदारी कर मजबूत आधार दिया। इसके बाद मैथ्यू ब्रेट्जके और हरमन ने चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन जोड़ते हुए रनगति बनाए रखी, जिसे अंत के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी ने और रफ्तार दी। हरमन की नाबाद 62 रन की पारी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का प्रबल दावेदार बना रही थी, लेकिन इसके बाद गेंद हाथ में आते ही अनरिख नॉर्टजे ने सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 49 रन पर ऑलआउट हुई रॉयल्स की टीम रॉयल्स लक्ष्य का पीछा कभी शुरू ही नहीं कर सके क्योंकि सनराइजर्स के तेज़ गेंदबाज़ों-मार्को यानसेन , एडम मिल्ने और अनरिख नॉर्टजे -ने पावरप्ले में कहर बरपाते हुए घरेलू टीम को 30/4 पर समेट दिया। खासतौर पर नॉर्टजे ने अपनी वापसी को यादगार बना दिया। “द उइटनहागे एक्सप्रेस” के नाम से मशहूर यह तेज गेंदबाज चोट के कारण पिछले दो सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन बेटवे एसए20 में उनकी यह वापसी बेहद प्रभावशाली रही। इसके बाद रॉयल्स के लिए वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा। अब उन्हें न्यू ईयर ईव पर सेंट जॉर्ज़ पार्क में सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले रीमैच से पहले तेजी से खुद को संभालना होगा। यह भी पढ़ें- SA20: डुआन यानसेन की घातक गेंदबाजी, JSK ने PC को दी शिकस्त; सौरव गांगुली का डेब्यू कर दिया खराब यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले गरजा मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर का बल्ला, SA20 के पहले ही मैच में ठोका तूफानी शतक
Paarl Royals 49 All Out Sunrisers Eastern Cape Vs Paarl Royals Anrich Nortje 4 Wickets Lowest Score In SA20 History Nortje Bowling Performance Today SA20 Highlights 2025 Anrich Nortje LSG IPL 2026 LSG Star Bowler Nortje Lucknow Super Giants Bowlers IPL 2026 Anrich Nortje Price In IPL 2026 Auction Nortje 150Kmph Bowling LSG New Players Performance Sunrisers Eastern Cape Paarl Royals Anrich Arno Nortje Quinton De Kock SA20 Shameful Record 49 All Out RCB 49 All Out Vs Paarl Royals 49 Comparison Between IPL And SA20 Lowest Scores David Miller Paarl Royals Defeat Worst Batting Performance In SA20.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஐபிஎல் 2026: RCB பிளேயிங் 11ல் இந்த வீரருக்கு இடமில்லை.. அப்புறம் ஏன் 7 கோடி? முழு விவரம்!RCB IPL 2026: ஆர்சிபி அணி குறித்து அனில் கும்ப்ளே பேசி உள்ளார்.
Read more »
மும்பை இந்தியன்ஸ் பிளேயிங் 11இல்... இந்த 3 முக்கிய வீரர்களுக்கு இடமில்லை!IPL 2026: வரும் 2026 ஐபிஎல் சீசனில் மும்பை இந்தியன்ஸ் அணியின் பிளேயிங் லெவனில் இந்த மூன்று முக்கிய வீரர்களுக்கு நிச்சயம் இடமிருக்காது.
Read more »
குரு பெயர்ச்சி 2026: அதிர்ஷ்டம் பெறப்போகும் ராசிகள், கஜகேசரி யோகம் தரும் ராஜயோகம்Jupiter Transits 2026 effect on 12 zodiac sign: 2026 ஆம் ஆண்டில் குரு கிரகத்தின் பெயர்ச்சியால் எந்த ராசிக்காரர்களுக்கு அதிர்ஷ்டம் உண்டாகும், யார் எச்சரிக்கையுடன் இருக்க வேண்டும் என்பதை பார்ப்போம்.
Read more »
IPL 2026 से पहले गरजा मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर का बल्ला, SA20 के पहले ही मैच में ठोका तूफानी शतकडरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 232 रन बनाए थे। हालांकि, रयान रिकेल्टन के विस्फोटक शतक के बावजूद MI केप टाउन 15 रन से हार गई। रिकेल्टन ने 179.
Read more »
நெருங்கும் 2026 புத்தாண்டு... 285 பேரை கைது செய்த போலீசார்New Year 2026 Celebration: டெல்லியில் 2026 புத்தாண்டு கொண்டாட்டத்தை முன்னிட்டு சுமார் 285 பேரை போலீசார் கைது செய்துள்ளனர். இதன் பின்னணியை இங்கு காணலாம்.
Read more »
தேர்வு இல்லை! அஞ்சல் துறையில் மெகா வேலைவாய்ப்பு.. 30,000 பணியிடங்கள்Indian Post GDS Recruitment 2026: இந்திய அஞ்சல் துறை 2026-ஆம் ஆண்டில் சுமார் 30,000-க்கும் அதிகமான காலிப்பணியிடங்களை நிரப்ப வாய்ப்புள்ளது.
Read more »
